गया जंक्शन पर पकड़ा गया फर्जी टीटीई: जीआरपी ने केस दर्ज कर भेजा जेल; टिकट चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा - Gaya News
गया जंक्शन पर पकड़ा गया फर्जी टीटीई:जीआरपी ने केस दर्ज कर भेजा जेल; टिकट चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा
गया3 घंटे पहले
कॉपी लिंक
पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल के तहत गयाजी जंक्शन पर एक कार्रवाई हुई है। आरपीएफ ने वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से एक फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमर कुमार के रूप में हुई है। वह जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बेला गांव का रहने वाला है और उसकी उम्र 35 साल है।
मुख्य टिकट निरीक्षक ने पकड़ा
यह मामला गाड़ी संख्या 12329 अप वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का है। ट्रेन के कोच नंबर M-2 में मुख्य टिकट निरीक्षक विनोद कुमार ड्यूटी पर थे। चेकिंग के दौरान उन्हें एक व्यक्ति पर शक हुआ। पूछताछ करने पर पता चला कि वह व्यक्ति फर्जी टीटीई बनकर घूम रहा था। मुख्य टिकट निरीक्षक विनोद कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे तुरंत पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना सुरक्षा नियंत्रण कक्ष डीडीयू को दी।
आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई
कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही गया जंक्शन पर हड़कंप मच गया। जैसे ही ट्रेन गया जंक्शन पर पहुंची, रेलवे की टीम अलर्ट हो गई। आरपीएफ पोस्ट गया के उप निरीक्षक इंद्र कुमार, ऑन ड्यूटी कमर्शियल स्टाफ सतीश कुमार, आशीष कुमार और जीआरपी गया की टीम तुरंत कोच में पहुंची। ऑन ड्यूटी टीटीई विनोद कुमार ने लिखित मेमो के साथ आरोपी को आरपीएफ को सौंप दिया। उप निरीक्षक इंद्र कुमार ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया।
आरपीएफ ने जानकारी दी है।
पास में मिला फर्जी आईडी कार्ड
जांच के दौरान आरोपी अमर कुमार के पास से रेलवे का एक फर्जी आईडी कार्ड बरामद हुआ है। वह बिना किसी वैध टिकट के एसी कोच में सफर कर रहा था। वह खुद को रेलवे का असली कर्मचारी बता रहा था। वह फर्जी आईडी दिखाकर यात्रियों और रेलवे प्रशासन को धोखा देने की कोशिश कर रहा था।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
आरपीएफ ने आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी गयाजी को सौंप दिया है। जीआरपी ने गिरफ्तार आरोपी अमर कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर शक होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
.
खबरें और भी हैं...
बिहार- ट्रेन में शूटर से कराया इंजीनियर पति का मर्डर: अफसर पत्नी ने शादी के बाद ही बॉयफ्रेंड के साथ प्लानिंग शुरू कर दी थी
1:10
कॉपी लिंक
शेयर
LIVE
CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची: 40 फीट ऊंचे रथ पर सवार होकर निकले भगवान जगन्नाथ; हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी1:12
कॉपी लिंक
शेयर
गयाजी के 735 SC बहुल गांव बनेंगे आदर्श ग्राम: पीएम अनुसूचित जाति योजना के तहत होगा फायदा, ₹20 लाख का फंड मिलेगा
0:29
कॉपी लिंक
शेयर
दैनिक भास्कर डिजिटल क्विज के विजेता को मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी: विधानसभा चुनाव के दौरान खेला था क्विज, बोले- भास्कर ने पूरा कर दिया मेरा सपना