September 28, 2026

चतरा में खड़े हाइवा से टकराया कोयला लदा ट्रेलर: केबिन में चालक फंसा, गैस कटर से काट कर निकाला, मुआवजे पर अड़े परिजन - Chatra News

चतरा के सिमरिया-टंडवा सड़क पर धनघटा घाटी की ओर से आ रहा कोयला लदा ट्रेलर सड़क पर पहले से खड़े एक खराब हाइवा से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दब गया।

.

इसमें बड़कागांव के सीकरी निवासी 28 वर्षीय चालक धीरंजन साव फंस गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों के साथ 108 एंबुलेंस भी पहुंचा। केबिन में चालक के फंसे होने के कारण उसे बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

गैस कटर की मदद से केबिन काटकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन गैस खत्म हो जाने के कारण बचाव कार्य बीच में रुक गया। इससे मौके पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हादसे के बाद की तस्वीरें देखें…

चतरा के सिमरिया-टंडवा सड़क पर धनघटा घाटी की ओर से आ रहा कोयला लदा ट्रेलर सड़क पर पहले से खड़े एक खराब हाइवा से टकरा गया।

चतरा के सिमरिया-टंडवा सड़क पर धनघटा घाटी की ओर से आ रहा कोयला लदा ट्रेलर सड़क पर पहले से खड़े एक खराब हाइवा से टकरा गया।

समें बड़कागांव के सीकरी निवासी 28 वर्षीय चालक धीरंजन साव फंस गया।

समें बड़कागांव के सीकरी निवासी 28 वर्षीय चालक धीरंजन साव फंस गया।

वहीं हादसे में घायल उपचालक को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया। उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

वहीं हादसे में घायल उपचालक को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया। उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

मशक्कत के बाद शव निकाला गया

गैस कटर से बचाव कार्य रुकने के बाद सिमरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर चालक धीरंजन साव के शव को बाहर निकाला।

वहीं हादसे में घायल उपचालक को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया। उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग रेफर किया गया है।

आज सुबह से ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव को बिना यातायात बाधित किए सड़क किनारे रख दिया। वे 20 लाख रुपए मुआवजे की मांग शुरू कर दी। परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं।

आज सुबह से ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव को बिना यातायात बाधित किए सड़क किनारे रख दिया।

आज सुबह से ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव को बिना यातायात बाधित किए सड़क किनारे रख दिया।

मुआवजे की मांग पर प्रशासन से वार्ता जारी

मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों और प्रशासन के बीच बातचीत जारी है। मौके पर सिमरिया के सीओ गौरव कुमार राज और थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता मौजूद हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के साथ लगातार वार्ता की जा रही है।

प्रशासन का प्रयास है कि मुआवजे की मांग को लेकर जल्द सहमति बने, ताकि शव का पोस्टमार्टम कराया जा सके। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है। हादसे में ट्रेलर के चालक की मौत और उपचालक के घायल होने के बाद प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।