September 23, 2026

बाबा रामदेव और पूर्व सासंद बृजभूषण शरण सिंह के बीच हो गई दोस्ती? घी में मिलावट के विवाद के बीच साथ में हंसते दिखे दोनों

बाबा रामदेव और पूर्व सासंद बृजभूषण शरण सिंह के बीच हो गई दोस्ती? घी में मिलावट के विवाद के बीच साथ में हंसते दिखे दोनों

पंतजलि घी का विवाद 2022 में शुरू हुआ, जब भाजपा के तत्कालीन सासंद बृजभूषण शरण सिंह ने साल 2022 में बाराबंकी में एक कार्यक्रम में पंतजलि घी को नकली कहा था.

पंतजलि घी का विवाद 2022 में शुरू हुआ, जब भाजपा के तत्कालीन सासंद बृजभूषण शरण सिंह ने साल 2022 में बाराबंकी में एक कार्यक्रम में पंतजलि घी को नकली कहा था.

author-image

New Update

Baba Ramdev Press Conference today says No adulteration in Patanjali Ghee

पतंजलि घी पर उठे सवालों के बीच पंतजलि के सह-संस्थापक बाबा रामवदेव ने प्रेस कॉन्प्रेंस की है. उन्होंने अपने ब्रांड के घी का बचाव किया. उन्होंने कहा कि पतंजलि घी में कोई कमी नहीं है. इसमें कोई भी मिलावट नहीं है. हमारा घी किसी भी टेस्ट में फेल नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि पतंजलि के गाय का घी बेहतरीन क्वालिटी का है. उन्होंने लोगों से इसे लेने और किसी लैब में इसकी जांच करवाने के लिए भी कहा.

आखिर कहां से घी में मिलावट का मुद्दा उठा

पंतजलि घी का विवाद 2022 में शुरू हुआ, जब भाजपा के तत्कालीन सासंद बृजभूषण शरण सिंह ने साल 2022 में बाराबंकी में एक कार्यक्रम में पंतजलि घी को नकली कहा था. उन्होंने लोगों से अपील की थी कि घरों में गाय और भैंसे पालें और अपना घी बनाए नहीं तो बाबा रामदेव का नकली घी खाना पड़ेगा. बाबा रामदेव ने इन आरोपों पर सख्ती दिखाते हुए बृजभूषण पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा ठोक दिया. 

मानहानि के मुकदमे और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जारी सुनवाई के बीच इसी महीने गोंडा में बृजभूषण ने फिर से मीडिया से बात करते हुए पंतजलि घी के खिलाफ बयानबाजी की. उन्होंने कहा कि वे 50 करोड़ तो दूर, 50 पैसे भी नहीं देंगे और अगर अदालत उनको जेल भेजेगी तो वे जमानत नहीं लेंगे. उन्होंने बाबा रामदेव पर मिलावटखोरी के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि रामदेव का घी खाने से बच्चे स्वस्थ नहीं होंगे.

बृजभूषण ने अपनी गलती मानी- बाबा रामदेव

बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर हुए बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने अपनी गलती मान ली है. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उन्होंने सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास कर लिया था. रामदेव ने कहा कि हम किसी विवाद को बढ़ाना नहीं चाहते. उनसे मिलकर सारे भ्रम दूर हो गए.

कैसे बनता है पतंजलि घी?

योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि कुछ लोग पतंजलि के घी को लेकर फालतू की बातें कर रहे थे और पूछ रहे थे कि बाबा जी जो गाय का घी बेच रहे हैं, उसमें आख़िर क्या है. मैंने कहा, 'भाई, ज़रा इसे तो देखो.' हम इस देश में लाखों लीटर गाय का दूध इकट्ठा करते हैं.

उन्होंने कहा कि देश में 15 करोड़ से ज़्यादा मवेशी हैं, और मैं एक ज़रूरी बात बताना चाहता हूँ. जब दूध इकट्ठा किया जाता है और उससे मलाई निकाल ली जाती है, तो बचा हुआ कम फैट वाला दूध भी बेचा जाता है. उससे मिल्क पाउडर बनाकर बेचा जाता है, और उससे दही, छाछ और पनीर भी बनाया जाता है. तो, इस तरह 5 बाय-प्रॉडक्ट्स (सह-उत्पाद) बनते हैं. अब, उन नासमझ लोगों को क्या पता कि वह घी कैसे बनता है?

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें