September 13, 2026

अमाल मलिक के सपोर्ट में आए भाई अरमान, सलमान खान की कंपनी से नहीं मिला था गाने का क्रेडिट

अमाल मलिक के सपोर्ट में आए भाई अरमान, सलमान खान की कंपनी से नहीं मिला था गाने का क्रेडिट

Sep 13, 2026 09:05 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

अमाल मलिक ने सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी SKF के खिलाफ एक कमेंट शेयर किया था। अब उनके सपोर्ट में छोटे भाई अरमान भी आ गए हैं।अरमान ने एक यूजर को लताड़ते हुए बताया कि अपने कम के लिए क्रेडिट नहीं मिलने पर कैसा लगता है।

armaan mallik support brother amaal over credit

सलमान खान की कंपनी SKF ने नहीं दिया अमाल को क्रेडिट,

अमाल मलिक ने हाल में सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी SKF पर उन्हें क्रेडिट नहीं देने का आरोप लगाया था। अमाल ने 11 साल पहले सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'हीरो' के लिए म्यूजिक दिया था। लेकिन जब एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए पोस्ट शेयर किया गया था तो उनका नाम शामिल नहीं था। अमाल ने सोशल मीडिया पेज संभाल रहे लोगों पर तंज कसा। अब उनके छोटे भाई अरमान मलिक भी सपोर्ट में आ गए हैं। अमरान ने हाल में एक यूजर्स को जवाब देते अपने भाई की मेहनत के बारे में दुनिया को बताया।

भाई अमाल मलिक के सपोर्ट में आए छोटे भाई अरमान मलिक

अमाल के कमेंट के बाद कई यूजर्स ने उन्हें एहसान फरामोश बताया। एक यूजर ने दोनों भाईयों जो टारगेट करते हुए लिखा, 'दोनों भाईयों की क्या शर्मनाक हरकत है। जो सपोर्ट इन्हें मिला है उसके लिए इन्हें आभारी होना चाहिए था।' अरमान ने इस यूजर को जवाब देते हुए अपने भाई का सपोर्ट किया। उन्होंने समझाने की कोशिश की कि जब उन्हें मेहनत का श्रेय नहीं दिया जाए तो कैसा महसूस होता है। अरमान ने लिखा, प्लीज आप एक ओरिजिनल गाना बनाइए, उसे लिखिए और गाइए, फिर देखिए आपका नाम वहां से हटा दिया जाएगा जहां होना चाहिए। मुझे ये जानने में दिलचस्पी होगी कि आपको कैसा महसूस होगा।’

आगे अरमान ने लिखा, ‘और आभार की तो बात ही मत करो। मैं हमेशा अपनी शुरुआत के लिए आभारी रहा हूं, लेकिन मुझे ये भी पता है वहां तक पहुंचना कितना मुश्किल भी रहा है। अगर हम अपने हक के लिए नहीं लड़ेंगे, कोई और भी नहीं लड़ेगा।'

अरमान के लिए फैंस ही सब कुछ हैं

एक अन्य यूजर ने अरमान को सपोर्ट करते हुए लिखा कि उन्हें ऐसे लोगों को इग्नोर कर देना चाहिए। इसके जवाब में अरमान ने लिखा, 'मैं सच में सिर्फ अपने भाई और लिरिस्ट को नहीं दिए गए क्रेडिट के लिए परेशान था। उनके बिना गाना नहीं बन पाता। मेरा क्रेडिट तो छोड़ ही दो। अब तो मैंने उम्मीदें लगाना भी छोड़ दिया है। मेरे लिए आप लोग ही काफी हैं।

सलमान खान ने प्रोड्यूस की थी फिल्म हीरो

बता दें, सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी ने साल 2015 में आई फिल्म ‘हीरो’ को प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कब ई और कब गई किसी को पता नहीं चला। बीते दिन फिल्म को 11 साल पूरे हुए थे। ऐसे में SKF की तरफ से सेलिब्रेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया गया। लेकिन इस पोस्ट से फिल्म के म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक का नाम नहीं था। इसी बात से उन्हें ठेस पहुंची।

अमाल मलिक का कमेंट

अमाल ने सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ किया था कमेंट

अमाल ने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में लिखा,'जो भी सलमान खान फिल्म्स SKF का ये सोशल मीडिया पेज संभाल रहा है, गाने के कंपोजर और लिरिसिस्ट का नाम न मेंशन करके आपने जो हिम्मत दिखाई है उसकी तो दाद देनी पड़ेगी। ऐसे अच्छा नहीं लगता कि जिस गाने को बनाने में किसी म्यूजिक कंपोजर और लिरिसिस्ट ने अपना खून पसीना, और आंसू बहाए हों, उन्हें शामिल किए बिना या उनका जिक्र किए बिना सेलिब्रेट किया जाए।' अमाल ने आगे कहा कि उनका कमेंट डिलीट नहीं किया जाना चाहिए। क्योंकि वो चाहते हैं कि सलमान खान खुद देखे कि उनके टीम के लोग क्या गड़बड़ कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।

एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

See Less