September 19, 2026

सिस्टम में बैठे लोग देश में ‘अंधभक्त’ तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को ‘अंधभक्त’ नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी

इंदौर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि, स्टूडेंट्स भारत के भविष्य हैं, उनके बिना देश मजबूत नहीं हो सकता। स्टूडेंट्स Curious होते हैं, नफरत नहीं करते, Humble होते हैं, निडर होते हैं, Tolerant होते और ईमानदार होते हैं।

पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी

उन्होंने कहा, आज हिंदुस्तान के स्टूडेंट्स खुश नहीं हैं। क्योंकि स्टूडेंट्स बहुत परेशान हैं। उनके ऊपर बहुत दबाव है। उन्हें भविष्य नहीं दिख रहा है। देश पर सिस्टम का कब्जा है, जिसके टॉप पर 6 लोग बैठे हैं। नरेंद्र मोदी: पूरे सिस्टम को चलाते हैं। अमित शाह: देश को भड़काते हैं, स्टूडेंट्स को पिटवाते हैं। अजीत डोभाल: मोदी-शाह को इन्फॉर्मेशन देते हैं। मोहन भागवत: विचारधारा की बातें करते हैं। अडानी-अंबानी: पूरे सिस्टम को फाइनेंस करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि, सिस्टम में बैठे लोग देश में ‘अंधभक्त’ तो चाहते हैं, लेकिन अपने बच्चों को ‘अंधभक्त’ नहीं बनाना चाहते। वे लोग अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ने भेजते हैं और फिर सारे बिजनेस के ऊपर बैठा देते हैं। सिस्टम को स्टूडेंट्स से खतरा है, क्योंकि वो सवाल पूछता है। स्टूडेंट्स पूछता है अमित शाह के बेटे ICC के चेयरमैन कैसे बन गए? देश के पूरे बिजनेस को दो लोगों ने कैसे कैप्चर कर लिया? ज्यूडिशरी समेत बाकी संस्थाएं अपना काम क्यों नहीं कर रहीं? इलेक्शन कमीशन अपना काम क्यों नहीं कर रहा है?

साथ ही कहा, स्टूडेंट सवाल पूछता है, अंधभक्त Delusional होता है। स्टूडेंट सभी से प्यार करते हैं, अंधभक्त नफरती होता है। स्टूडेंट Humble होते हैं, अंधभक्त घमंडी होता है। स्टूडेंट निडर होते हैं, अंधभक्त डरपोक होता है। स्टूडेंट महिलाओं की इज्जत करते हैं, अंधभक्त अपमान करता है। स्टूडेंट ईमानदार होते हैं, अंधभक्त बेईमान और झूठा होता है। इसलिए सिस्टम देश में अंधभक्त तैयार करता है, उन्हें प्रमोट करता है।

राहुल गांधी ने कहा कि, शिक्षा देश के हर स्टूडेंट का हक है…स्कूल और मिड-डे मील, कॉलेज-यूनिवर्सिटी और रोजगार…ये कड़ी पूरी करना सरकार का काम है। देश में 1 लाख सरकारी स्कूल बंद हुए हैं, जिनमें से 55% स्कूल मध्य प्रदेश और यूपी के थे। हालात ऐसे हैं कि 100 में से सिर्फ 14 बच्चों को हॉस्टल मिल सकता है, इन्फ्रास्ट्रक्चर ढह जाता है और स्टूडेंट खतरे में होता है। ऐसा तभी होता है- जब सरकार एजुकेशन में कम पैसा डालती है।

पढ़ें :- नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान तीन अक्टूबर तक भेजे गए जेल, अब वे नहीं कर पाएंगे चुनाव प्रचार