September 30, 2026

कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास

कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास

गुवाहाटी में भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में जॉन कैंपबेल (101), शाइ होप (104) और आमिर जांगू (114) ने शतक लगाया. इतिहास में पहली बार हुआ जब एक वनडे में वेस्टइंडीज के 3 बल्लेबाजों ने शतक लगाया.

Written By : शिवम |  Updated at : 30 Sep 2026 06:16 PM (IST)

Preferred Sources

ind vs wi 2nd odi john campbell shai hope and amir jangoo first time in history 3 players score century कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास

John campbell shai hope and amir jangoo

Source : @windiescricket

वेस्टइंडीज चौथी ऐसी टीम बन गई है, जिनके 3 बल्लेबाजों ने एक ही वनडे में शतक लगाया हो. टीम ने गुवाहाटी में भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में ये कारनामा किया. ओपनर जॉन कैंपबेल ने 101 रनों की शानदार पारी खेली, इसके बाद कप्तान शाइ होप ने सेंचुरी जड़ी. इसके बाद आमिर जांगू ने इस पारी में शतक लगाने वाले तीसरे कैरेबियन बल्लेबाज बने.

इतिहास में पहली बार हुआ जब एक ही वनडे में वेस्टइंडीज के 3 बल्लेबाजों ने शतक लगाया. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब हुई थी, कीसी कार्टी 9 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद आए शाइ होप और ओपनर जॉन कैंपबेल ने 110 रनों की साझेदारी की. कैंपबेल भारत के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले कैरेबियन बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने 65 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की.

होप-जांगू के बीच 182 रन की साझेदारी

कैंपबेल ने 101 रन बनाए, उनके आउट होने के बाद आए आमिर जांगू शुरुआत में संभलकर खेले और शाइ होप ने गियर बदल लिए. जांगू ने पैर जमाने के बाद विस्फोटक अंदाज में पारी खेलना शुरू कर दिया. होप ने पहले अपना शतक पूरा किया, फिर आमिर जांगू ने अपनी सेंचुरी जड़ी. इस तरह एक वनडे में वेस्टइंडीज के 3 बल्लेबाजों ने शतक लगाया. होप ने 94 गेंदों में 3 छक्के और 8 चौको की मदद से 104 रन बनाए. जांगू ने 77 गेंदों में 114 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 13 चौके लगाए.

इतिहास में पहली बार 400 पार वेस्टइंडीज!

इतिहास में पहली बार हुआ जब वेस्टइंडीज ने वनडे क्रिकेट में 400 का स्कोर बनाया. गुवाहाटी में वेस्टइंडीज ने 405 रन बनाए. इससे पहले विंडीज टीम का हाईएस्ट टोटल 389 था.

भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो गुरनूर बरार, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने अपने 10-10 ओवर पूरे किए. बरार ने 96 रन लुटाए, उनके खाते में 2 विकेट आए. जडेजा ने 75 रन देकर 2 विकेट लिए, कुलदीप ने 65 रन देकर 2 विकेट लिए. 

प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 ओवरों में 45 रन देकर 1 विकेट लिया. डेब्यू मैच खेल रहे आकिब नबी ने 8.5 ओवरों में 84 रन लुटाए. नमन धीर ने 6.1 ओवरों में 38 रन दिए, उनके खाते में कोई विकेट नहीं आया.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.

Read More

Published at : 30 Sep 2026 06:00 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola