September 13, 2026

पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, इस गैंगस्टर ली जिम्मेदारी, जानिए सिद्धू मूसेवाला से क्या है कनेक्शन?

पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, इस गैंगस्टर ली जिम्मेदारी, जानिए सिद्धू मूसेवाला से क्या है कनेक्शन?

Gulab Sidhu Home Firing: पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर गैंगस्टर्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इस वारदात का सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है. जिसमें बाइक पर 3 युवक घर के पास आते दिखाई दे रहे हैं.

Gulab Sidhu Home Firing: पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर गैंगस्टर्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इस वारदात का सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है. जिसमें बाइक पर 3 युवक घर के पास आते दिखाई दे रहे हैं.

author-image

New Update

Gulab Sidhu (1)

Gulab Sidhu Home Firing: पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू (Gulab Sidhu) के घर पर गैंगस्टर्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इस वारदात का सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है. जिसमें बाइक पर 3 युवक घर के पास आते दिखाई दे रहे हैं और उसके बाद वो लोग सिंगर के घर पर कई राउंड गोली चलाने लगते हैं और मौका पाकर बाइक से फरार हो जाते हैं. बता दें कि फिलहाल इस हमले में किसी को चोट लगने की कोई खबर नहीं है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस हमले की जिम्मेदारी किसने ली है, और सिद्धू मूसेवाला का इससे क्या कनेक्शन है.  

गुलाब सिद्धू के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

मिली जानकारी के मुताबिक, यह फाइरिंग गुलाब सिद्धू के पैपृत घर बरनामा में फरवाही में गांव हुई है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि तीन युवक बाइक पर सिंगर के घर के पास आकर रुकते हैं, उसके बाद वो गन निकालकर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग करते हैं. गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में दहश्त फैल गई है. वीडियो में हमलावर फायरिंग के बाद वहां से फरार होते हुए भी नजर आए. 

नुकसान की कोई खबर नहीं

बताया जा रहा है कि इस हमले में किसी को चोट नहीं आई है, जब हमलावार सिंगर के घर पर फायरिंग करने आए थे, उस समय घर के बाहर सिंगर का कोई पहचान वाला नहीं था. सारी गोलियां घर के गेट पर ही चला दीं. बाद में मौका पाकर हमलावर वीडियो बनाकर भाग गए. बता दें कि कुछ समय पहले गुलाब सिद्धू को कुछ लोगों ने फिरौती और जान से मारने की धमकियां दी थी. ऐसे में माना जा रहा है कि गैंगस्टर्स ने फिरौती के पैसे ना मिलने की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया है. बहरहाल अभी, इस मामले में कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा जा सकता है कि जिन लोगों ने फिरौती की रकम मांगी थी क्या उन्होंने ही घर के बाहर फायरिंग करवाई है. 

पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर गोली चली, 7-8 राउंड फायरिंग, CCTV कैमरे खंगाल रही है पुलिस #gulabsidhu#punjab#firing#singerpunjabsidhupic.twitter.com/TgzPIxTEWr

— media_sunilkumar (@sunilkhimachali) September 13, 2026

इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वारदात की जिम्मेदारी गैंगस्टर डोनी बल ने ली है. घटना के बाद डोनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने गुलाब सिद्धू के घर पर गोलियां चलवाने की बात कही है. हालांकि, हम इसकी पुष्टी नहीं करते हैं क्योंकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुुलिस की जांच के बाद ही पूरा मामले की सच्चाई सामने आएगी कि असली हमलावर कौन है और उसने गोलियां क्यों चलवाईं. 

Three masked men fired gun shots at the residence of singer #GulabSidhu, an artist of team #SidhuMoosewala at Barnala village in #Punjabpic.twitter.com/rlh6gfgRzn

— Neel Kamal (@NeelkamalPb) September 13, 2026

गुलाब सिद्धू और सिद्धू मूसेवाला में क्या है कनेक्शन

बताया जाता है कि एक टाइम पर गुलाब सिद्धू और सिद्धू मूसेवाला के बीच काफी गहरी दोस्ती रही है. दोनों हमेशा पंजाबी म्यूजिक को बड़े लेवल पर ले जाने को लेकर बात करते थे और इसके लिए एक दूसरे का सपोर्ट भी करते थे. इतना ही नहीं गुलाब दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को अपना मेंटर और बड़ा भाई मानते थे, उन्होंने ही उनके म्यूजिक करियर में बहुत सपोर्ट किया था. साल 2020 में दोनों ने एक साथ पंजाबी गाना 'बाई बाई' (22 22) भी गाया था. गुलाब ने दोस्ती की खातिर सिद्धू मूसेवाला का अपने बाजू पर टैटू भी बनवा रखा है. मई 2022 में सिद्धू मूसेवाला की पंजाब में गैंगस्टर्स ने दिनदहाड़े हत्या कर दी थी. जिसके बाद से गुलाब सिद्धू न्याय की मांग कर रहे हैं और इस लड़ाई में सिंगर के माता-पिता के साथ खड़े हैं.

ये भी पढ़ें: CM विजय संग अफेयर रूमर्स के बीच लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखीं तृषा, वीडियो हुआ वायरल तो फैंस बोले- 'अब तो ऑफिशियल कर दो'

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें