July 14, 2026

महिमा मकवाना ने विक्रांत मैसी की सादगी पर लुटाया प्यार, बोलीं- सालों बाद भी उनमें कोई बदलाव नहीं आया| Navbharat Live

महिमा मकवाना ने विक्रांत मैसी की सादगी पर लुटाया प्यार, बोलीं- सालों बाद भी उनमें कोई बदलाव नहीं आया

  • Written By:

    सोनाली झा

Updated On: Jul 14, 2026 | 07:10 PM IST

विज्ञापन

सार

Vikrant Massey Simplicity: 'मुसाफिर कैफे' ट्रेलर लॉन्च के दौरान महिमा मकवाना ने विक्रांत मैसी की सादगी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सफलता के बावजूद विक्रांत आज भी वैसे ही मेहनती और सच्चे इंसान हैं।

Vikrant Massey and Mahima Makwana Musafir Cafe Balika Vadhu trailer launch

महिमा मकवाना और विक्रांत मैसी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Mahima Makwana Praises Vikrant Massey Simplicity: अभिनेता विक्रांत मैसी और अभिनेत्री महिमा मकवाना जल्द ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मुसाफिर कैफे’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। इस दौरान महिमा मकवाना ने विक्रांत मैसी की सादगी, विनम्रता और मेहनत की खुलकर तारीफ की।

महिमा मकवाना ने कहा कि सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बावजूद विक्रांत आज भी पहले जैसे ही इंसान हैं। उन्होंने बताया कि उनकी और विक्रांत मैसी की पहली मुलाकात टीवी के लोकप्रिय शो ‘बालिका वधू’ के सेट पर हुई थी। उस समय महिमा महज 10 साल की थीं और अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही थीं।

आज भी उतने ही दयालु और मेहनती हैं विक्रांत

महिमा ने कहा कि इतने साल बीत जाने के बाद भी विक्रांत के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया है। इतने वर्षों के बाद भी विक्रांत में कोई बदलाव नहीं आया। वे सबसे दयालु, मेहनती और सच्चे इंसान हैं। उनकी यही खूबियां उनके काम में भी साफ नजर आती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ‘मुसाफिर कैफे’ में उनके साथ दोबारा काम करना बेहद यादगार अनुभव रहा।

सम्बंधित ख़बरें

विक्रांत ने भी महिमा की तारीफ की

महिमा की बातों का जवाब देते हुए विक्रांत मैसी ने भी उनके साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया। उन्होंने कहा कि महिमा एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं और उनके साथ काम करना हमेशा सहज और सुखद रहता है। दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

बालिका वधू से जुड़ी हैं दोनों की यादें

महिमा मकवाना ने ‘बालिका वधू’ में युवा गौरी सिंह का किरदार निभाया था। उनका किरदार एक कैमियो के रूप में शो में शामिल हुआ था, जहां वह जग्या से शादी करने वाली लड़की के रूप में नजर आई थीं। वहीं, विक्रांत मैसी ने इसी शो में श्याम मदन सिंह का किरदार निभाया था। साल 2009 से 2010 तक प्रसारित इस भूमिका ने उनके करियर को नई पहचान दिलाई थी।

ये भी पढ़ें- ‘भोजपुरी बवाल’ का फर्स्ट लुक आउट, निरहुआ ने सलमान खान के ‘बिग बॉस’ को दी खुली चुनौती

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी मुसाफिर कैफे

रुचिर अरुण के निर्देशन में बनी ‘मुसाफिर कैफे’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी प्यार, रिश्तों और यादों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। दर्शक इस फिल्म को 24 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।

Follow Navbharatlive whatsapp