October 2, 2026

कैप्टन स्मित की तबीयत पर आया बड़ा अपडेट, अबू धाबी से राजदूत दीपक मित्तल ने दी जानकारी

कैप्टन स्मित की तबीयत पर आया बड़ा अपडेट, अबू धाबी से राजदूत दीपक मित्तल ने दी जानकारी

Captain Smith: इस समय भारत समेत पूरे विश्व में कैप्टन स्मित की चर्चा है. फ्लाईदुबई साजिश के हीरो साबित हुए भारतीय कैप्टन चाकूबाजी में घायल हो गए थे. फिलहाल वह अबू धाबी के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं. भारतीय राजदूत लगातार उनके संपर्क में हैं.

Captain Smith: इस समय भारत समेत पूरे विश्व में कैप्टन स्मित की चर्चा है. फ्लाईदुबई साजिश के हीरो साबित हुए भारतीय कैप्टन चाकूबाजी में घायल हो गए थे. फिलहाल वह अबू धाबी के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं. भारतीय राजदूत लगातार उनके संपर्क में हैं.

author-image

New Update

Captain Smith health updates

Captain Smith health updates

Captain Smith: इस समय भारत समेत पूरे विश्व में कैप्टन स्मित की चर्चा है. फ्लाईदुबई साजिश के हीरो साबित हुए भारतीय कैप्टन चाकूबाजी में घायल हो गए थे. फिलहाल वह अबू धाबी के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं. भारतीय राजदूत लगातार उनके संपर्क में हैं. कैप्टन की हालात अब स्थिर बताई जा रही है.

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में चाकू से हमले में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की हालत अब स्थिर है. उनका अबू धाबी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. यूएई में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल में पायलट और उनके परिवार से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि स्मित मच्छर मुस्कुरा रहे हैं, हंस रहे हैं और बातचीत भी कर रहे हैं.

थोड़ी दिक्कत लेकिन बना है हौसला

दीपक मित्तल ने कहा कि पायलट को कुछ परेशानी जरूर है, लेकिन उनका हौसला बना हुआ है. उन्होंने कहा कि स्मित मच्छर की हालत स्थिर है और यूएई में उन्हें अच्छी चिकित्सा सुविधा मिल रही है. राजदूत ने कहा कि पायलट और उनके परिवार से मिलकर उन्हें काफी राहत मिली.

विदेश मंत्रालय कर रहा मॉनिटरिंग

विदेश मंत्रालय भी कैप्टन मच्छर की सेहत पर लगातार नजर रख रहा है. मंत्रालय ने उनके परिवार को हर संभव मदद देने की बात कही है. घटना के बाद पायलट को सबसे पहले सऊदी अरब के तबुक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में बेहतर इलाज और स्वास्थ्य लाभ के लिए उन्हें अबू धाबी लाया गया.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि तबुक में शुरुआती इलाज के बाद कैप्टन मच्छर को अबू धाबी भेजा गया. यूएई में भारतीय राजदूत ने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास और दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास भी इस मामले में स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं.