September 21, 2026

घर में कैसे बनाएं बाजार जैसी मोमोज की लाल चटनी? देखें रेसिपी

घर में कैसे बनाएं बाजार जैसी मोमोज की लाल चटनी? देखें रेसिपी

अगर आपको मोमोज के साथ मिलने वाली बाजार की तीखी लाल चटनी बेहद पसंद है तो इसे आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. कुछ आसन चीजों से बाजार जैसी मोमोज की लाल चटनी घर भी तैयार की जा सकती है.

Written By : निर्जला गौड़ |  Updated at : 21 Sep 2026 06:10 PM (IST)

Preferred Sources

Homemade momos red chutney recipe घर में कैसे बनाएं बाजार जैसी मोमोज की लाल चटनी? देखें रेसिपी

मोमोज चटनी रेसिपी

Source : pexels

मोमोज का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आने लगता है. स्टीम्ड मोमोज हों या फ्राइड, इनके साथ मिलने वाली तीखी लाल चटनी स्वाद को और भी मजेदार बना देती है. कई बार घर पर मोमोज बनाने के बाद भी वैसा स्वाद नहीं आता, जैसा बाहर मिलने वाले मोमोज में मिलता है. इसकी एक बड़ी वजह चटनी भी हो सकती है. बाजार में मिलने वाली लाल चटनी का तीखापन, लहसुन का स्वाद और हल्का खट्टापन मोमोज के साथ काफी अच्छा लगता है. अगर आप भी इस चटनी को घर पर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है. कुछ आसान चीजों की मदद से आप घर पर ही गाढ़ी, तीखी और चटपटी लाल चटनी तैयार कर सकते हैं.

सबसे पहले लाल मिर्च को करें तैयार

मोमोज की लाल चटनी बनाने के लिए सबसे पहले सूखी लाल मिर्च लें. चटनी को बहुत ज्यादा तीखा नहीं रखना चाहते हैं तो तीखी मिर्च के साथ थोड़ी कश्मीरी लाल मिर्च भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे चटनी का रंग अच्छा आएगा. लाल मिर्च को अच्छी तरह धोकर कुछ देर के लिए गर्म पानी में भिगो दें, ताकि वह नरम हो जाए. इसके बाद मिर्च को पानी से निकालकर मिक्सर में डालें और थोड़ा पानी मिलाकर इसका बारीक पेस्ट तैयार कर लें. कोशिश करें कि पेस्ट बहुत ज्यादा पतला न हो, क्योंकि मोमोज की चटनी थोड़ी गाढ़ी रहे तो इसका स्वाद और टेक्सचर बेहतर लगता है.

लहसुन और मसालों से आएगा असली स्वाद

अब तैयार लाल मिर्च के पेस्ट में लहसुन की कुछ कलियां, थोड़ा अदरक और स्वाद के हिसाब से नमक डालें. इसमें हल्का खट्टापन लाने के लिए थोड़ा सिरका भी मिलाया जा सकता है. अगर आपको बाजार वाली चटनी जैसा स्वाद पसंद है तो थोड़ी सी सोया सॉस भी डाली जा सकती है. इन सभी चीजों को मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें, ताकि लहसुन और अदरक पूरी तरह चटनी में मिल जाएं. इस स्टेज पर चटनी का स्वाद चखकर आप अपने हिसाब से नमक, तीखापन या खट्टापन कम-ज्यादा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : रणवीर ब्रार के तरीके से बनाएं ढाबा स्टाइल मशरूम मसाला, जानें रेसिपी

तड़का लगाने से बढ़ जाएगा स्वाद

अब चटनी को और स्वादिष्ट बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. ध्यान रखें कि लहसुन ज्यादा न जले, वरना उसका स्वाद कड़वा हो सकता है. इसके बाद इसमें तैयार लाल मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला दें. चटनी को कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकाने से मिर्च और लहसुन का स्वाद अच्छी तरह मिल जाता है और कच्ची खुशबू भी कम हो जाती है. जरूरत लगे तो इसमें थोड़ा पानी डालकर मनचाहा गाढ़ापन रखा जा सकता है.

 ठंडा करके मोमोज के साथ करें सर्व

चटनी को कुछ मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें और इसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें. ठंडी होने के बाद इसकी कंसिस्टेंसी और स्वाद दोनों अच्छे लगते हैं. अब इसे एक साफ और सूखे कांच के जार में रख सकते हैं. घर पर बनाए गए स्टीम्ड या फ्राइड मोमोज के साथ इस लाल चटनी को सर्व करें. अगर आपको ज्यादा तीखा पसंद है तो ऊपर से थोड़ा चिली फ्लेक्स भी डाला जा सकता है. इस तरह बिना बाहर जाए घर पर ही मोमोज के साथ मिलने वाली तीखी और चटपटी लाल चटनी का स्वाद लिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : रात की बची दाल से बनाएं ये शानदार नाश्ता, पराठे को देगा टक्कर

About the author निर्जला गौड़

निर्जला गौड़ इस वक्त  ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह  EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है.

Read More

Published at : 21 Sep 2026 06:10 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola