September 12, 2026

‘अंकल कैमरा बंद कर दो’, गुरुग्राम की सड़क पर ऐसा क्या हुआ कि युवती भी घबरा गई?

15

गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर चिल्लाता रहा युवक

Image Credit : X

गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर चिल्लाता रहा युवक

गुरुग्राम की सड़क पर उस वक्त अचानक भीड़ जुट गई, जब एक युवक एक युवती को बाहों में लेकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। वह बार-बार कह रहा था, “वो गोली मार देंगे, मुझे बचा लो।” युवती को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे छुड़ाने की कोशिश की तो युवक लड़की के पीछे छिपने लगा। घटना का वीडियो अब सामने आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25

सड़क पर अचानक शुरू हुआ हंगामा

Image Credit : X

सड़क पर अचानक शुरू हुआ हंगामा

घटना गुरुग्राम के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से एक युवक युवती के साथ किसी काम के सिलसिले में गुरुग्राम आया था। इसी दौरान युवक अचानक घबराकर हंगामा करने लगा। वह सड़क किनारे बैठ गया और युवती को कसकर पकड़ लिया। उसकी बातें सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए।

वीडियो में युवक के चारों तरफ लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। कुछ लोग युवती को छोड़ने के लिए युवक से कहते नजर आते हैं। इसी दौरान युवक लड़की की गर्दन पकड़कर बैठ जाता है और खुद को बचाने की गुहार लगाता रहता है।

जब कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे तो युवती ने उनसे कहा, “अंकल प्लीज कैमरा बंद कर दो।” घटना के दौरान लड़की भी काफी असहज और परेशान नजर आई।

35

पुलिस पहुंची तो भी जारी रहा ड्रामा

Image Credit : X

पुलिस पहुंची तो भी जारी रहा ड्रामा

स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को शांत कराने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित घेरे में लेने का प्रयास किया, लेकिन युवक लगातार घबराया हुआ था और किसी से बचाने की बात कहता रहा।

🚨 GURUGRAM : A young man was seen holding a woman and shouting for help, drawing a crowd of onlookers. Civil Lines police arrived and calmed the situation, while the woman reportedly contacted his relatives in Delhi about the incident. pic.twitter.com/Z7hQfGllev

— indiainlast24hr (@indiain24hr) September 12, 2026

45

परिजनों ने बताई युवक की हालत

Image Credit : X

परिजनों ने बताई युवक की हालत

काफी देर बाद युवती ने युवक के परिजनों को फोन किया। इसके बाद दिल्ली के उत्तम नगर से उसके परिजन गुरुग्राम पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है और वह पिछले कुछ समय से तनाव में है। उसका डॉक्टर से इलाज भी चल रहा है। परिजनों के मुताबिक, युवक काम के सिलसिले में घर से निकला था, लेकिन रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह भ्रम की स्थिति में पहुंच गया।

55

पुलिस ने परिजनों को सौंपा युवक

Image Credit : X

पुलिस ने परिजनों को सौंपा युवक

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुखबीर सिंह के अनुसार, पुलिस को युवक द्वारा हंगामा करने और खुद की जान को खतरा बताने की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में युवक दिल्ली का रहने वाला और मानसिक रूप से अस्वस्थ पाया गया। परिजनों ने इलाज से जुड़े दस्तावेज पुलिस को दिखाए। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने युवक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।