July 16, 2026

'जब तक मर नहीं जाऊंगी सलमान मेरा पीछा नहीं छोड़ेंगे, एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने दिया बड़ा बयान, एक्टर को लेकर किए कई खुलासे

'जब तक मर नहीं जाऊंगी सलमान मेरा पीछा नहीं छोड़ेंगे, एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने दिया बड़ा बयान, एक्टर को लेकर किए कई खुलासे

Salman khan-Ex Girlfriend Somy Ali: सलमान खान की कथित एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक पॉडकास्ट में एक्टर को लेकर बड़ा दिया है. उन्होंने कहा कि सलमान उनका तब तक पीछा नहीं छोड़ेंगे जब वह मर नहीं जाएंगी. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

Salman khan-Ex Girlfriend Somy Ali: सलमान खान की कथित एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक पॉडकास्ट में एक्टर को लेकर बड़ा दिया है. उन्होंने कहा कि सलमान उनका तब तक पीछा नहीं छोड़ेंगे जब वह मर नहीं जाएंगी. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

author-image

New Update

Salman Khan And Somy Ali

Salman khan-Ex Girlfriend Somy Ali: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. एक्टर के फैंस काफी लंबे समय से मातृभूमि की रिलीज का इंतजार कर रहे थे लेकिन इसको लेकर हाल ही में अपडेट सामने आया था कि यह फिल्म इस साल की जगह अगले साल 2027 में रिलीज हो सकती है. वहीं, दूसरी तरफ सलमान खान पर उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली (Somy Ali) ने उन पर कई आरोप लगाए हैं. जिसके बाद एक्टर चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने सलमान पर करियर खत्म करने और उनसे अपनी जान को खतरा तक बता दिया. निधि वासंदानी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब तक मैं मर नहीं जाऊंगी सलमान मेरा पीछा नहीं छोड़ेंगे. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है-

सलमान खान को लेकर दिए बड़े बयान

निधि वासंदानी संग बातचीत में सोनी ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने सलमान खान संग अपने रिश्ते को लेकर बड़े बयान दिए. उन्होंने बताया कि उनका सलमान संग उनका 8 साल तक रिलेशन चला था. यह रिलेशन शोषण से भरा था. उन्होंने बताया कि उनका दिल बाद में किसी और पर चला गया था उन्होंने हम दिल दे चुके सनम फिल्म का नाम लिया. उनका इशारा ऐश्वर्या राय पर था. इतना ही नहीं सोमी ने सलमान पर करियर में बांधा डालने का भी आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि सलमान ने उनके हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स, जिनमें डिस्कवरी प्लस और अमेजन प्राइम पर आने वाला शो भी शामिल था, उसे रुकवाने की कोशिश की.  सोमी ने यह खुलासा किया कि सलमान की वजह से पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें बॉयकॉट कर दिया है और उनके पुराने दोस्त भी अब उनसे बात नहीं करते. 

'जब तक मर नहीं जाऊंगी सलमान मेरा पीछा नहीं छोड़ेंगे, 

इस पॉडकास्ट में सोमी ने बताया कि उन्होंने सलमान खान के लिए बिश्नोई समुदाय से अपील की है कि वे सलमान को माफ कर दें. उनका कहना है कि हिंसा से कुछ हासिल नहीं होगा और सलमान को अपनी ईगो को छोड़कर बिश्नोई मंदिर में जाकर माफी मांग लेनी चाहिए. लेकिन सलमान ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया. उन्होंने आगे कहा, 'सलमान मेरा पीछा नहीं छोड़ेंगे जब तक मैं मर नहीं जाऊंगी.' उन्होंने सलमान को अपने टॉक शो 'द अनकंफर्टेबल कन्वर्सेशन' पर गेस्ट के तौर पर बुलाने के लिए दो बार कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, लेकिन सलमान की तरफ से कोई जवाब नहीं आया 

सोमी को आया था सलमान से शादी का सपना

सोमी ने बताया कि वह बचपन में बहुत शर्मीली और खामोश रहने वाली बच्ची थीं. मेरी एक दो दोस्त होते थे और हम दोनों आपस में लॉकल गेम्स खेलते थे. मैं 9 साल तक पाकिस्तान में रही. यहां पर मैंने स्कूल में ऊर्दू पढ़ना सीखा. 15 साल तक की उम्र में मुझे सपना आया है कि मैं इंडिया जाऊंगी. इस पर उनकी मम्मी ने कहा कि घर में रहो जब तक मैं न कहूं बाहर मत जाना. उन्होंने उस समय अपनी मां से कहा था कि क्योंकि वह उस दौरान बहुत धार्मिक थी. उन्होने अपने सपने के बारे में बताया कि जब वह 15 साल की उम्र में उन्हें सपना आया कि वह सलमान खान संग शादी करेंगी. 

16 साल की उम्र में आ गई थी बॉम्बे

सोमी ने पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता से इंडिया जाने के लिए कहा था.  तब उनकी मां ने पूछा कि सलमान खान कौन है. उन्होंने अपने पिता से कहा कि वह इंडिया जाना चाहती हैं. इस पर उन्होंने अपने पिता से कहा कि वह आपके रूट्स के लोगों से मिलेंगी और यहां पर ताजमहल देखेंगी. इस पर उनके पिता ने उन्हें कराची बुलाया कि वह उन्हें इंडिया में ले जाएंगे और रिश्तेदार से मिलेंगे. इसके बाद वह अमेरिका से पाकिस्तान आई और फिर वह अपने पिता के साथ 16 साल की उम्र में बॉम्बे आ गई थीं.  

ये भी पढ़ें: शिवांगी जोशी की वर्जिनिटी और अफेयर पर शिल्पा ने किया भद्दा कमेंट, तो भड़के सेलेब्स, कहा- 'शर्म आनी चाहिए'

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें