
फाइल फोटो. क्रेडिट- Getty Images.
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं चाहता. उन्होंने कहा कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम की अंतरराष्ट्रीय जांच कराने के लिए तैयार है. साथ ही, वह यूरेनियम संवर्धन का स्तर कम करने पर भी तैयार है. पेजेशकियन ने करीब सात महीने से चल रहे युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार बताया और कहा कि अमेरिका ने बातचीत के रास्ते बंद कर दिए.
फॉक्स न्यूज के Special Report कार्यक्रम में पत्रकार ब्रेट बेयर ने पेजेशकियन से पूछा कि क्या ईरान परमाणु बम चाहता है? इस पर उन्होंने साफ कहा,’ बिल्कुल नहीं’. उन्होंने कहा कि ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता ने कई बार धार्मिक आदेश जारी कर कहा था कि बड़े पैमाने पर तबाही फैलाने वाले हथियार बनाना धार्मिक रूप से गलत और गैरकानूनी है. पेजेशकियान ने ये बयान न्यूयॉर्क में दिया. वह यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (UNGA) में शामिल होने के लिए अमेरिका पहुंचे हैं.
“Do you want a nuclear bomb or not?”@BretBaier cuts to the chase in an exclusive interview with Iranian President Masoud Pezeshkian, directly questioning the leader about his country’s nuclear ambitions.
“Not at all. Not at all,” Pezeshkian responds, insisting Iran does not pic.twitter.com/jkFEyi9rWd
— Fox News (@FoxNews) September 24, 2026
जंग की वजह ईरान का परमाणु कार्यक्रम
ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय निगरानी रही है. ईरान यूरेनियम का संवर्धन ऐसे स्तर तक करता रहा है, जो आम नागरिक परमाणु ऊर्जा के लिए इस्तेमाल होने वाले स्तर से काफी ज्यादा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फरवरी में ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू करने के प्रमुख कारणों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बताया था.
अब पेजेशकियन ने कहा कि तनाव कम करने के लिए ईरान यूरेनियम संवर्धन का स्तर घटाने और अंतरराष्ट्रीय जांच की अनुमति देने को तैयार है. उन्होंने कहा कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम की जांच के लिए बाहरी लोगों को पहुंच देने को भी तैयार है.
जून में हुए समझौते का जिक्र
पेजेशकियन ने जून में ट्रंप और उनके बीच हुए एक समझौते का भी जिक्र किया. इसका मकसद लड़ाई रोकना और अमेरिका-ईरान के बीच बड़े समझौते का रास्ता तैयार करना था. इसके तहत 60 दिनों में अंतिम समझौते की दिशा में आगे बढ़ना था. पेजेशकियन ने कहा कि ईरान उस समझौते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार था.
उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका ने बातचीत के बजाय पहले ईरान पर हमला किया. उन्होंने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता, वैज्ञानिकों, सैन्य कमांडरों और सरकारी अधिकारियों की हत्या की गई. पेजेशकियन ने कहा कि ईरान अमेरिकी प्रतिबंधों और दबाव के बावजूद अपना विरोध जारी रखेगा. उन्होंने माना कि ईरान आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन हर मुश्किल सहने की बात कही.
US से तनाव खत्म करने की अपील
पेजेशकियन ने कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता और इसे खत्म करने का फैसला अमेरिका को करना है. उन्होंने इजराइल पर युद्ध भड़काने का आरोप भी लगाया. जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हुए हमले में चीनी सैटेलाइट तस्वीरों के इस्तेमाल की रिपोर्ट पर पेजेशकियन ने कहा कि उन्हें इसकी सीधी जानकारी नहीं है. इस हमले में तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए थे.
यह भी पढ़ें: जिनपिंग ने 1 लाख अमेरिकी युवाओं पर लगाया दांव, चीन आने की दी दावत
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More