Nushrratt Bharuccha Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का बाली में एक्सीडेंट हो गया था. वो वर्क कम बाली हॉलिडे ट्रिप पर बाली गई थीं, जहां हादसा हो गया और उनकी रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट भी कराया गया था. ऐसे में अब उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी मुंबई में की जाएगी, जिसके चलते एक्ट्रेस को एयर लिफ्ट करके मुंबई ले आया गया है. तो चलिए जानते हैं, अब कैसी है नुसरत की तबीयत.
ऑक्सीजन सपोर्ट पर दिखीं नुसरत भरूचा
नुसरत भरूचा देर रात मुंबई पहुंची, जिसकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस को स्ट्रेचर पर लेटे देखा जा सकता है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस की हालत बेहद खराब नजर आई, हालांकि वो होश में सबसे बातें करते दिखीं. लेकिन उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट भी लगा हुआ था. वहीं, नुसरत भरूचा की टीम की पब्लिसिस्ट संचिता त्रिवेदी के अनुसार, अब एक्ट्रेस की मुंबई में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करवाई जाएगी.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Actor Nushrratt Bharuccha, who was in Bali for a work-cum-holiday trip, suffered a spinal fracture in an accident and is currently hospitalised under medical observation. She is set to undergo spine surgery and is being brought back to Mumbai via air… pic.twitter.com/QwGLIQ118N
— ANI (@ANI) October 2, 2026
अब कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
एक्ट्रेस की टीम की ओर से जानकारी दी गई थी कि फिलहाल एक्ट्रेस को ठीक होने में समय लगेगा. इसकी वजह से आने वाले समय में उनके काम पर भी इसका असर पड़ेगा. वहीं, उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की भी अपील की गई थी. हालांकि, इस दौरान ये नहीं बताया गया था कि नुसरत को आखिर चोट कैसे लगी. खैर, नुसरत आगे के इलाज के लिए मुंबई आ चुकी हैंउनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी कब होगी इसे लेकर भी काई अपडेट नहीं है.
ये भी पढ़ें- नुसरत भरूचा को एयरलिफ्ट कर भारत लाने की तैयारी, इंडोनेशिया में हादसे के बाद जानें क्या हुआ?
3 सालों में कई बार चोटिल हुई एक्ट्रेस
बता दें कि, नुसरत भरूचा को जनवरी 2023 में भी उन्हें चोट लगी थी. फिल्म ‘छोरी 2’ के लिए एक सीन में उन्हें एक्शन करना था, लेकिन इस दौरान उनके चेहरे पर चोट लगी और टांके लगवाने पड़े थे. फिर इसी साल अप्रैल 2023 में भी शूटिंग करते समय चोटिल हो गई थीं. फिल्म ‘अकेली’ की शूटिंग करते हुए एक सीन में उन्हें भागना था. इसी दौरान संगमरमर के फर्श पर वो गिर गई थी और उनके सिर पर लग गई थी, जिसके बाद वो करीब आधे घंटे तक रोती रही. वहीं, अब तीन साल बाग एक्ट्रेस को गहरी चोट लगी है.
बाली से शेयर की थी फोटोज
वहीं, नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) ने हादसे से एक हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियों की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे. इन तस्वीरों में वह बाली के खूबसूरत बीच, पानी और ट्रिप के दौरान मस्ती करती नजर आई थीं. उन्होंने पोस्ट के साथ छुट्टियों से जुड़ा कैप्शन भी लिखा था. उस समय नुसरत की इन तस्वीरों को देखकर फैंस उनके वेकेशन का आनंद लेते हुए नजर थे. लेकिन अब उनके साथ हुए हादसे की खबर सामने आने पर फैंस भी चिंता में आ गए हैं.
नुसरत भरूचा का वर्कप्रंट
नुसरत भरूचा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो पिछले कुछ समय से लगातार फिल्मों में नजर आती रही हैं. ‘प्यार का पंचनामा’, ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘छलांग’, ‘जनहित में जारी’, ‘राम सेतु’, ‘सेल्फी’ और ‘अकेली’ जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया है. वहीं, उन्हें आखिरी बार 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘उफ्फ ये सिय्यापा’ में सोहम शाह के साथ देखा गया था. वहीं, अब वो टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने वाली एक्शन फिल्म में नजर आने वाली हैं.
ये भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' का पहले दिन 60 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन, बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड