पीएम मोदी के जन्मदिन पर पेट्रोल-डीजल से सरकार ने घटाया ये टैक्स, क्या आम जनता को मिलेगी इससे राहत?
Petrol Diesel Price: पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में भारी कटौती की है.
Petrol Diesel Price: पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में भारी कटौती की है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2025/02/17/gOyMJQDFpJxY2xa4RBTc.jpg)
सरकार ने पेट्रोल-डीजल से हटाया ये टैक्स Photograph: (Freepic)
Petrol Diesel Price: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है, इस अवसर पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ी राहत दी है. दरअसल, केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर लगने वाले स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) यानी विंडफॉल टैक्स में भारी कटौती की है. वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के बाद ईंधन का निर्यात करने वाली कंपनियों का जबरदस्त फायदा होगा. इससे आम जनता को कोई फायदा होगा या नहीं चलिए समझते हैं.
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और ATF की जारी की नई दरें
बता दें कि केंद्र सरकार ने 16 सितंबर 2026 की देर रात आदेश जारी किया. उसके बाद नई दरों को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया. इसके साथ ही सरकार ने पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी को 1.50 रुपये प्रति लीटर घटाकर 0.50 प्रति लीटर कर दिया है. यानी पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स में सरकार ने एक रुपये की कटौती की है.
डीजल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों को मिली बड़ी राहत
इसके साथ ही सरकार ने डीजल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों को सबसे बड़ी राहत दी है. दरअसल, केंद्र सरकार ने डीजल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को 25 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 20 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यानी डीजल पर लगने वाले टैक्स में सरकार ने 5 रुपये की कटौती की है. बता दें कि इससे पहले 25 के टैक्स में SAED और 1 रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस शामिल था. नए टैक्स में सरकार ने आरआईसी को पूरी तरह से खत्म कर दिया है. एटीएफ यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स को घटाकर 15 रुपये प्रति लीटर कर करने का फैसला लिया गया है.
क्या आम जनता को मिलेगी इस कटौती का लाभ?
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती का लाभ आम जनता को मिलेगा या नहीं. तो चलिए बताते हैं इस कटौती से आम लोगों को कोई राहत नहीं मिलेगी. क्योंकि देश के भीतर बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऐसे में भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.
इस कटौती का कंपनियों पर क्या होगा असर?
बता दें कि मोदी सरकार के इस फैसला का असर भले ही आम जनता को न मिले लेकिन तेल से हटाए गए इस टैक्स का सीधा लाभ बड़ी तेल रिफाइनरी और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को जरूर मिलेगा. क्योंकि जो कंपनियां भारत में तेल रिफाइन करके विदेशों में बेचती हैं, निर्यात पर ड्यूटी कम होने से इन कंपनियों की लागत में कमी आएगी और इसका लाभ उन्हें मिलेगा. जिससे उनके प्रॉफिट मार्जिन जबरदस्त बढ़ोतरी होगी.
ये भी पढ़ें: Stock Market Today: मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, PSU स्टॉक्स में खरीदारी
दिल्ली-मुंबई समेत देश के चारों महानगरों में तेल का भाव
देश के चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. तो वहीं डीजल का भाव 95.62 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. जबकि मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का भाव 104.21 और डीजल का भाव 92.15 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 104.95 तो डीजल 91.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर तो डीजल का भाव यहां 92.34 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: शादी के सीजन में महंगे हो सकते हैं सोने-चांदी के भाव, सरकार ने 3 गुणा बढ़ाई हॉलमार्किंग फीस
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें