October 2, 2026

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल; भारत शेयर बाजार में मंदी की आशंका; भाजपा ने यूपी में उमेश पाल की पत्नी को पद दिया - Uttar Pradesh News

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल; भारत शेयर बाजार में मंदी की आशंका; भाजपा ने यूपी में उमेश पाल की पत्नी को पद दिया

उत्तर प्रदेश45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

इजराइल सरकार ने दुबई से आ रहे विमान को मार गिरने की तैयारी की थी। शेयर बाजार लगातार 8वें हफ्ते लाल निशान में बंद हुआ। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे ICC के वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल के बारे में जानिए।

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर...

  • कॉकरोच जनता पार्टी का मुंबई में भारत के चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन।

📰 कल की बड़ी खबरें...

1. विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल, 9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

इजराइल ने दुबई से उड़ान भरने वाले उस विमान को मार गिराने की तैयारी कर ली थी, जिसके हाईजैक का अलर्ट भेजा गया था। अलर्ट मिलते ही फाइटर जेट्स रवाना कर दिए गए थे। विमान में 174 यात्री सवार थे।

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार को आशंका थी कि विमान का कंट्रोल वापस नहीं मिला, तो वह इजराइल में 9/11 जैसा हमला कर सकता है। खतरा टालने के लिए विमान को हवा में ही मार गिराना पड़ सकता था।

भारत में इजराइल के राजदूत रियूवेन अजार ने बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कार्रवाई पर फैसला लेना था। हालांकि, भारतीय पायलट और यात्रियों ने हिम्मत दिखाकर हमलावर को-पायलट पर काबू पाया और विमान को सऊदी में सुरक्षित उतार लिया गया।

विमान संभालने वाला नेतन्याहू से मिला

घटना के दौरान प्लेन में मौजूद यात्री यानिव हायून ने हमलावर पायलट को काबू किया था, बाद में विमान भी संभाला था। खस बात यह है कि उसे विमान उड़ाने की कोई ट्रेनिंग नहीं मिली थी। उसने एक TV शो देखकर विमान के कंट्रोल के बारे में जानकारी हासिल की थी। इस घटना के बाद वह खून से सने कपड़ों में ही इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मिलने पहुंचा। PM ने उसके साहस की तारीफ की और उसे हीरो बताया।

पूरी खबर पढ़ें...

2. लगातार 8वें हफ्ते फिसला बाजार, मंदी के करीब निफ्टी-सेंसेक्स: 570 अंक नीचे बंद हुआ, 25 साल पहले लगातार 9 हफ्ते गिरा था

शेयर बाजार लगातार 8वें हफ्ते लाल निशान में बंद हुआ। 1 अक्टूबर को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 570 अंक या 0.79% नीचे 71,910 पर बंद हुआ। निफ्टी में 198 अंक या 0.88% की गिरावट रही, ये 22,422 पर आ गया है। ऑटो और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है।

25 साल में गिरावट का सबसे लंबा दौर

ये लगातार 8वां हफ्ता है जब बाजार लाल निशान में बंद हुआ है। ये पिछले 25 सालों में गिरावट का सबसे लंबा दौर है। इससे पहले साल 2001 में बाजार में लगातार 9 हफ्तों तक गिरावट आई थी।

जनवरी में अपने 26,373 के ऑल-टाइम हाई स्तर से निफ्टी अब तक करीब 15% नीचे आ चुका है। शेयर बाजार के नियमों के मुताबिक, यदि बाजार अपने ऊपरी स्तर से 20% तक गिर जाता है, तो उसे ऑफिशियल ‘बेयर मार्केट’ मान लिया जाता है।

पूरी खबर पढ़ें...

3. शिक्षामित्र स्पेशल TET नहीं दे पाएंगे, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की; कहा- ये सरकारी टीचर से अलग

यूपी के 73 हजार शिक्षामित्रों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को कोर्ट ने उनकी स्पेशल TET-2026 में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी।

जस्टिस मंजू रानी चौहान ने कहा-

याचिकाकर्ता सिर्फ इस आधार पर स्पेशल TET में शामिल होने का अधिकार नहीं मांग सकते कि वे सामान्य TET में बैठने के योग्य हैं। इनकी कानूनी स्थिति सरकारी टीचर से अलग है।

याचिका पिछले साल सितंबर महीने में वसीम अहमद समेत 220 शिक्षामित्रों ने दाखिल की थी। कहा था- हमें भी स्पेशल TET में बैठने का मौका दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने 24 सितंबर को सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

यूपी के 73 हजार शिक्षामित्र TET पास नहीं: प्रदेश में करीब 1.43 लाख शिक्षामित्र हैं। इनमें से करीब 73 हजार ने अभी तक टीईटी पास नहीं किया है, जबकि करीब 70 हजार शिक्षामित्र यह परीक्षा पास कर चुके हैं।

कोर्ट के फैसले के बाद यूपी प्राथमिक शिक्षामित्र संघ प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अहमद ने कहा- यह फैसला दुखद है। हम लोग अगली अदालत में जाएंगे, डबल बेंच में जाएंगे। वहां से पूर्ण विश्वास है कि मुझे राहत मिलेगी।

पूरी खबर पढ़ें…

4. उमेश पाल की पत्नी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनीं, भाजपा ने यूपी में 6 टीमों का ऐलान किया

यूपी में भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में है। पार्टी ने गुरुवार शाम 6 अलग-अलग मोर्चों की नई टीम का ऐलान किया। इनमें अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (OBC), महिला, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चा शामिल हैं। भाजपा ने प्रयागराज में मारे गए वकील उमेश पाल की पत्नी जया पाल को ओबीसी मोर्चा में प्रदेश मंत्री बनाया है।

पूर्व नाराज मंत्री कौशल किशोर के बेटे को जिम्मेदारी: वहीं, दूसरा चौंकाने वाला नाम विकास किशोर का है, जिन्हें अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। विकास भाजपा के पूर्व सांसद कौशल किशोर के बेटे हैं। कौशल किशोर ने हाल ही में सरकार और संगठन के कामकाज पर सवाल खड़े किए थे।

भाजपा ने यूपी में अनस साजिद को अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। वहीं, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महामंत्री रहे एमएलसी रामचंद्र प्रधान को इसी मोर्चे का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की युवा मोर्चा की टीम का ऐलान मोदी की शासन काल यात्रा के चलते बाद में किया जाएगा।

पूरी खबर पढ़ें…

5. भारत-पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे, टूर्नामेंट में 3 बार मुकाबला हो सकता है; 14 टीमें 57 मैच खेलेंगी

ICC ने गुरुवार को वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया। भारत और पाकिस्तान 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 10 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे। दोनों एक ही ग्रुप में हैं। टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा। पहली बार 14 टीमें हिस्सा लेंगी, 57 मैच खेले जाएंगे। मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे।

ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया

ग्रुप-A में भारत और पाकिस्तान को एक साथ रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और मेजबान जिम्बाब्वे भी इसी ग्रुप में हैं।

ग्रुप-B में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। दोनों ग्रुप्स में एक-एक टीमें क्वालिफायर मुकाबलों से आएगी।

नए फॉर्मेट में भारत-पाकिस्तान 3 बार भिड़ सकते हैं

ग्रुप स्टेजभारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। दोनों के बीच पहला मुकाबला तय हो गया है।

सुपर-7 में सभी टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी। भारत और पाकिस्तान दोनों इस स्टेज में पहुंचते हैं, तो दोनों के बीच दूसरी बार मुकाबला होगा।

सेमीफाइनल या फाइनलसुपर-7 की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। अगर भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल में आमने-सामने आते हैं, तो दोनों की तीसरी भिड़ंत होगी।

पूरी खबर पढ़ें...

6. राहुल गांधी का मध्य प्रदेश के बालाघाट का दौरा; मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से मिले, कहा- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले

राहुल ने बालाघाट के जगला गांव में बीमारी से मृत बच्चों के परिजन से बात की।

राहुल ने बालाघाट के जगला गांव में बीमारी से मृत बच्चों के परिजन से बात की।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के बालाघाट के जगला गांव का दौरा किया। वे यहां बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बैगा आदिवासियों से मुलाकात की।

राहुल गांंधी ने कहा कि आदिवासी इलाकों में कई बच्चों की मौत बीमारी और कुपोषण की वजह से हुई है। इसके बावजूद पीड़ित परिवारों को सरकार से पूरा मुआवजा तक नहीं मिला। आदिवासी देश के पहले मालिक हैं, उन्हें उनका हक मिलना चाहिए, लेकिन एमपी में ऐसा नहीं हो रहा है।

राहुल से मिलने आसपास के गांवों से करीब डेढ़ हजार लोग पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने माटे प्राथमिक शासकीय स्कूल में बच्चों से मिड डे मील के बारे में जाना। बालाघाट जिले में पिछले 3 महीनों में कुपोषण और मलेरिया से 32 आदिवासी बच्चों की मौत हुई है।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. इंटरनेशनल: इजराइली यात्री ने TV शो देखकर प्लेन उड़ाना सीखा, हमलावर पायलट को पकड़कर हाइजैकिंग रोकी; खून सने कपड़ों में नेतन्याहू से मिला (पूरी खबर पढ़ें)

2. महाराष्ट्र: राजगढ़ में समुद्र में 8 छात्र डूबे, पिकनिक मनाने दिवेआगर बीच आए थे; गहरे पानी में उतरने से मौत, सभी के शव बरामद (पूरी खबर पढ़ें)

3. क्रिकेट: भारत-पाकिस्तान में होगा एशियन गेम्स फाइनल: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रन से हराया; ईशान की फिफ्टी, वैभव ने 38 रन बनाए (पूरी खबर पढ़ें)

4. स्पोर्ट्स: भारत ने आखिरी मिनट में गोलकर पाकिस्तान को हराया: एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी के फाइनल में पहुंचा, कप्तान हरमनप्रीत के 2 गोल (पूरी खबर पढ़ें)

5. नेशनल: कॉमर्शियल सिलेंडर 70 रुपए महंगा:e-KYC नहीं तो आज से LPG सब्सिडी नहीं, AC-TV, फ्रिज महंगे; अक्टूबर में 7 बदलाव (पूरी खबर पढ़ें)

6. नेशनल: UPSC के 100 साल, मोदी बोले-ये गवर्नेंस तय करता है: संस्था के पहले अध्यक्ष अंग्रेज थे, 2 बार नाम बदला, हर साल 250 परीक्षाएं कराता है (पूरी खबर पढ़ें)

7. नेशनल: ED का आरोप-यासीन मलिक समेत 7 को पाकिस्तान से फंडिंग: हवाला से ₹9 करोड़ आए; NIA कोर्ट बोली- सभी पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय हों (पूरी खबर पढ़ें)

8. उत्तर प्रदेश: जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर प्रयागराज में केस: ब्राह्मण समाज पर दिए बयान के खिलाफ याचिका, कहा था- हम चौबे-दीक्षित परिवारों में बेटियां नहीं दे (पूरी खबर पढ़ें)

9. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला- TMC के बैंक अकाउंट्स फ्रीज रहेंगे:कलकत्ता हाईकोर्ट जल्द सुनवाई करे; विधानसभा चुनाव के बाद दो गुटों में बट गई थी पार्टी (पूरी खबर पढ़ें)

10. नेशनल: SIR में गड़बड़ी पर कर्नाटक सीएम धरने पर बैठे: कहा- BJP ने साजिश की, FIR दर्ज हो; राज्य में 1 करोड़ से ज्यादा वोट कटे (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है...

😲 खबर हटके...

गुजरात के एक गांव में पानीपुरी बैन

गुजरात के एक गांव में पानीपुरी और फास्ट फूड पर बैन लगा दिया गया। पकड़े जाने पर 5 से 10 हजार रुपए तक का जुर्माना लगेगा। मेहसाणा जिले के चाणसोल गांव में पानीपुरी और फास्ट फूड खाने से कई बच्चे बीमार हुए। जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर: क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

2. भास्कर एक्सप्लेनर: मानसून विदा, लेकिन 51% भारत सूखा:कहीं 17 साल में सबसे कम, कहीं 20 साल की सबसे ज्यादा बारिश; कैसी मुसीबत खड़ी होने वाली है

3. ब्लैकबोर्ड: मेरी बेटी का कलेजा निकालकर खाया, आंख फोड़ी:अपना बच्चा पैदा करने के लिए पड़ोसी ने रेप किया, जुबान काटी

4. पेरेंटिंग: हमारे दोनों बच्चे बहुत लड़ते हैं: डांटने-समझाने का कोई असर नहीं, उन्हें विवाद सुलझाना, आपस में प्यार से रहना कैसे सिखाएं

5. बुक रिव्यू: 10 फैसले, जिन्होंने बदल दी भारत की तस्वीर:बड़े संकटों से बड़ी लड़ाइयों और बदलावों तक आधुनिक भारत की निर्माण यात्रा

6. जरूरत की खबर: मुफ्त की धूप के 7 हेल्थ बेनिफिट्स:उम्र बढ़ेगी, बुढ़ापा देर से आएगा, डॉक्टर से समझें मॉर्निंग सनलाइट के 7 रूल्स

7. एंटरटेमेंट: मजरूह सुल्तानपुरी, जिन्हें नेहरू के खिलाफ लिखने पर जेल हुई:पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा..., पहला नशा..., जैसे गाने लिखे, आखिरी गाना शाहरुख पर

8. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: नीबू से निकाले हड्डी-कांच, दान में मांगा 11 किलो सोना:भास्कर स्टिंग में बाबाओं का ‘चमत्कार’; 110 रुपए में नशा छुड़ाने का दावा

9. ग्राउंड रिपोर्ट: गोमती का जलस्तर बढ़ा, 20 हजार की आबादी प्रभावित:लखनऊ के कई गांवों में घुसा पानी, फसलें डूबीं; ग्रामीण बोले- नहीं मिली मदद

10. भास्कर एनालिसिस: क्या NDA से अलग होंगे चिराग पासवान?:17 दिन में 5 बार सरकार के खिलाफ, सम्राट पर निशाना, दिल्ली पर चुप, क्या है प्रेशर पॉलिटिक्स

12. भास्कर एक्सक्लूसिव: पूर्व IAS दिव्या मित्तल कहां से चुनाव लड़ेंगी:मिर्जापुर से ताल ठोकेंगी या राजा भैया के साथ जाएंगी; क्या नई पार्टी बनाकर करेंगी राजनीति

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल...

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

.