18

Image Credit :
ईशा रेखी का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘बादशाह से तो फिजिकल-इमोशनल सब कट गया...’
बिग बॉस 20 में नजर आ रहीं पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिक्खी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ ही दिनों पहले ईशा और रैपर बादशाह ने अपनी शादी खत्म करने का ऐलान किया था। दोनों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि वे आपसी सम्मान के साथ अपनी अलग राहों पर आगे बढ़ने का फैसला कर चुके हैं। अब तलाक के ऐलान के कुछ दिनों बाद ईशा ने बिग बॉस के घर में एक बातचीत के दौरान अपने पुराने रिश्ते में मिले धोखे को लेकर खुलकर बात की है। ईशा ने कनिका मान से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें रिश्ते में फिजिकल और इमोशनल चीटिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि, उन्होंने इस बातचीत में बादशाह का नाम सीधे नहीं लिया। उनकी बातों को हालिया तलाक के संदर्भ में देखा जा रहा है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
28
Image Credit :
X
जब रिश्ता खत्म हुआ तो पता चला, यहां तो कट गया’
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में ईशा ने कनिका से बात करते हुए बताया कि वह किसी भी रिश्ते में सिर्फ दूसरों की बातों पर भरोसा नहीं करतीं। उनका कहना था कि अगर कोई उनके पार्टनर के बारे में कुछ बताए तो वह तब तक उस बात को सच नहीं मानतीं, जब तक खुद उसके बारे में न जान लें। ईशा ने कहा कि वह रिश्ते में भी इसी तरह रहती थीं, लेकिन जब उनका रिश्ता खत्म हुआ तो उन्हें कई ऐसी चीजों के बारे में पता चला, जिनसे उन्हें लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है। इसी दौरान उन्होंने कहा, ‘जब ये खत्म हुआ तो पता चला, यहां तो कट गया।’
38
Image Credit :
X
फिजिकल और इमोशनल चीटिंग के सवाल पर दिया जवाब
कनिका मान ने जब ईशा से पूछा कि क्या उनके साथ फिजिकली या इमोशनली चीट किया गया था, तो ईशा ने जवाब दिया कि ‘ऑल ऑफ देम’, यानी उन्हें कई तरह से चीटिंग का सामना करना पड़ा। ईशा ने बताया कि उनके लिए रिश्ते में ऐसी स्थिति में फंसना काफी टॉक्सिक हो जाता है, जहां एक इंसान आपको अपना सबसे अच्छा दोस्त बताता है, लेकिन बाद में आपको पता चलता है कि उसके लिए आपकी जगह वैसी नहीं थी जैसी आप समझ रहे थे।
48
Image Credit :
‘मैं तुम्हें बेस्ट फ्रेंड समझ रही थी, लेकिन...’
ईशा ने अपनी बात समझाते हुए कहा कि वह सामने वाले को अपना बेस्ट फ्रेंड मानकर उसी तरह का व्यवहार कर रही थीं। वह उस इंसान को अपने प्राइवेट सर्कल में खास जगह दे रही थीं और मान रही थीं कि दोनों के बीच एक खास बॉन्ड है। लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि सामने वाला उन्हें उसी नजर से नहीं देखता था। ईशा के मुताबिक, उस व्यक्ति के कई दूसरे ‘बेस्ट फ्रेंड्स’ भी थे और वह उन्हें रिश्ते की एक अलग तस्वीर दिखा रहा था।
58
Image Credit :
Asianet News
‘तुम बस मेरे साथ गेम खेल रहे थे’
ईशा ने आगे बताया कि उन्हें बाद में लगा कि सामने वाला इंसान उन्हें सिर्फ अपनी सुविधा के हिसाब से अपनी जिंदगी में रखना चाहता था। वह उनकी अच्छाई और सॉफ्ट नेचर का फायदा उठाते हुए उन्हें अपने पास रखना चाहता था, लेकिन साथ ही अपनी आजादी भी चाहता था। ईशा ने इस स्थिति को ऐसे समझाया कि सामने वाला उनके साथ रहना चाहता था, लेकिन अपनी जिंदगी में दूसरे लोगों के लिए भी वही स्पेस बनाए रखना चाहता था। उन्हें बाद में लगा कि उन्हें रिश्ते की जो तस्वीर दिखाई गई थी, असलियत उससे अलग थी।
68
Image Credit :
बादशाह और ईशा ने कुछ दिन पहले किया था तलाक का ऐलान
ईशा की यह बातचीत ऐसे समय सामने आई है जब हाल ही में उन्होंने और बादशाह ने अपने तलाक की घोषणा की है। दोनों ने अपने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों करीब चार साल तक रिलेशनशिप में रहे थे और मार्च 2026 में उनकी शादी की खबरें सामने आई थीं। ईशा की मां पूनम रिक्खी ने उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसके बाद जून 2026 में एक इंस्टाग्राम आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान ईशा ने बादशाह से शादी की पुष्टि भी की थी। दोनों ने इसके बावजूद अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक से काफी दूर रखा।
78
Image Credit :
ज्वाइंट स्टेटमेंट में क्या कहा था बादशाह और ईशा ने?
सितंबर में बादशाह और ईशा ने अलग होने का ऐलान करते हुए एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया था। इसमें दोनों ने कहा था कि उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। दोनों ने लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की थी। साथ ही उन्होंने साफ कहा था कि यही उनका इस मामले पर एकमात्र बयान होगा और वे अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह की अटकलें या अनुमान नहीं चाहते।
88
Image Credit :
X
ईशा के बयान के बाद फिर चर्चा में आया तलाक
अब बिग बॉस 20 में ईशा की इस बातचीत के सामने आने के बाद उनके और बादशाह के तलाक को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। खासकर इसलिए क्योंकि उन्होंने फिजिकल, इमोशनल और सोशल चीटिंग जैसे पहलुओं का जिक्र किया है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ईशा ने इस बातचीत में बादशाह का नाम सीधे नहीं लिया है। उनके बयान और तलाक की हालिया घोषणा की टाइमिंग के कारण ही इन दोनों बातों को जोड़कर देखा जा रहा है। बादशाह की तरफ से इन बयानों पर फिलहाल कोई नया सार्वजनिक जवाब सामने नहीं आया है।