September 29, 2026

रवि किशन की स्पिरिचुअल फिल्म का ऐलान, महावीर जैन की अपकमिंग मूवी में निभाएंगे सोलो लीड

16

रवि किशन की स्पिरिचुअल फिल्म का ऐलान, महावीर जैन की अपकमिंग मूवी में निभाएंगे सोलो लीड

Image Credit :

instagram

रवि किशन की स्पिरिचुअल फिल्म का ऐलान, महावीर जैन की अपकमिंग मूवी में निभाएंगे सोलो लीड

रवि किशन इन दिनों अपने करियर के शानदार दौर से गुजर रहे हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में अपनी दमदार मौजूदगी और ‘लापता लेडीज’ में अवॉर्ड जीतने वाली परफॉर्मेंस के बाद एक्टर के पास लगातार नए और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं। अब रवि किशन के हाथ एक ऐसी फिल्म लगी है, जिसमें वह सोलो लीड के तौर पर नजर आएंगे। खास बात यह है कि यह फिल्म एक स्पिरिचुअल और देवोशनल ड्रामा होगी, जिसे महावीर जैन फिल्म्स पेश कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26

पहली बार सोलो लीड में नजर आएंगे रवि किशन

Image Credit :

Getty

पहली बार सोलो लीड में नजर आएंगे रवि किशन

बॉलीवुड हंगामा की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, इस अनटाइटल्ड फिल्म में रवि किशन फिल्म के इकलौते लीड एक्टर होंगे और पूरी कहानी उनके किरदार के इर्द-गिर्द घूमेगी। एक सोर्स के मुताबिक, मेकर्स को लगा कि इस किरदार के लिए रवि किशन की एक्टिंग, पर्सनैलिटी और पॉपुलैरिटी बिल्कुल सही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जब रवि को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई गई तो वह इससे काफी प्रभावित हुए और उन्होंने तुरंत फिल्म के लिए हामी भर दी।

36

भगवान को अपना सबसे करीबी दोस्त मानता है किरदार

Image Credit :

instagram

भगवान को अपना सबसे करीबी दोस्त मानता है किरदार

फिल्म की कहानी भी काफी अलग बताई जा रही है। यह एक कंटेम्परेरी कहानी होगी, जिसमें एक ऐसे व्यक्ति की जिंदगी दिखाई जाएगी जिसकी भगवान के प्रति गहरी आस्था है। खास बात यह है कि फिल्म का मुख्य किरदार भगवान को सिर्फ सर्वोच्च शक्ति के तौर पर नहीं देखता, बल्कि उन्हें अपना सबसे करीबी दोस्त मानता है। कहानी इसी इंसान और भगवान के बीच के इस अनोखे रिश्ते को भावनात्मक और मनोरंजक तरीके से दिखाएगी।

46

सिर्फ भक्ति नहीं, ह्यूमर और इमोशन भी होंगे

Image Credit :

instagram

सिर्फ भक्ति नहीं, ह्यूमर और इमोशन भी होंगे

मेकर्स इस फिल्म को सिर्फ एक पारंपरिक देवोशनल फिल्म की तरह पेश नहीं करना चाहते। रिपोर्ट के मुताबिक, इसे एक क्लीन और फैमिली एंटरटेनर के तौर पर बनाया जाएगा, जिसे परिवार के लोग साथ बैठकर देख सकें। फिल्म में स्पिरिचुअलिटी और भक्ति कहानी का मुख्य हिस्सा होगी, लेकिन इसके साथ ह्यूमर, इमोशन और ड्रामा भी देखने को मिलेगा। यानी दर्शकों को फिल्म में सिर्फ धार्मिक पहलू ही नहीं, बल्कि एक इंसान की भावनात्मक यात्रा भी देखने को मिलेगी।

56

अमित आर्यन करेंगे फिल्म का निर्देशन

Image Credit :

Getty

अमित आर्यन करेंगे फिल्म का निर्देशन

इस स्पिरिचुअल ड्रामा की कहानी लिखने और डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी अमित आर्यन के पास है। फिल्म को महावीर जैन फिल्म्स प्रस्तुत करेगा। फिल्म को महावीर जैन फिल्म्स के महावीर जैन, मृगदीप सिंह लांबा, विनायक कुमार, कविन शाह और शिखा के अहलूवालिया के साथ रैटपैक स्टोरीज के विजय सुब्रमणियम और क्षितिज मेहता प्रोड्यूस करेंगे।

महावीर जैन के साथ रवि किशन की दूसरी फिल्म

यह प्रोजेक्ट रवि किशन और महावीर जैन फिल्म्स की पहली साझेदारी नहीं है। दोनों इससे पहले ‘नागजिला’ के लिए साथ काम कर चुके हैं। ‘नागजिला’ में कार्तिक आर्यन और रवि किशन नजर आएंगे और फिल्म 12 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब दोनों की दूसरी फिल्म में रवि किशन बिल्कुल अलग तरह के किरदार में दिखाई देंगे। जहां ‘नागजिला’ एक फैंटेसी कॉमेडी प्रोजेक्ट है, वहीं नई फिल्म का फोकस आध्यात्मिकता, आस्था और भगवान के साथ इंसान के रिश्ते पर होगा।

66

जनवरी में शुरू होगी शूटिंग, टाइटल अभी फाइनल नहीं

Image Credit :

instagram

जनवरी में शुरू होगी शूटिंग, टाइटल अभी फाइनल नहीं

फिल्म की शूटिंग जनवरी 2027 में शुरू होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है। मेकर्स जल्द ही नाम तय करने के बाद इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। महावीर जैन फिल्म्स इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। बैनर की आने वाली फिल्मों में ‘नागजिला’, ‘रामबोला’ और ‘ये प्रेम मोल लिया’ जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। ‘रामबोला’ को ‘हनुमान अंश’ फेम विशाल चतुर्वेदी डायरेक्ट कर रहे हैं।

रवि किशन के लिए क्यों खास है ये प्रोजेक्ट?

रवि किशन ने पिछले कुछ समय में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी से भी काफी ध्यान खींचा है। ‘लापता लेडीज’, ‘मामला लीगल है’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसे प्रोजेक्ट्स में उनके काम को दर्शकों ने नोटिस किया है। अब पहली बार किसी हिंदी फिल्म को अकेले लीड करने का मौका उनके लिए एक अलग तरह का प्रोजेक्ट है। फिलहाल फिल्म का नाम, बाकी स्टार कास्ट और रिलीज डेट सामने नहीं आई है। हालांकि, रवि किशन का सोलो लीड और भगवान के साथ एक इंसान की दोस्ती पर आधारित यह कॉन्सेप्ट फिल्म को लेकर उत्सुकता जरूर बढ़ा रहा है।