गणपति सेलिब्रेशन के बीच गौरव और आकांक्षा का हुआ आमना-सामना, देखकर भी किया अनदेखा, वीडियो वायरल
Akanksha Chamola-Gaurav Khanna: आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसमें दोनों एक ही छत के नीचे नजर आए और दोनों का आमना सामना भी हुआ लेकिन दोनों में से किसी ने एक दूसरे बात तक नहीं की.
Akanksha Chamola-Gaurav Khanna: आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसमें दोनों एक ही छत के नीचे नजर आए और दोनों का आमना सामना भी हुआ लेकिन दोनों में से किसी ने एक दूसरे बात तक नहीं की.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2025/12/20/bigg-boss-19-winner-gaurav-khanna-wife-akansha-chamola-get-trolled-called-bar-dancer-2025-12-20-17-19-40.jpg)
Photograph: (Instagram)
Akanksha Chamola-Gaurav Khanna: टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) एक तरफ जहां खतरों के खिलाड़ी 15 से बाहर होने को लेकर चर्चा में हैं तो दूसरी वह अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) की वजह से भी सुर्खियों में बने हुए हैं. आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो लॉक अप 2 में खुलासा किया था कि वह और गौरव तलाक ले रहे हैं जब से यह मुद्दा चर्चा में बना हुआ है. अब महीनों बाद आकांक्षा और गौरव का गणपति सेलिब्रेशन के दौरान आमना-सामना हुआ लेकिन दोनों में से किसी ने एक दूसरे से बात नहीं की.
गौरव और आकांक्षा का हुआ आमना-सामना
आकांक्षा चमोला ने जब से इस बात का खुलासा किया है कि वह गौरव खन्ना से तलाक लेने जा रही हैं तब से दोनों के रिश्ते में कड़वाहट घुलती जा रही है. शादी के करीब 10 साल बाद दोनों ने तलाक का फैसला लिया है. इस खुलासे के बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को एकता कपूर के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में कुछ ऐसा ही देखने को मिला था. जिसकी शायद ही दोनों के फैंस ने उम्मीद की हो. सेलिब्रेशन के दौरान दोनों एक ही छत के नीचे मौजूद थे और आमना-सामना हुआ. लेकिन दोनों में से किसी ने न तो एक-दूसरे से बातचीत की और न ही हाय-हेल्लो. इसका वीडियो सोशल मीडिया सामने आया है.
सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
दरअसल, जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने घर गणपति सेलिब्रेशन का आयोजन किया था. इस मौके पर कई सेलेब्स नजर आए थे. लेकिन सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान गौरव और आकांश्रा के ऊपर गया था. इस सेलिब्रेशन में गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला अलग-अलग पहुंचे थे. इस दौरान दोनों ने पपाराजी के लिए पोज देते हुए भी नजर आए थे. लेकिन एक-दूसरे से बातचीत करते हुए नजर नहीं आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इवेंट में अलग-अलग खड़े थे और एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी. सेलिब्रेशन के दौरान दोनों कुछ पल के दोनों का आमना-सामना भी हुआ था और नजरें मिलीं. दोनों का रूठा हुआ अंदाज अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
फैंस ने दिए मिले जुले रिएक्शन
सोशल मीडिया पर गौरव और आकांक्षा के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं. कुछ फैंस का कहना है कि दोनों ने एक दूसरे से पति-पत्नी की तौर पर अलग होने का फैसला किया है लेकिन वो दोनों दुश्मन नहीं हैं और दोस्ती भी कर सकते हैं. वहीं, गौरव के फैंस का कहना है कि आकांक्षा गौरव के खिलाफ बयान देती रहती हैं लेकिन गौरव ने आज तक उनके बारे में कुछ नहीं कहा है. इसके अलावा कुछ लोगों का यह भी कहना है कि ये दोनों की अपनी पर्सनल लाइफ है, तलाक मुद्दे पर जो उनको करना है, वह उनका निजी फैसला है, उस पर किसी को भी नहीं बोलना चाहिए.
2016 में की थी शादी
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी 24 नवंबर 2016 को हुई थी. बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी, उस दौरान आकांक्षा को लगा था कि वह एक स्ट्रगल एक्टर हैं और अपनी पहचान बना रहे हैं. इसके बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. गौरव ने लगभग 100 गुब्बारों से सजे एक बेहद रोमांटिक और खूबसूरत इवेंट में आकांक्षा को शादी के लिए प्रपोज किया था. इसके बाद गौरव अपने घर कानपुर में आकांक्षा से शादी कर ली थी. इस मौके पर दोनों के परिवार, करीबी दोस्तों और टीवी इंडस्ट्री के कुछ को-स्टार भी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 से रोहिद खान का हुआ एविक्शन? घर से बेघर होने की ये हैं दो बड़ी वजह
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें