झारखंड में आंधी-पानी का दौर जारी, रांची में सुबह से ही झमाझम बारिश, इन 7 जिलों में Yellow Alert
Updated: Fri, 25 Sep 2026 08:06 AM (IST)
बारिश का मौसम (ai generated image)
25 सितंबर को झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट है. IMD ने 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. जानिए मौसम का पूरा अपडेट.
Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ नजर आ रहा है. बंगाल की खाड़ी से बने मौसम के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी है. राजधानी रांची में आज सुबह से ही तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 25 सितंबर को झारखंड में भारी बारिश के साथ गरज, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है.
सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण गुरुवार को झारखंड के कई जिलों में बादल छाये रहे और रुक-रुक कर बारिश हुई. रांची में नौ मिमी बारिश दर्ज की गयी. राज्य में सबसे अधिक 43.5 मिमी बारिश बहरागोड़ा में हुई. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 25 सितंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग और लातेहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, रांची समेत अन्य जिलों में मौसम धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है, हालांकि बादल छाये रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश व तेज हवा चल सकती है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में 16 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
अब भी सामान्य से 05 प्रतिशत कम बारिश
झारखंड में अभी भी सामान्य से पांच प्रतिशत कम बारिश हुई है. झारखंड में एक जून से 24 सितंबर तक सामान्य रूप से 984.7 मिमी बारिश होती है, लेकिन अब तक 935.7 मिमी ही बारिश हुई है. वहीं, रांची में इस अवधि में सामान्य बारिश 1003.2 मिमी है, जबकि अब तक यहां 1127 मिमी बारिश हो चुकी है. यानि 12 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है. वहीं, पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 43 प्रतिशत, सरायकेला में 17, लोहरदगा में तीन, लातेहार में 13 व पूर्वी सिंहभूम में सात प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है. पाकुड़, चतरा, देवघर, गुमला, साहिबगंज, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, कोडरमा में अभी भी सामान्य से कम बारिश हुई है.
इसे भी पढ़ें: BGR माइंस पर INTUC का हमला, बोले सुरजीत नागवाला - रैयत-विस्थापितों को ठगना बंद करे, नहीं तो होगी तालाबंदी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Tags
