September 13, 2026

सीएम योगी ने गोमती पुस्तक महोत्सव का किया शुभारंभ, बोले- रचनात्मक भाव पैदा करने वाली किताबें खरीदने की डालें आदत

सीएम योगी ने गोमती पुस्तक महोत्सव का किया शुभारंभ, बोले- रचनात्मक भाव पैदा करने वाली किताबें खरीदने की डालें आदत

UP News: राजधानी लखनऊ में शनिवार से गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 की आगाज हो गया. सीएम योगी ने महोत्सव का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रचनात्मक किताबें खरीदने की आदत डालें.

UP News: राजधानी लखनऊ में शनिवार से गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 की आगाज हो गया. सीएम योगी ने महोत्सव का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रचनात्मक किताबें खरीदने की आदत डालें.

author-image

New Update

CM Yogi inauguration book festival

सीएम योगी ने गोमती पुस्तक महोत्सव का किया शुभारंभ Photograph: (X@myogiadityanath)

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 का शुभारंभ किया. इस पुस्तक महोत्सव का आयोजन लखनऊ यूनिवर्सिटी परिसर में किया जा रहा है. कार्यक्रम के पहले दिन बड़ी संख्या में छात्र, टीचर, स्कूली बच्चों और पुस्तक प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली. जहां विभिन्न प्रकाशकों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर लोग अपनी पसंद की किताबें खरीदते नजर आए.

महोत्सव में साहित्य से लेकर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित किताबें भी मौजूद हैं. आयोजकों और विक्रेताओं के मुताबिक, 'मुसाफिर कैसे' किताब को लेकर पाठकों में खासा उत्साह देखने को मिला. इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी पुस्तकों में भी रुचि दिखाई.

सीएम योगी ने किया पुस्तक स्टॉलों का निरीक्षण

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुस्तक महोत्सव में लगे विभिन्न स्टॉलों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत भी की. मुख्यमंत्री ने युवाओं को ऐसी किताबें पढ़ने और खरीदने के लिए प्रेरित किया, जो उनके भीतर रचनात्मक सोच और नए विचार विकसित करने में मदद करें.

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणा से शिक्षा मंत्रालय प्रतिवर्ष देश के अलग-अलग भागों में पुस्तक महोत्सव के माध्यम से अपनी प्राचीन ज्ञान-परंपरा को आधुनिक ज्ञान से जोड़ने के एक अभिनव प्रयास को सतत आगे बढ़ा रहा है।

इसी शृंखला में आज लखनऊ में 5वें गोमती पुस्तक… pic.twitter.com/8ReavOAOJx

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 12, 2026

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी महोत्सव को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शिक्षा मंत्रालय देश के अलग-अलग हिस्सों में पुस्तक महोत्सव आयोजित कर रहा है. इन आयोजनों के जरिए भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक ज्ञान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने लखनऊ में आयोजित पांचवें गोमती पुस्तक महोत्सव के लिए बच्चों और युवाओं को शुभकामनाएं दीं.

विद्यार्थियों में किताबों को लेकर उत्साह

महोत्सव में पहुंचे विद्यार्थियों ने भी किताबों की उपलब्धता को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. छात्रा निशा के मुताबिक, यहां छात्रों की जरूरत से जुड़ी कई किताबें मौजूद हैं. हालांकि, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए और अधिक विकल्प होने चाहिए थे. इसके बावजूद साहित्य और अन्य विषयों से संबंधित पुस्तकों की अच्छी रेंज उन्हें देखने को मिली और उन्होंने अपनी पसंद की कई किताबें खरीदीं.

वहीं, छात्र निष्क ने कहा कि डिजिटल दौर के बावजूद युवाओं की किताबों में दिलचस्पी कम नहीं हुई है. उनके मुताबिक, एक किताब पूरी करने के बाद अगली किताब पढ़ने की उत्सुकता बनी रहती है. उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल टूल्स के बढ़ते इस्तेमाल के बीच भी किताबों की उपयोगिता बनी हुई है. किताबों के जरिए मिलने वाली जानकारी और समझ का असर लंबे समय तक रहता है.

ये भी पढ़ें: 'नए भारत के दर्शन कराती है पीएम मोदी की ये यात्रा', सेवा दिवस कार्यक्रम को लेकर बोले CM योगी

विक्रेताओं को आने वाले दिनों में बेहतर कारोबार की उम्मीद

पुस्तक विक्रेताओं के लिए भी महोत्सव का पहला दिन सकारात्मक रहा. उनके मुताबिक, शुरुआती दिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षक पहुंचे और किताबों की खरीदारी की. हालांकि, विक्रेताओं का कहना है कि अभी भीड़ उस स्तर तक नहीं पहुंची है, जैसी लखनऊ के बड़े पुस्तक आयोजनों में आमतौर पर देखने को मिलती है. इसके बावजूद पहले दिन का रिस्पांस संतोषजनक रहा और आने वाले दिनों में फुटफॉल बढ़ने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने बुजुर्गों को दी बड़ी सौगात, यूपी सरकार उपलब्ध कराएगी सस्ते और सुरक्षित किराए के मकान