अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के प्रयासों की सराहना की है. हालांकि, अमेरिका ने भारत को चीन और पाकिस्तान समेत 23 ऐसे देशों की सूची में भी शामिल किया है, जिन्हें प्रमुख ड्रग ट्रांजिट या अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन से जुड़ा माना गया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कांग्रेस को भेजे Presidential Determination में कहा कि वह भारत के अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने और ड्रग सप्लाई चेन की निगरानी मजबूत करने के प्रयासों का स्वागत करते हैं. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका US-India Drug Policy Framework के तहत भारत के साथ आगे भी सहयोग जारी रखने की उम्मीद करता है.
भारत के प्रयासों का किया स्वागत
ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार अवैध अफीम की खेती की समस्या से निपटने और सप्लाई चेन की सुरक्षा मजबूत करने के लिए कदम उठा रहे हैं. अमेरिकी दस्तावेज में भारत के अलावा चीन और पाकिस्तान को भी प्रमुख ड्रग ट्रांजिट या अवैध ड्रग उत्पादन से जुड़े देशों में शामिल किया गया है. हालांकि, किसी देश का इस सूची में शामिल होना अपने आप में यह नहीं दर्शाता कि वहां की सरकार ड्रग तस्करी को बढ़ावा दे रही है. यह सूची मुख्य रूप से उन देशों की पहचान करती है जहां से ड्रग उत्पादन या तस्करी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव पड़ता है.
भारत-अमेरिका ड्रग विरोधी सहयोग जारी
भारत और अमेरिका के बीच अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और ड्रग सप्लाई नेटवर्क से निपटने के लिए सहयोग जारी है. ट्रंप के ताजा बयान में भारत की अवैध अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई का स्वागत इसी द्विपक्षीय सहयोग के संदर्भ में किया गया है.

अंजू निर्वाण
अंजू निर्वाण भारत की लीडिंग डिफेंस पत्रकारों में से एक हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर अपनी सटीक रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जानी जाती हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने इंडिया टीवी, न्यूज़ 24, ज़ी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, ईटीवी और रिपब्लिक भारत जैसे प्रमुख समाचार चैनलों में रिपोर्टर, एंकर, प्रोड्यूसर और खोजी पत्रकार के रूप में काम किया है. सितंबर 2022 से अंजू निर्वाण टीवी9 भारतवर्ष में एसोसिएट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह रक्षा मामलों की कवरेज का नेतृत्व करती हैं, भारत के सैन्य आधुनिकीकरण, नौसेना की प्रगति, मिसाइल प्रणालियों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर कवरेज करती हैं. अंजू निर्वाण ने युद्ध क्षेत्रों से रिपोर्टिंग की है, अग्रिम पंक्ति के सैन्य अभ्यासों को कवर किया है और शीर्ष रक्षा अधिकारियों के इंटरव्यू किए हैं.
Read More