September 23, 2026

लड़ाई और धमकियों के बीच ट्रंप के विशेष दूत से मिले ईरानी विदेश मंत्री, होर्मुज खोलने पर क्या हुई बात?

लड़ाई और धमकियों के बीच ट्रंप के विशेष दूत से मिले ईरानी विदेश मंत्री, होर्मुज खोलने पर क्या हुई बात?

अब्बास अराघची और डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात की. ईरानी सरकारी मीडिया IRIB के मुताबिक, उन्होंने होर्मुज को फिर से खोलने के लिए ईरान की शर्तें रखीं. यह बैठक विटकॉफ के अनुरोध पर हुई थी. अराघची ने इस बैठक में इसलिए हिस्सा लिया ताकि होर्मुज को फिर से खोलने के लिए ईरान की शर्तों को दोहराया जा सके.

IRIB के मुताबिक, तेहरान अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को तुरंत हटाने, फ्रीज की गई सभी ईरानी संपत्तियों का तुरंत भुगतान करने और सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करने की मांग कर रहा है. अराघची ने साफ कहा कि इन शर्तों के बिना होर्मुज नहीं खोला जाएगा.

ट्रंप ने बैठक को बताया ‘उपयोगी’

ट्रंप ने तीन घंटे की बैठक को बहुत ही उपयोगी बताया और कहा कि सार्थक बातचीत हुई. आने वाले समय में एक और बैठक होगी. दरअसल, यह बैठक उनके उस भाषण के कुछ देर बाद हुई, जिसमें उन्होंने धमकी दी थी कि अगर लगभग सात महीने से चल रहे युद्ध को जल्द खत्म करने का समझौता नहीं हुआ तो वे ईरान को पूरी तरह बर्बाद कर सकते हैं. ट्रंप ने पत्रकारों को बैठक के बारे में बताया, लेकिन क्या बातचीत हुई, इसके बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दी.

ट्रंप ने पहले ईरान को दी थी धमकी

इससे पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समझौता करने में विफल रहता है तो उसे विनाश का सामना करना पड़ सकता है. ट्रंप ने अपने भाषण में कहा था, मुझे एक बड़ा फैसला लेना है कि क्या ईरान के साथ ऐसा समझौता हो जिससे वे फिर से खड़े हो सकें और एक बेहतर देश बन सकें? या फिर मैं इस्लामी गणराज्य को पूरी तरह खत्म कर दूं और जल्दी से, ताकि वे फिर कभी लोगों और देशों को नुकसान न पहुंचा सकें?

मिड टर्म चुनाव के बाद समझौता!

ट्रंप के भाषण के दौरान ईरानी डेलिगेशन के एक सदस्य को छोड़कर बाकी सभी बाहर चले गए. दरअसल, ये बातें उस समय कही गईं जब ईरान में युद्ध खत्म करने की कोशिशें अभी अनिश्चित हैं और अमेरिका तेहरान पर समझौते का दबाव बना रहा है. ट्रंप ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि नवंबर में अमेरिकी मिड टर्म चुनावों के बाद समझौता हो सकता है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button