September 24, 2026

आयुष्मान खुराना ने लगाया 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा, ट्रोल होने के बाद दी सफाई

आयुष्मान खुराना ने लगाया 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा, ट्रोल होने के बाद दी सफाई

Ayushmann Khurrana Slogan Pakistan Zindabad: फिल्म उड़ता तीर में एक्टर आयुष्मान खुराना पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नजर आए. अब एक्टर ने ट्रोल होने के बाद इस पर सफाई दी है.

Ayushmann Khurrana Slogan Pakistan Zindabad: फिल्म उड़ता तीर में एक्टर आयुष्मान खुराना पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नजर आए. अब एक्टर ने ट्रोल होने के बाद इस पर सफाई दी है.

author-image

New Update

Ayushmann khurrana

Ayushmann Khurrana Slogan Pakistan Zindabad: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शामिल हैं, जो कॉमेडी, एक्शन से लेकर समाज से जुड़ी फिल्मों को करते हैं. उन्होंने अंधाधुन, आर्टिकल 15 और बधाई हो जैसी कई शानदार फिल्मों काम किया. जिनमें उनकी एक्टिंग की लोगों ने तारीफ की थी. हाल ही में एक्टर फिल्म पति पत्नी और वो दो में नजर आए थे, इसने बॉक्स ऑफिस ठीक ठाक प्रदर्शन किया. अब आयुष्मान एक बार फिर बड़े पर्दे पर अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं. हाल ही में उनकी एक्शन-स्पाई कॉमेडी फिल्म उड़ता तीर (Udta Teer) का ट्रेलर रिलीज हुआ. जिसे लोगों ने खूब पसंद किया, लेकिन उनके एक डायलॉग ने उन्हें ट्रोलर्स की नजरों में ला दिया.  वह ट्रेलर में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सुनाई दिए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. अब इस पर एक्टर ने सफाई दी है. 

आयुष्मान खुराना ने लगाया 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा

इस मामले में आयुष्मान ने सफाई देते हुए कहा, ये स्क्रिप्ट का हिस्सा है. एक एक्टर के तौर पर आप कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं. ऐसा पहले भी होता रहा है, हर स्पाई फिल्म में ऐसा होता है. लेकिन फर्क ये है कि ये एक स्पाई कॉमेडी है. ये एक पैट्रियोटिक कॉमेडी और जॉनर बेंडर फिल्म है. मैं हमेशा सबसे पहले स्क्रिप्ट देखता हूं. स्क्रिप्ट मुझसे जो मांगती है, मैं वही करता हूं. मैं डायरेक्टर का एक्टर हूं और उन्होंने शानदार स्क्रिप्ट लिखी है.'

उन्होंने आगे कहा, 'एक एक्टर के तौर पर आपको तब मजा आता है, जब आप एक ही एक्टर के साथ बिल्कुल अलग तरह की केमिस्ट्री दिखा पाते हैं, क्योंकि फिल्म और आपके किरदार दोनों अलग होते हैं. एक फिल्म में मैं उनकी जिंदगी में तहलका बनकर आई थी, जबकि इस फिल्म में मैं उनकी पत्नी हूं. एक ही एक्टर के साथ इतनी अलग केमिस्ट्री होना मेरे लिए काफी शानदार अनुभव था.' वहीं, आयुष्मान ने भी सारा की तारीफ करते हुए कहा, 'सारा के साथ काम करना हमेशा शानदार होता है. वो सेट पर बहुत अच्छी एनर्जी लेकर आती हैं.'

23 सितंबर को रिलीज हुआ उड़ाता तीर का ट्रेलर

कल यानी 23 सितंबर को आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग स्पाई-कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' (Udta Teer) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है. इस फिल्म की स्टोरी एक अनोखे और हास्यास्पद ट्विस्ट पर बेस्ड है. जिसमें आयुष्मान खुराना 'बिलाल अहमद' नाम के एक पाकिस्तानी जासूस बने हैं. वह भारत में एक खुफिया मिशन पर आते हैं, लेकिन एक बम धमाके में अपनी याददाश्त खो बैठते हैं और खुद को एक सच्चा हिंदुस्तानी और काउंटर-टेररिज्म स्क्वाड (CTS) का ऑफिसर समझने लगते हैं. वहीं, ट्रेलर में आयुष्मान खुराना का किरदार 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाता है और बाद में भारत की देशभक्ति में डूब जाता है.

इस सीन और डायलॉग पर बात करते हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान आयुष्मान ने साफ किया कि एक एक्टर के तौर पर वे पूरी तरह स्क्रिप्ट और डायरेक्टर की मांग के अनुसार काम करते हैं, और चूंकि यह एक देशभक्ति के तड़के वाली स्पाई-कॉमेडी है, इसलिए इस तरह की सिचुएशनल कॉमेडी लोगों को हंसाने के लिए है.

उड़ता तीर 9 अक्टूबर को होगी रिलीज 

'उड़ता तीर' में आयुष्मान खुराना के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर सारा अली खान भी नजर आएंगी. इससे पहले दोनों फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' में स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए थे. ट्रेलर में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है. वहीं, फिल्म को लेकर सारा ने कहा, 'मुझे इस फिल्म में काम करके बहुत मजा आया. हमने इसकी शूटिंग 'पति पत्नी और वो 2' से पहले की थी. ये फिल्म मेरे लिए अच्छी और काफी अलग थी.' फिल्म की बाकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें एक्टर मुकुल देव, गुलशन ग्रोवर, राम कपूर, रघुबीर यादव, सुप्रिया पिलगांवकर, स्मिता तांबे, बृजेंद्र काला और संदीप आनंद भी अहम किरदार में नजर आएंगे. ये फिल्म  9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss20: रीति तिवारी ने फिर पार की बदतमीजी की सारी हदें, काजी और उदिति को दी मां की गालियां, रॉकस्टार का फूटा गुस्सा