सोलर पैनल नहीं बना रहे पूरी बिजली, क्या हो सकते हैं कारण और कैसे करें समाधान? यहां जानें
Solar System is not Generating Enough Power: कई बार मौसम या सफाई न होने जैसे सामान्य कारणों से सोलर पैनल का एनर्जी प्रोडक्शन कम हो सकता है. कई बार इसके पीछे तकनीकी कारण भी हो सकते हैं.
Written By : प्रमोद कुमार | Updated at : 14 Jul 2026 05:12 PM (IST)

Solar System is not Generating Enough Power: सोलर पैनल से एनर्जी प्रोडक्शन क्यों कम हो जाता है?
Source : Magnific
Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
- सोलर पैनल की कम ऊर्जा उत्पादन के कई कारण होते हैं।
- मौसम, छाया, गंदगी और पैनल की उम्र प्रमुख कारण हैं।
- तकनीकी खराबी या क्षति होने पर विशेषज्ञ की सलाह लें।
Solar System is not Generating Enough Power: सोलर पैनल को कई साल तक चलने के लिए डिजाइन किया जाता है. आमतौर पर सोलर पैनल की उम्र 25 साल मानी जाती है. हालांकि, समय के साथ इनकी एफिशिएंसी कम होती जाती है, लेकिन कई बार समय से पहले ही इनकी एफिशिएंसी पर असर दिखने लगता है. कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनके पैनल पर्याप्त बिजली जनरेट नहीं कर रहे हैं. आज हम जानेंगे कि किन कारणों से एनर्जी प्रोडक्शन कम हो सकता है और इस समस्या का समाधान क्या है.
एनर्जी प्रोडक्शन कम होने के क्या कारण?
मौसम- सोलर पैनल को एनर्जी प्रोडक्शन के लिए सनलाइट की जरूरत रहती है. मौसम के हिसाब से दिन छोटे-बड़े होते रहते हैं. इसलिए अगर मानसून या सर्दी में गर्मी के मुकाबले एनर्जी प्रोडक्शन कम हुआ है तो चिंता की कोई बात नहीं है. मानसून में बादल छाने और सर्दियों में दिन छोटे होने के कारण पैनल गर्मी के मुकाबले कम बिजली बनाते हैं.
दूसरे कारण- अगर सोलर पैनल पर छाया पड़ रही है तो भी एनर्जी प्रोडक्शन कम हो सकता है. अगर किसी पेड़ की शाखा के कारण छाया रहने लगी है तो उसे ट्रिम कर दें. इसी तरह पैनल पर जमी धूल-मिट्टी सनलाइट को पैनल तक पहुंचने से रोक सकती है, जिससे पर्याप्त बिजली नहीं बन पाएगी. इसलिए पैनल को नियमित तौर पर साफ करने की सलाह दी जाती है.
पैनल का पुराना हो जाना- जैसा हमने आपको ऊपर बताया कि पुराने होने के साथ-साथ पैनल की एफिशिएंसी कम होती जाती है. 10 साल पुराने पैनल में एफिशिएंसी 5-8 प्रतिशत तक कम हो सकती है.
इन तकनीकी कारणों से भी आ सकती है कमी
सामान्य कारणों के अलावा कनेक्टर या वायरिंग में फॉल्ट आने से भी एनर्जी प्रोडक्शन पर असर पड़ता है. वायरिंग के खराब होने से इलेक्ट्रिक करंट का फ्लो पूरी तरह टूट जाता है. इसी तरह अगर पैनल में हॉटस्पॉट बनने और सेल डैमेज होने से भी कम बिजली जनरेट होती है. इन पर नजर रखना बहुत जरूरी है.
कब है प्रोफेशनल को बुलाने की जरूरत?
सामान्य कारणों जैसे मौसम, पैनल की सफाई या पुराने पैनल के कारण एनर्जी प्रोडक्शन कम होने की वजहों का आप खुद पता लगा सकते हैं, लेकिन अगर पैनल डैमेज हो गए हैं तो आपको प्रोफेशनल को बुलाने की जरूरत पड़ेगी. हॉटस्पॉट बनने, क्रैक्स आने या एनर्जी प्रोडक्शन के एकदम कम हो जाने पर प्रोफेशनल से रिपेयर करवाना जरूरी है. वह पूरे सिस्टम की अच्छे से देखभाल कर आपको बता देगा कि एनर्जी प्रोडक्शन कम होने का सबसे बड़ा कारण क्या है.
ये भी पढ़ें-
हिंदी में बात करने वालों के साथ Claude का खास लगाव, एंथ्रोपिक ने खुद किया खुलासा

About the author प्रमोद कुमार
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले एक दशक से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं. फिलहाल एबीपी न्यूज के साथ काम कर रहा हूं और यहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों, गैजेट्स, ऐप्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सोशल मीडिया और डिजिटल ट्रेंड्स पर लिख रहा हूं. फ्यूचर टेक, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया से जुड़े टॉपिक्स में विशेष रुचि है. पिछले 10 वर्षों में नेशनल, पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, ऑटो, बिजनेस और टेक समेत कई बीट्स पर काम करने का अनुभव रहा है. इस दौरान टाइम्स इंटरनेट, दैनिक जागरण और न्यूजबाइट्स जैसे कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला.
विभिन्न बीट्स पर काम करने के अनुभव ने खबरों को अलग-अलग नजरिए से समझने और पेश करने की समझ दी. रिपोर्टिंग और कंटेंट लिखने के दौरान हमेशा कोशिश रही कि खबरों को आसान और भरोसेमंद तरीके से रीडर तक पहुंचाया जाए. 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान ग्राउंड रिपोर्टिंग करने और कई नेताओं के इंटरव्यू लेने का भी अवसर मिला.
काम के सिलसिले में कई बड़े कार्यक्रमों, प्रेस कॉन्फ्रेंस और विशेष आयोजनों को कवर करने का मौका मिला, जहां अलग-अलग पहलुओं को समझने का अवसर मिला. डिजिटल मीडिया के लगातार बदलते दौर में नई चीजें सीखने और खुद को अपडेट रखने की कोशिश रहती है, ताकि कंटेंट को बेहतर और रीडर के समझने के लिए आसान बनाया जा सके.
Read More
Published at : 14 Jul 2026 05:11 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola