'ये कैसी जिंदगी है, जो चाहिए था कल मुझे...', सलमान खान के पोस्ट से मची हलचल, आधी रात को शेयर किया वीडियो
Salman Khan Post: बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद फैंस के बीच हलचल मच गई है. चलिए जानते हैं.
Salman Khan Post: बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद फैंस के बीच हलचल मच गई है. चलिए जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/15/salman-khan-36-2026-09-15-12-17-19.jpg)
Salman Khan Photograph: (Salman Khan (Instagram))
Salman Khan Post: बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया को लेकर चर्चा में बने हुई हैं. सलमान आए दिन हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं और लोगों को अपनी दिल की बात भी कहते हैं. वहीं, इन दिनों एक्टर बिग बॉस 20 होस्ट करते नजर आ रहे हैं. इस बीच एक बाक फिर सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कियाा है. इस पोस्ट में सलमान ने जिंदगी की बात की है, तो चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा.
सलमान खान की जिंदगी पर बात
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी की है, जिसमें खुशी, दुख और जरूरत की बात लिखी हुई है. सलमान की इस पोस्ट में लिखा है, 'जब थोड़ा मिला तो खुश था, अब ज्यादा मिला तो दुखी क्यों? जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? जब नींद चाहिए थी तब रात नहीं थी. अब वक्त है तो नींद नहीं. जब भूख लगी थी खाना नहीं, अब खाना है तो भूख नहीं. साला ये कैसी जिंदगी है, जो मिले वो कम लगे, जो ना मिले वो याद आए, जो मिल जाए वो कम लगे. जब नहीं खाना था तब भूख बड़ी थी, अब मिला है तो भूख नहीं.'
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/09/15/salman-khan-35-2026-09-15-12-47-18.jpg)
सलमान ने पढ़ाया जिंदगी का पाठ
सलमान के वीडियो में आगे लिखा है- 'जब वक्त था तब पैस नहीं था, अब पैसा है तो वक्त नहीं. जब छोटा था तब बड़ा बनना था, अब बड़ा हुआ तो बचपन याद आए. जब घर से भागना था, घर छोटा था. अब घर है तो घर बुलाए.' सलमान ने इस पोस्ट में जिंदगी का पाठ पढ़ाया है. वहीं, एक्टर का ये पोस्ट देख उनके कुछ फैंस चिंता में आ गए हैं और तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ का कहना है कि भाईजान जिंदगी से परेशान है तो कुछ ये कह रहे हैं कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ सलमान को उनके पुराना समय याद आ रहा है.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: माही विज-आम्रपाली दुबे के बीच हुई तीखी बहस, खाना बनाने को लेकर रोने लगी टीवी एक्ट्रेस
काउबॉय लुक को लेकर बटोर रहे चर्चा
इसके अलावा बता दें कि सलमान खान इन दिनों काउबॉय लुक को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. आए दिन एक्टर हैट पहने स्पॉट किए जानते हैं. पार्टी हो या फिर बिग बॉस 20 सलमान को हैट में ही देखा जा रहा है. कुछ लोग इसे सलमान की अपकमिंग फिल्म से जोड़कर देख रहे हैं. लोगों का कहना है कि शायद एक्टर का कोई लुक है जिसे वो रिवील नहीं करना चाहते हैं, इसलिए वो हैट पहने दिखते हैं. हालांकि अभी तक एक्टर की ओर से इसे लेकर कुछ कंफर्म नहीं किया गया है.
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों 'बिग बॉस 20' को होस्ट कर रहे हैं. फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही मातृभूमि में नजर आने वाली है. ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली थी, हालांकि अभी इसकी रिलीज टल गई है. वहीं, भाईजान नयनतारा के साथ भी फिल्म करने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग चल रही है. इसके अलावा उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो निर्देशक राज और डीके की सुपरहीरो फिल्म में नजर आ सकते हैं, जिसकी शूटिंग 2027 में शुरू होने की चर्चा है. इसके अलावा उनका नाम राकेश ओमप्रकाश मेहरा की महाभारत-प्रेरित फिल्म 'कर्ण' से भी जोड़ा जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: 'हनुमान अंश' के आगे नहीं टिक पा रही कोई भी फिल्म, 'हैवान' का बुरा हाल, जानें 'मिर्जापुर' की कमाई?