पायलट बोला- कान में दर्द हो रहा, विमान नहीं उड़ाऊंगा: वाराणसी में इंडिगो फ्लाइट ले जाने से मना किया; यात्रियों का हंगामा - Varanasi News
पायलट बोला- कान में दर्द हो रहा, विमान नहीं उड़ाऊंगा:वाराणसी में इंडिगो फ्लाइट ले जाने से मना किया; यात्रियों का हंगामा
वाराणसी11 मिनट पहले
कॉपी लिंक
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को एक पायलट ने विमान उड़ाने से इनकार कर दिया। पायलट ने कान में दर्द और तबीयत खराब होने की बात कहते हुए विमान पर जाने से मना कर दिया।
इस बीच, 178 यात्री विमान में बैठ चुके थे। पायलट के विमान नहीं उड़ाने की बात पता चलते ही यात्री गुस्सा गए और हंगामा शुरू कर दिया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों को काफी समझाया और उन्हें अगले विमान से भेजने की बात कही। इसके बाद वो शांत हुए। इसके बाद यात्रियों को करीब 6 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
द सभी 178 यात्री विमान में बैठ चुके थे। इसी बीच पायलट ने कान में अचानक तेज दर्द होने की बात कहते हुए उड़ान भरने से साफ मना कर दिया।
सुबह 11:55 बजे जाने वाला था विमान
इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6E 6559 को सुबह 11:55 बजे वाराणसी से बेंगलुरु के लिए रवाना होना था। सुरक्षा जांच और बोर्डिंग पास की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सभी यात्री विमान में बैठ गए थे। इसी बीच पायलट ने कान में अचानक तेज दर्द होने की बात कहते हुए ड्यूटी पर जाने से साफ मना कर दिया।
यह पता चलते ही यात्रियों ने एयरलाइंस प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को समझा-बुझाकर विमान से उतारा और टर्मिनल भवन (डी-बोर्ड) में बैठाया।
शाम 5:45 बजे उड़ पाई फ्लाइट
इस दौरान यात्रियों की एयरलाइंस कर्मियों के साथ तीखी नोक-झोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख एयरलाइंस मैनेजमेंट ने वैकल्पिक व्यवस्था करना शुरू किया। दिल्ली से आ रही दूसरी फ्लाइट के जरिए पायलट को वाराणसी बुलाया गया। इसके बाद शाम 5:45 बजे फ्लाइट को बेंगलुरू के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को करीब 6 घंटे तक परेशान होना पड़ा।
एक सप्ताह में दूसरी घटना
बाबतपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के साथ इस महीने यह दूसरी घटना है। इससे पहले बीते गुरुवार को भी मुंबई जाने वाले इंडिगो के विमान के पायलट ने अचानक तबीयत बिगड़ने का हवाला देकर उड़ान भरने से मना कर दिया था। उस समय भी हैदराबाद से आए दूसरे पायलट के चार्ज संभालने के बाद करीब 4 घंटे की देरी से विमान मुंबई रवाना हो सका था।
पायलट-क्रू के आराम के लिए नियम क्या है? जानिए-
पायलट दिन में 10 घंटे और दो पायलट क्रू-सेटअप होने पर 13 घंटे से ज्यादा ड्यूटी नहीं कर सकते। ऐसे ही रात में पायलट 8 घंटे से ज्यादा ड्यूटी नहीं कर सकते।
जरूरत पड़ने पर पायलट की ड्यूटी डेढ़ से 2 घंटे बढ़ाई जा सकती है, लेकिन इसके बदले उन्हें जरूरी आराम देना होगा। एक घंटे तक के एक्सटेंशन में दोगुना और उससे ज्यादा में चार गुना आराम जरूरी होगा।
पायलट हफ्ते में 35 घंटे और महीने में 100-125 घंटे की उड़ान भर सकते हैं। सालाना उड़ान 1,000 घंटे से ज्यादा और ड्यूटी 1,800 घंटे से ज्यादा नहीं हो सकती।
हफ्ते में पायलट को 36 घंटे के बजाय 48 घंटे का आराम जरूरी है। आराम का समय पिछली फ्लाइट से कम-से-कम दोगुना होना चाहिए। अगर पायलट ने 24 घंटे ड्यूटी की है तो कम-से-कम 10 घंटे का रेस्ट जरूरी है।
पायलट लगातार सिर्फ दो दिन नाइट ड्यूटी कर सकते हैं। इस दौरान वे सिर्फ 2 नाइट लैंडिंग कर सकते हैं। एक हफ्ते में पायलट 2 से ज्यादा नाइट लैंडिंग नहीं कर सकते।
एयरलाइंस को हर महीने थकान-जोखिम रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। ऐसा न करने पर 1 करोड़ रुपए तक का जुर्माना लग सकता है।
----------------------
ये खबर भी पढ़िए…
यूपी पुलिस विभाग सिपाहियों से 8 लाख जमा करवा रहा:परीक्षा देकर दरोगा बने; विभाग की शर्त- ट्रेनिंग-सैलरी का खर्च लौटाना होगा
यूपी में पुलिस विभाग के करीब 1700 जवान सिपाही की नौकरी छोड़ना चाहते हैं। इनका सिलेक्शन दरोगा, कंप्यूटर ऑपरेटर के अलावा अन्य भर्तियों में हो चुका है। इनमें से 75% अभ्यर्थियों का सिलेक्शन तो दरोगा के पद पर ही हुआ है। अब पुलिस विभाग इन्हें रिलीविंग लेटर नहीं दे रहा। पूरी खबर पढ़िए…
.
खबरें और भी हैं...
बात खरी है
BJP नेता ने पहना अखिलेश जैसा गमछा: मंत्री निषाद नहीं चलवा पाए बुलडोजर, मंच पर ध्यान योग में बैठे मंत्रीजी1:54
कॉपी लिंक
शेयर
क्रिकेटर दीप्ति की मां खुशी से चिल्लाईं-जय श्रीराम: पाकिस्तान से ट्रॉफी तो दूर, गिफ्ट भी नहीं लेंगे; बेटियों की टीम ने अच्छा किया
1:06
कॉपी लिंक
शेयर
मुरादाबाद में फैक्ट्री में लगी भीषण आग: 2 किमी दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार, आसपास का इलाका खाली कराया
0:37
कॉपी लिंक
शेयर
AMU में छात्राओं का हंगामा, धक्का-मुक्की में प्रॉक्टर गिरे: लड़कियां चिल्लाकर बोलीं- खाने में कीड़े निकलते हैं, अब बर्दाश्त नहीं करेंगे