October 4, 2026

क्रिकेट से लेकर हॉकी तक... एशियन गेम्स में हुई मेडल की बरसात, देखें भारत के पदकवीरों की पूरी लिस्ट

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 85 पदकों के साथ अपने अभियान का शानदार अंत किया. भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल जीते और पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया. भारत से आगे सिर्फ चीन, मेजबान जापान और साउथ कोरिया रहे. यह भारत का एशियन गेम्स इतिहास में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. इससे पहले हांगझोउ एशियन गेम्स 2022 में भारत ने रिकॉर्ड 106 पदक जीते थे.

करीब 500 खिलाड़ियों के दल के साथ जापान पहुंचा भारत इस बार भी एशिया की प्रमुख खेल शक्तियों में शामिल रहा. खास बात यह रही कि पदकों की संख्या से ज्यादा चर्चा उन ऐतिहासिक उपलब्धियों की हुई, जो भारतीय खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में हासिल कीं.

हॉकी में डबल धमाल
भारत के लिए सबसे यादगार पलों में एक मेन्स हॉकी टीम का प्रदर्शन रहा. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का गोल्ड जीत लिया. इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजेलिस ओलंपिक (LA 2028) का टिकट भी हासिल कर लिया. फाइनल में हरमनप्रीत ने दो गोल किए, जबकि जुगराज सिंह, हार्दिक सिंह और शिलानंद लाकड़ा ने एक-एक गोल दागे. पूरे टूर्नामेंट में 12 गोल के साथ हरमनप्रीत शीर्ष स्कोरर रहे.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया का गोल्डन पंच, फाइनल में मलेशिया को रौंदा, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 का टिकट भी मिला

सम्बंधित ख़बरें

महिला हॉकी टीम ने भी लंबे इंतजार को खत्म किया. चीन को 1-0 से हराकर भारतीय महिलाओं ने 44 साल बाद एशियन गेम्स का गोल्ड जीता. इस तरह पहली बार एक ही संस्करण में भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए. महिला हॉकी टीम भी अगले ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही.

क्रिकेट-कबड्डी में भी गोल्ड मेडल डिफेंड
भारत ने क्रिकेट के मैदान पर भी अपना दबदबा कायम रखा. मेन्स टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड जीता. फाइनल में अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर 61 रन और तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाकर भारत को 211/6 तक पहुंचाया. पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने 51 गेंदों पर 96 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी कोशिश टीम को जीत नहीं दिला सकी. महिला क्रिकेट टीम ने भी श्रीलंका को फाइनल में हराकर अपना खिताब बरकरार रखा.
यह भी पढ़ें: गोल्ड जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने छुए ICC चेयरमैन जय शाह के पैर, दिल छू लेगा VIDEO

कबड्डी के मैट पर भारत का प्रदर्शन शानदार रहा. इस बार भी भारत की मेन्स और विमेंस कबड्डी टीम्स ने फैन्स को निराश नहीं किया और गोल्ड मेडल डिफेंड किए दोनों ही टीमों की टक्कर फाइनल में ईरान से हुई, जहां वे गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहीं. 

आर्चरी में आए पांच गोल्ड
तीरंदाजी भारत के लिए सबसे सफल खेलों में रहा और पांच गोल्ड उसके खाते में आए.17 साल की कुमकुम अनिल मोहोड ने विमेंस इंडिविजुअल रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा. वह इस स्पर्धा में एशियन गेम्स गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं. कुमकुम ने अंकिता भकत और कीर्ति शर्मा के साथ विमेंस रिकर्व टीम का गोल्ड भी जीता. व्यक्तिगत जीत के साथ उन्होंने भारत के लिए लॉस एंजेलिस ओलंपिक का कोटा भी हासिल किया.

गोल्फ में प्रणवी शरथ उर्स ने भी इतिहास बनाया. उन्होंने 15-अंडर 265 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता. प्रणवी एशियन गेम्स में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनीं. महिला टीम स्पर्धा में प्रणवी, अदिति अशोक और दीक्षा डागर ने सिल्वर मेडल जीता.

निशानेबाजी में भारत को 15 पदक मिले. नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप स्पर्धा में गोल्ड जीतकर देश के लिए पहला व्यक्तिगत स्वर्ण हासिल किया, जबकि कमलजीत और सुरुचि सिंह ने मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल में एशियन रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए गोल्ड जीता.

एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा मेडल
एथलेटिक्स ने भारत को सबसे ज्यादा 24 पदक दिलाए. इस अभियान में कई खिलाड़ियों ने पुराने इंतजार और रिकॉर्ड को खत्म किया. विथ्या रामराज ने विमेंस 400 मीटर हर्डल्स में ब्रॉन्ज जीतने के साथ-साथ 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा. मेन्स जैवलिन थ्रो में यशवीर सिंह ने सिल्वर और रोहित यादव ने ब्रॉन्ज जीते. नीरज चोपड़ा चोट के कारण प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सके.
यह भी पढ़ें: भारत की जीत के असली हीरो तो शोर्ड मारिन हैं! बिखरी महिला हॉकी टीम को बना दिया चैम्पियन

सावन बरवाल ने 1982 के बाद एशियन गेम्स मैराथन में भारत को पहला पदक दिलाया और राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया. सर्वेश कुशारे ने मेन्स हाई जंप में 56 साल का इंतजार खत्म किया, जबकि बरानिका एलंगोवन एशियन गेम्स में पोल वॉल्ट पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं. विमेंस 10,000 मीटर रेस में सीमा कुमारी ने भी 16 साल बाद भारत को पदक दिलाया.

कुश्ती में अमन सहरावत ने पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में गोल्ड जीता. उन्होंने फाइनल में उत्तर कोरिया के विश्व चैम्पियन चोंग सोंग हान को 10-7 से हराया. सुजीत कलकल ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अंतिम पंघल ने सिल्वर और दीपक पूनिया ने ब्रॉन्ज जीता. भारत ने कुश्ती में कुल छह पदक हासिल किए. 

बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने गोल्ड जीतकर खास उपलब्धि दर्ज की. वह मैरी कॉम के बाद एशियन गेम्स में बॉक्सिंग गोल्ड जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं. परवीन हुड्डा और अंकुश पंघल ने भी मुक्केबाजी में गोल्ड मेडल जीत देश का मान बढ़ाया.

asian games
एशियन गेम्स 2026 के टॉप-10 पदकवीर देश

इस ऐतिहासिक प्रदर्शन की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि कुछ पदक उन खेलों में भी आए, जहां भारत की उतनी पहचान नहीं है. सुचिका तरियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भारत को पहला एशियन गेम्स पदक दिलाया. सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने सेमीफाइनल में पहुंचकर देश के लिए इस खेल का पहला पदक सुनिश्चित किया. मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में सिल्वर जीता. यह एशियन गेम्स में उनका पहला पदक था और 1998 के बाद भारत का वेटलिफ्टिंग में पहला पदक भी रहा.

स्क्वैश में अनाहत सिंह ने महिला सिंगल्स में सिल्वर जीतकर नया इतिहास बनाया. वह इस स्पर्धा में एशियन गेम्स सिल्वर जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं. अभय सिंह भी पुरुष सिंगल्स के फाइनल तक पहुंचे. वुशू में रोशिबिना देवी ने लगातार तीसरे एशियन गेम्स में पदक जीतकर अपनी निरंतरता बरकरार रखी.

एशियन गेम्स 2026 भारत के लिए लॉस एंजेलिस ओलंपिक की तैयारी के लिहाज से भी अहम रहा. तीरंदाजी, हॉकी, सेलिंग, स्क्वैश, सर्फिंग, टेनिस और ट्रायथलॉन में ओलंपिक क्वालिफिकेशन दांव पर था. भारत ने मेन्स-विमेंस हॉकी के अलावा आर्चरी में कंपाउंड मिक्स्ड टीम और विमेंस इंडिविजुअल रिकर्व का कोटा हासिल किया. भारत का सबसे शानदार दिन शुक्रवार (2 अक्टूबर) रहा, जब दल ने 12 पदक जीते, जिनमें छह गोल्ड शामिल थे. इसके बाद शनिवार (3 अक्टूबर) को भी नौ पदक आए.

एश‍ियन गेम्स 2026 में भारत के पदकवीर

क्र.सं. खिलाड़ी / टीम इवेंट खेल मेडल
1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम निशानेबाजी सिल्वर
2. इलावेनिल वलारिवन विमेंस 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी सिल्वर
3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ माने मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम निशानेबाजी सिल्वर
4. सुचिका तरियाल विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा MMA ब्रॉन्ज
5. रुद्रांक्ष पाटिल मेन्स 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी ब्रॉन्ज
6. हिमांशु ढिल्लों मेन्स 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी सिल्वर
7. महिला क्रिकेट टीम विमेंस क्रिकेट क्रिकेट गोल्ड
8. राइजा ढ‍िल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल विमेंस स्कीट टीम निशानेबाजी ब्रॉन्ज
9. अनंतजीत नरुका, मेराज खान और भवतेघ गिल मेन्स स्कीट टीम निशानेबाजी ब्रॉन्ज
10. जय मीणा मेन्स सिंगल्स सॉफ्ट टेनिस सॉफ्ट टेनिस ब्रॉन्ज
11. मीराबाई चानू विमेंस 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग सिल्वर
12. भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम मेन्स टीम बैडमिंटन बैडमिंटन ब्रॉन्ज
13. सतनाम सिंह और सलमान खान मेन्स डबल स्कल्स रोइंग ब्रॉन्ज
14. रोश‍िब‍िना देवी नाओरेम विमेंस 60 किग्रा वुशू वुशू स‍िल्वर
15. अनंतजीत नरुका, परिनाज धालीवाल मिक्स्ड स्कीट टीम निशानेबाजी ब्रॉन्ज
16. सीमा कुमारी विमेंस 10000 मीटर रेस एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
17. मनु, पूवम्मा, विशाल और विथ्या मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले एथलेटिक्स सिल्वर
18. ऐश्वर्य प्रताप तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार  मेन्स 50 मीटर राइफल 3P टीम निशानेबाजी सिल्वर
19. कमलजीत और सुरुचि सिंह 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम निशानेबाजी गोल्ड
20. दीया चिताले और मानुष शाह मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस टेब‍ल टेन‍िस ब्रॉन्ज
21. मनप्रीत कौर विमेंस शॉट पुट एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
22. गुलवीर सिंह मेन्स 10000 मीटर रेस एथलेटिक्स सिल्वर
23. बरानिका एलंगोवन विमेंस पोल वॉल्ट एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
24. सावन बरवाल मेन्स मैराथन एथलेटिक्स सिल्वर
25. तिलोत्तमा सेन, आशी चौकसे और विदर्सा विनोद विमेंस 50 मीटर राइफल 3P टीम निशानेबाजी सिल्वर
26. जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार मिक्स्ड डबल्स स्क्वैश स्क्वैश ब्रॉन्ज
27. महिला कबड्डी टीम विमेंस कबड्डी कबड्डी गोल्ड
28. पुरुष कबड्डी टीम मेन्स कबड्डी कबड्डी गोल्ड
29. तजिंदरपाल सिंह तूर मेन्स शॉट पुट एथलेटिक्स सिल्वर 
30. प्राची चौधरी विमेंस 400 मीटर रेस एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
31. अभय सिंह मेन्स सिंगल्स स्क्वैश स्क्वैश सिल्वर
32. अनाहत सिंह विमेंस सिंगल्स स्क्वैश स्क्वैश सिल्वर
33. हरिता भद्रा विमेंस 200 मीटर रेस एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
34. एन्सी सोजन विमेंस लॉन्ग जंप एथलेटिक्स सिल्वर
35. तेजस्विन शंकर मेन्स डेकाथलॉन एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
36. पारुल चौधरी विमेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
37. सर्वेश कुशारे मेन्स हाई जंप एथलेटिक्स सिल्वर
38. पिंकी बलहारा विमेंस 78 क्रिग्रा कुराश कुराश ब्रॉन्ज
39. ईशा सिंह विमेंस 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी सिल्वर
40. विथ्या रामराज विमेंस 400 मीटर हर्डल्स एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
41. गुलवीर सिंह  मेन्स 1500 मीटर रेस एथलेटिक्स सिल्वर
42. पारुल चौधरी  विमेंस 5000 मीटर रेस एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
43. मुरली श्रीशंकर  मेन्स लॉन्ग जंप एथलेटिक्स सिल्वर
44. यशवीर सिंह मेन्स जैवलिन थ्रो एथलेटिक्स सिल्वर
45. रोहित यादव मेन्स जैवलिन थ्रो एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
46. नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर विमेंस ट्रैप टीम निशानेबाजी सिल्वर
47. नीरू ढांडा विमेंस ट्रैप निशानेबाजी गोल्ड
48. नरेंद्र बेरवाल मेन्स 90+ क्रिग्रा बॉक्सिंग मुक्केबाजी ब्रॉन्ज
49. गुलवीर सिंह मेन्स 5000 मीटर रेस एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
50. गुरिंदरवीर, अनिमेष, हरिता और स्नेहा मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
51. पूजा सिंह विमेंस हाई जंप एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
52. किरण, विथ्या, प्राची और पूवम्मा विमेंस 4x400 मीटर रिले एथलेटिक्स गोल्ड
53. धर्मवीर, मनु, जय और विशाल मेन्स 4x400 मीटर रिले एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
54. चिकिथा, पृथिका और ज्योति सुरेखा वेन्नम विमेंस कंपाउंड टीम तीरंदाजी गोल्ड
55 चिकिथा और साहिल जाधव मेन्स कंपाउंड टीम तीरंदाजी गोल्ड
56. प्रिया घंघस विमेंस 60 किग्रा बॉक्सिंग मुक्केबाजी ब्रॉन्ज
57. कायनन चेनाई और नीरू ढांडा मिक्स्ड ट्रैप टीम निशानेबाजी गोल्ड
58 कपिल पोखरिया मेंस 90 किग्रा बॉक्सिंग मुक्केबाजी ब्रॉन्ज
59 साहिल जाधव-कुशल दलाल-गणेश मणि रत्नम मेन्स कंपाउंड टीम तीरंदाजी गोल्ड
60. सुनील कुमार मेन्स 87 किग्रा (ग्रीको-रोमन) कुश्ती ब्रॉन्ज
61. तन्वी खन्ना, जोशना च‍िनप्पा, अनाहत और शमीना विमेंस टीम स्क्वैश स्क्वैश  ब्रॉन्ज
62. प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस मेन्स सेल‍िंग (स्किफ इवेंट) सेल‍िंंग   स‍िल्वर 
63. गणेश मणि रत्नम मेन्स कंपाउंड इंडिविजुअल तीरंदाजी ब्रॉन्ज
64. नितेश सिवाच मेन्स 97 किग्रा  (ग्रीको-रोमन) कुश्ती सिल्वर
65 वीर चोत्रानी, अभय, सेंथिल और सूरज मेन्स टीम स्क्वैश स्क्वैश ब्रॉन्ज
66. हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा विमेंस सेलिंग (स्किफ इवेंट) सेल‍िंग ब्रॉन्ज
67. अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा और कुमकुम मोहोड विमेंस रिकर्व टीम तीरंदाजी गोल्ड
68. कुमकुम मोहोड और धीरज बोम्मादेवरा मिक्स्ड रिकर्व टीम तीरंदाजी सिल्वर
69. नेत्रा कुमानन विमेंस डिंगी सेलिंग ब्रॉन्ज
70. लवलीना बोरगोहेन विमेंस 75 किग्रा बॉक्सिंग मुक्केबाजी गोल्ड
71. धीरज बोम्मादेवरा, नीरज चौहान और यशदीप भोगे मेन्स रिकर्व टीम तीरंदाजी सिल्वर
72. पुरुष सेपकटकरा टीम  मेन्स क्वाड्रेंट सेपकटकरा  ब्रॉन्ज
73. परवीन हुड्डा विमेंस 65 किग्रा बॉक्सिंग मुक्केबाजी गोल्ड
74. सुजीत कलकल मेन्स फ्रीस्टाइल 65 किग्रा कुश्ती गोल्ड
75. अंकुश पंघल मेन्स 80 किग्रा बॉक्सिंग मुक्केबाजी गोल्ड
76. महिला हॉकी टीम विमेंस हॉकी हॉकी गोल्ड
77. कुमकुम मोहोड विमेंस रिकर्व इंडिविजुअल तीरंदाजी गोल्ड
78. प्रणवी शरथ उर्स विमेंस गोल्फ गोल्फ गोल्ड
79. प्रणवी शरथ उर्स, अदिति अशोक और दीक्षा डागर विमेंस गोल्फ टीम इवेंट गोल्फ सिल्वर
80. नीरज चौहान मेन्स रिकर्व इंडिविजुअल तीरंदाजी ब्रॉन्ज
81. पुरुष क्रिकेट टीम मेन्स क्रिकेट क्रिकेट गोल्ड
82. अमन सहरावत मेन्स फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती गोल्ड
83. दीपक पूनिया मेन्स फ्रीस्टाइल 97किग्रा कुश्ती ब्रॉन्ज
84. अंतिम पंघल विमेंस 53 किग्रा बॉक्सिंग कुश्ती ब्रॉन्ज
85. पुरुष हॉकी टीम मेन्स हॉकी हॉकी गोल्ड

---- समाप्त ----