September 23, 2026

हरियाणवी यूट्यूबर बोलीं- घर में सेफ नहीं, पंजाब छोड़ना पड़ेगा: घर के सामने लेटनाइट पार्टी, लाउड म्यूजिक, कपल्स आते; पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही - Mohali News

मोहाली के जीरकपुर में रह रहे हरियाणा के यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी पायल मलिक ने पंजाब छोड़ने की चेतावनी दी है। पायल मलिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने कहा कि मेरे घर के सामने Airbnb चल रहा है। जहां पर लड़के और लड़कियां रात में आ

.

जब उसने इसका विरोध किया तो उन्हें थ्रेट कॉल आई। जिसमें कहा गया कि हम गुंडे-बदमाश हैं। हम क्या कर देंगे, तुम्हें पता चल जाएगा। पायल का आरोप है कि इस बारे में पुलिस को शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पायल ने सीएम भगवंत मान से अपील की है कि इसे बंद करवाए और हमें सुरक्षित करवाएं।

बता दें कि अरमान मलिक वही यूट्यूबर है, जिसकी 2 पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक हैं। इसी वजह से दो पत्नी व एक पति वाली यह फैमिली सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर भी है।

दोनों पत्नियों के साथ यूट्यूबर अरमान मलिक।- फाइल फोटो

दोनों पत्नियों के साथ यूट्यूबर अरमान मलिक।- फाइल फोटो

1.37 मिनट के वीडियो में पायल की अहम बातें

  • कुछ लोग अपनी पावर का गलत प्रयोग कर रहे: पायल मलिक ने कहा कि कुछ लोग अपनी पावर का गलत प्रयोग करके हमारे घर के सामने Airbnb चला रहे हैं। जहां पर डेली लेट नाइट पार्टी होती है। लाउड म्यूजिक बजता है। दस-दस लड़के और लड़कियां आते हैं, जिनके हाथ में शराब की बोतलें होती हैं। हमारे घर की वीडियो बनाई जाती है। स्नैपचैट बनाई जाती है।
  • ऑनर कहते हैं, जो कर सकते हो कर ले: पायल ने कहा- जब इनके ऑनर से बात की तो वह कहते हैं, जो आपसे हो सकता है, वह कर ले। हम बंद नहीं करेंगे। आप सबको पता है कि मेरी पूरी फैमिली को जान से मारने का थ्रेट है। उसके बाद भी हम अपने घर में सेफ नहीं हैं। और तो और इनके ऑनर अपने गनमैन के साथ हमारे घर में घुसकर हमारे लड़कों से मारपीट करते हैं।
  • पुलिस से लेकर सरकार तक शिकायत एक्शन नहीं: आज 20 सितंबर है। मैं आपको वीडियो दिखाती हुई कि क्या चल रहा है। साथ ही साथ ही रिसेंटली क्या चल रहा है, उसके वीडियो दिखाती हूं। पिछले डेढ़ महीने से पहले पुलिस, टूरिज्म डिपार्टमेंट को शिकायत देती हूं। एक माह से मामला अदालत में भी है। लेकिन एक्शन नहीं हुआ।
  • सीएम साहब हमें घर में सुरक्षित बनाएं: पायल मलिक ने कहा- मैं हाथ जोड़कर विनती करती हूं पंजाब पुलिस व भगवंत मान जी से, अगर हम अपने घर में ही सेफ नहीं हैं तो हमें पंजाब छोड़कर जाना पड़ेगा। प्लीज इसे बंद करवाएं और हमें सेफ करवाएं।
वीडियो में बोलती हुई पायल मलिक।

वीडियो में बोलती हुई पायल मलिक।

धमकी भरी कॉल भी शेयर की पायल मलिक ने वह धमकी भरे कॉल की रिकॉर्डिंग भी शेयर की , जिसमें उनके परिवार को थ्रेट काल आई थी। उसमें धमकी देने वाला कह रहा था- देख भाई, हमारी बात सुन। हम गुंडे हैं। बदमाश हैं। तू इंडिया छोड़, कहीं पर भी चला जा। काम करने में विश्वास रखते हैं। चमत्कार दिखाकर नमस्कार करवाने वालों में हैं हम। पहली बात, क्या कर सकते हैं, क्या कर सकते हैं, क्या कर देंगे, तुम्हें पता चल जाएगा। जो दो दिन के बाद वह ठीक नहीं होगा।

वीडियो के आखिर में पायल ने ये स्क्रीन लगाई है।

वीडियो के आखिर में पायल ने ये स्क्रीन लगाई है।

SP बोलीं- प्राइवेसी की दिक्कत तो एविडेंस दें, एक्शन लेंगे इस बारे में मोहाली की SP गजलप्रीत कौर का कहना है कि जहां तक Airbnb बंद करवाने का मामला है, तो उसके लिए व्यक्ति ने लाइसेंस लिया होगा। हम किसी को कैसे रोक सकते हैं। जहां तक मुझे पता है, इन्होंने सिविल डिपार्टमेंट को भी शिकायत दी है। इनके अलावा इनके साथ कुछ गलत हो रहा है तो हमें शिकायत दे सकते हैं। जहां तक घर की प्राइवेसी की बात है तो वह वीडियो एविडेंस पेश कर दें। हम कार्रवाई करेंगे।

यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी फैमिली से जुड़े 5 विवाद...

  • बिगबॉस में दिए बयान पर ट्रोल हुए : यूट्यूबर अरमान मलिक ने 21 जून 2024 को शुरू हुए 'बिग बॉस OTT 3' में अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका मलिक, के साथ एंट्री की। इसमें तीनों ने दावा किया कि वे एक छत के नीचे प्यार और सामंजस्य के साथ रहते हैं। हालांकि, उनकी एंट्री ने सोशल मीडिया पर बहुविवाह को बढ़ावा देने के आरोप लगे, जिसके चलते उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
  • बिगबॉस कंटेस्टेंट विशाल पांडे को थप्पड़ मारा : 7 जुलाई 2024 को 'बिग बॉस OTT 3' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में अरमान मलिक ने कंटेस्टेंट विशाल पांडे को थप्पड़ मार दिया। यह विवाद तब शुरू हुआ जब पायल ने दावा किया कि विशाल ने उनकी दूसरी पत्नी कृतिका के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद अरमान ने गुस्से में विशाल को थप्पड़ जड़ दिया। दर्शकों में अरमान का व्यवहार पर सवाल उठाए थे।
  • बच्चों की केयरटेकर से तीसरी शादी की अफवाह उड़ी : अक्टूबर 2024 में सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ीं कि अरमान मलिक ने अपनी बच्चों की केयरटेकर लक्ष (लक्ष्य) से तीसरी शादी कर ली है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब लक्ष ने अपने हाथों पर मेहंदी से "संदीप" (अरमान का असली नाम) लिखा हुआ एक वीडियो साझा किया, और करवा चौथ पर उनके साथ वीडियो बनाया। बाद में अरमान, पायल, और कृतिका ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज किया।
अपने परिवार के साथ यूट्यूबर अरमान मलिक। - फाइल फोटो

अपने परिवार के साथ यूट्यूबर अरमान मलिक। - फाइल फोटो

  • हरिद्वार में एक अन्य यूट्यूबर से मारपीट की : मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2024 में अरमान मलिक पर हरिद्वार में एक अन्य यूट्यूबर सौरभ के साथ मारपीट करने का आरोप लगा। यह विवाद तब शुरू हुआ जब सौरभ ने अपने यूट्यूब चैनल पर अरमान के परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी वाला रोस्ट वीडियो अपलोड किया। नाराज अरमान अपने साथियों के साथ सौरभ के घर पहुंचे और वहां हंगामा और मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी बुलाकर समझौता करवाया, लेकिन इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।
  • पायल मलिक का मां काली वीडियो विवाद : जुलाई 2025 में अरमान की पहली पत्नी, पायल मलिक, ने मां काली के स्वरूप में एक वीडियो बनाया, जिसे हिंदू संगठनों ने सनातन धर्म का अपमान बताया। इसके बाद पायल और अरमान को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। पायल ने पटियाला के काली माता मंदिर में जाकर माफी मांगी और मोहाली के मंदिर में सात दिन की सेवा की सजा स्वीकार की। अरमान ने भी शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय सचिव से फोन पर माफी मांगी, यह कहते हुए कि उनका इरादा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।
यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी पत्नी पायल 22 जुलाई 2025 को पटियाला स्थित काली माता मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने बर्तन धोने की सेवा की थी। - फाइल फोटो

यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी पत्नी पायल 22 जुलाई 2025 को पटियाला स्थित काली माता मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने बर्तन धोने की सेवा की थी। - फाइल फोटो