September 23, 2026

इम्तियाज अली की बेटी ने की हिंदू बॉयफ्रेंड संग सगाई, पिता ने खुद शेयर की खुशखबरी, जानें कौन हैं कृष अग्रवाल?

इम्तियाज अली की बेटी ने की हिंदू बॉयफ्रेंड संग सगाई, पिता ने खुद शेयर की खुशखबरी, जानें कौन हैं कृष अग्रवाल?

Imtiaz Ali Daughter Ida Ali Engagement: इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने बॉयफ्रेंड संग सगाई कर ली है. इस खुशखबरी को डायरेक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया. साथ ही उन्होंने लोगों से कपल को आशीर्वाद देने की अपील की.

Imtiaz Ali Daughter Ida Ali Engagement: इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने बॉयफ्रेंड संग सगाई कर ली है. इस खुशखबरी को डायरेक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया. साथ ही उन्होंने लोगों से कपल को आशीर्वाद देने की अपील की.

author-image

New Update

Untitled design (14)

Imtiaz Ali Daughter Ida Ali Engagement: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली (Idaa Ali) ने अपने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल (Krish Agrawal) के साथ सगाई कर ली है. इस खुशखबरी को डायरेक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने दोनों की सगाई का फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से दोनों को इस खास मौके पर आशीर्वाद देने की अपील की. फोटोज में देखने को मिला कि दोनों एक-दूसरे को अंगूठियां पहना रहे हैं और इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आए. इस्टाग्राम पर अब कपल की यह फोटो सुर्खियां बटोर रही है. इसी के साथ हर कोई जानना चाहता है कि इम्तियाज अली की बेटी के पति कौन हैं और वे क्या करते हैं. आइए यहां पर इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

इम्तियाज अली ने शेयर की बेटी की सगाई की फोटो

फैंस के साथ सोशल मीडिया पर इम्तियाज ने कपल की जो फोटो शेयर की है. उसमें उनकी बेटी इदा अली पेस्टल पिंक शिमरी साड़ी पहने नजर आईं. जिसमें वह बेहत खूबसूरत लग रही हैं. इंगेजमेंट के मौके पर डायरेक्टर की बेटी ने अपने लुक को पूरा करते हुए ऑफ-शोल्डर ब्लाउज केरी किया. वहीं, उन्होंने अपनी ब्यूटी को एस्थेटिक दिखाने के लिए मिनिमल मेकअप का यूज किया और बालों को खुला रखा. वहीं, उनके होने वाली पति यानी कृष ब्लैक इंडो-वेस्टर्न शेरवानी आउटफिट पहने नजर आए. उनका लुक रॉयल नजर आया. फैंस दोनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें नई लाइफ शुरू करने की शुभकामनाएं दे रहे हैं. 

कहां हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

इम्तियाज अली की बेटी इदा अली और कृष अग्रवाल की पहली मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी, सबसे पहले दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई. उसके बाद यही दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. लगभग सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, कृष ने उन्हें इसी साल जुलाई में प्रपोज किया था. उन्होंने नॉर्वे के खूबसूरत और रोमांटिक बीच पर इदा को बिल्कुल फिल्मी अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया था. इसके बाद, 22 सितंबर 2026 को मुंबई में दोनों ने अपनी फैमिली और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई कर ली. कृष ने इदा को प्रपोज करने से पहले खुद इम्तियाज अली से भी बात की थी, और अब इस प्यारे जोड़े को सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स से जमकर बधाइ दे रहे हैं. 

Untitled design (15)

जानें कौन हैं कृष अग्रवाल?

24 साल के कृष अग्रवाल कॉर्पोरेट और फाइनेंस सेक्टर से ताल्लुक रखते हैं. वह फिलहाल एक हेज फंड (Hedge Fund) में क्वांटिटेटिव रिसर्चर (Quantitative Researcher) के रूप में काम कर रहे हैं. जहां उनका काम फाइनेंशियल मार्केट के एनालिसिस और डेटा रिसर्च से जुड़ा हुआ है. इसके साथ ही, हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अपनी एक प्रोडक्शन कंपनी भी खोली थी. लाइमलाइट और बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर रहने वाले कृष बेहद प्राइवेट लाइफ जीना पसंद करते हैं. लेकिन इदा के प्रपोजल वीडियो और सगाई की तस्वीर सामने आने के बाद अब उनकी जिंदगी लाइमलाइट में आ गई है. बता दें कि कृष को नई-नई जगहों पर घूमने का काफी शौक है और इदा के साथ उनकी यह बॉन्डिंग उनके सोशल मीडिया वेकेशन पोस्ट्स में दिखाई देती है.

बता दें कि इम्तियाज अली की बेटी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं, लेकिन उनकी सगाई की खबर सामने आने के बाद उनके बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ गई है और लोग उनके बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल कपल को सोशल मीडिया पर सगाई की जमकर शुभकामनाएं मिल रही हैं, जिससे वो काफी खुश हैं. 

ये भी पढ़ें: गोविंदा और रूमर्ड गलफ्रेंड कोमल को गणपति दरबार में देख भड़कीं सुनीता आहूजा, बोलीं- 'इंसान से अच्छे जानवर होते हैं'

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें