September 16, 2026

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर बड़ा फैसला, सरकार ने आतंकी संगठनों की लिस्ट में डाला

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर बड़ा फैसला, सरकार ने आतंकी संगठनों की लिस्ट में डाला

सरकारी आदेश में कहा गया है कि शहजाद भट्टी नेटवर्क को यूएपीए के तहत प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल किया गया है.

Written By : पवन कुमार गौड |  Updated at : 16 Sep 2026 04:12 PM (IST)

Preferred Sources

Shahzad Bhatti Network list in banned terrorist organisations under UAPA शहजाद भट्टी नेटवर्क पर बड़ा फैसला, सरकार ने आतंकी संगठनों की लिस्ट में डाला

शहजाद भट्टी ग्रुप के कई मेंबर्स की गिरफ्तारी हो चुकी है (फाइल फोटो)

शहजाद भट्टी नेटवर्क (SBN) पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उसे आतंकवादी संगठन घोषित किया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया, जिसमें UAPA की धारा 35(1)(a) का इस्तेमाल करते हुए SBN को अधिनियम की पहली अनुसूची में शामिल किया गया. इस अनुसूची में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की सूची दर्ज है.

गंभीर धाराओं में दर्ज केस का जिक्र

इस अनुसूची में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की सूची होती है. नोटिफिकेशन में SBN के कथित सदस्यों के खिलाफ UAPA, भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट, एक्सप्लोसिव्स एक्ट, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट और 'प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट' जैसे कानूनों के तहत दर्ज आपराधिक मामलों का हवाला दिया गया है.

ये समूह हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की सीमा-पार तस्करी में शामिल है, साथ ही युवाओं और छोटे-मोटे अपराधियों को आतंकवाद की ओर उकसाता है. भारत के लोकतांत्रिक ढांचे और सांप्रदायिक सद्भाव को निशाना बनाते हुए, ये सिंडिकेट नफ़रत फैलाने वाला डिजिटल कंटेंट भी प्रकाशित करता था.

शहजाद भट्टी गैंग क्या है?

शहजाद भट्टी पाकिस्तान का एक कुख्यात गैंगस्टर है. गृह मंत्रालय के बयान के मुताबिक, शहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन) एक ऐसा संगठन है जिसका उद्देश्य देश के भोले-भाले युवाओं और स्थानीय अपराधियों को सम्मिलित करके सीमा पार से हथियारों, विस्फोटकों व नशीले पदार्थों की तस्करी तथा आतंकवादी क्रियाकलापों के माध्यम से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द और आंतरिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा पैदा करना है.

Pursuing PM Shri @narendramodi Ji's vision of zero tolerance against terror, the MHA declares the Shahzad Bhatti Network as a terrorist organisation under the UAPA.

The group is involved in smuggling of arms, explosives and narcotics across borders, apart from inciting youths…

— गृहमंत्री कार्यालय, HMO India (@HMOIndia) September 16, 2026

गृह मंत्रालय ने कहा, ''शहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन) विभिन्न डिजिटल संचार माध्यमों का उपयोग करके भड़काऊ संदेशों को प्रसारित करने और लोक व्यवस्था को भंग करने वाली हिंसक क्रियाकलापों के माध्यम से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, जो देश की अखंडता के लिए एक गंभीर चुनौती है. सरकार का यह विश्वास है कि 'शहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन)' आतंकवाद में संलिप्त है और उसने भारत में आतंकवाद के विभिन्न कृत्यों में भाग लिया है.''

और पढ़ें

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More

Published at : 16 Sep 2026 03:27 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola