September 21, 2026

'इट्स डन ब्रो', सलमान खान ने ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी, सपोर्ट में बोले रोहित शेट्टी

'इट्स डन ब्रो', सलमान खान ने ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी, सपोर्ट में बोले रोहित शेट्टी

एक्टर सलमान खान ने हाल ही में 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार पर ट्रोलर्स और पैपराजी की जमकर क्लास लगाई. उनके इस अंदाज की कई लोगों ने तारीफ की. अब रोहित शेट्टी ने भी सलमान खान को सपोर्ट किया.

Written By : मयूरी सिंह |  Updated at : 21 Sep 2026 01:01 PM (IST)

Preferred Sources

rohit shetty support praise salman khan over trolling paparazzi 'इट्स डन ब्रो', सलमान खान ने ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी, सपोर्ट में बोले रोहित शेट्टी

सलमान खान ने सपोर्ट में आए रोहित शेट्टी

Source : instagram

बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने 'बिग बॉस 20' के  वीकेंड का वार में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग, सेलिब्रिटी की बॉडी-शेमिंग और पैपराजी के गलत एंगल से फोटोज लेने के खिलाफ आवाज उठाई. सोशल मीडिया पर एक्टर की काफी तारीफ हुई और वरुण धवन व नेहा धूपिया जैसे एक्टर्स ने भी उनका सपोर्ट किया. अब, फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने भी सलमान खान की तारीफ की है.

रोहित शेट्टी ने सलमान खान को किया सपोर्ट
रोहित शेट्टी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में सलमान अपनी शर्ट उतारकर अपनी फिट बॉडी दिखाते हुए उन ट्रोलर्स को जवाब दे रहे हैं जिन्होंने उन्हें बॉडी-शेम किया और बूढ़ा कहा. वीडियो के साथ फिल्ममेकर ने लिखा, 'उनके लिए सिर्फ़ बिना शर्त प्यार है. प्यारे ट्रोलर्स, बस हो गया भाई.'

ये भी पढ़ेंः 78 के हुए महेश भट्ट, परिवार संग मनाया बर्थडे, सेलिब्रेशन में नहीं दिखे आलिया-रणबीर

रोहित शेट्ट के अलावा, फिल्ममेकर कुणाल कोहली, कुनिका सदानंद, एक्ट्रेस मोनालिसा, काश्मीराह शाह जैसे कई सितारों ने सलमान खान की तारीफ की.

क्या बोले थे सलमान खान?
बता दें, 'वीकेंड का वार' में सलमान ने बताया कि कैसे सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज को उनके लुक्स को लेकर ट्रोल किया जाता है. उन्होंने बताया कि उन्हें भी ऐसी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, जब सोशल मीडिया पर उन्हें बूढ़ा कहा गया और कुछ लोगों ने उनके नए गंजे लुक का मजाक भी उड़ाया. शो के दौरान उन्होंने अपनी कैप, जैकेट और टी-शर्ट उतार दी और ट्रोलर्स को चैलेंज देते हुए कहा, 'लो अब करो ट्रोल.'

कैटरीना कैफ के सपोर्ट में आए सलमान
एक्टर ने कैटरीना कैफ को प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन के लिए ट्रोल करने वालों को भी फटकारा और कहा, 'प्रेग्नेंसी के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है. जब वो फिल्मों में वापसी करेंगी, तो वो फिर से शेप में आ जाएंगी. वो अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं.'

इतना ही नहीं सलमान खान ने फीमेल एक्ट्रेसेस की गलत एंगल से तस्वीरें लेने के लिए पैपराजी को भी क्लास लगाई.

ये भी पढ़ेंः ‘द वन’ के गाने पर विवाद, सरगम वैश ने लगाया बिना इजाजत गाना इस्तेमाल करने का आरोप

और पढ़ें

About the author मयूरी सिंह

मयूरी सिंह एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट है और एबीपी लाइव के लिए बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. ओटीटी की खबरों पर पर इनकी खास पकड़ है और वे वेब सीरीज, फिल्मों और पॉडकास्ट से जुड़ी ताजा खबरों पर लगातार नजर रखती हैं. मयूरी मनोरंजन जगत की नई रिलीज, ट्रेंडिंग कंटेंट और डिजिटल स्टोरीटेलिंग से जुड़े विषयों को सरल और आकर्षक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाती हैं. ओटीटी और पॉडकास्ट इंडस्ट्री की अपडेट्स, इनसाइट्स और ट्रेंड्स को कवर करना इनके लेखन की खासियत है.

Read More

Published at : 21 Sep 2026 01:01 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola