September 10, 2026

दलीप ट्रॉफी फाइनल कब हाथ से फिसला? कप्तान तिलक वर्मा ने बेझिझक बताया, बोले- अगर हम तीन दिन खेलते तो…

दलीप ट्रॉफी फाइनल कब हाथ से फिसला? कप्तान तिलक वर्मा ने बेझिझक बताया, बोले- अगर हम तीन दिन खेलते तो…

Sep 10, 2026 05:08 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Tilak Varma on Duleep Trophy Final: साउथ जोन की दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन से टक्कर हुई। ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया। जानिए, साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने क्या कुछ कहा?

Tilak Varma on  Duleep Trophy Final

दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल के दौरान तिलक वर्मा

ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ईस्ट जोन की फाइनल में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में साउथ जोन से भिड़ंत हुई। गुरुवार को यानी पांचवें दिन फाइनल ड्रॉ रहा। ईस्ट जोन को पहली पारी की बढ़त के आधार पर विजेता घोषित किया गया है। कप्तान ईशान किशन (270) के दोहरे शतक के दम पर ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन जुटाए। जवाब में तिलक वर्मा की अगुवाई वाली साउथ जोन ने 336 रन जुटाए। ईस्ट जोन को 372 रन की बढ़त मिली। तिलक के बल्ले से 99 रनों की पारी निकली। वहीं, ईस्ट जोन अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 388 रन जुटाए जिससे उसकी कुल बढ़त 760 रन तक पहुंच गई। इसके बाद मुकाबला ड्रॉ घोषित हो गया। कप्तान तिलक वर्मा कबूल किया है कि उनकी टीम के हाथ से मैच पांचवें दिन नहीं बल्कि दूसरे दिन ही फिसला गया था, जब ईस्ट जोन ने 700 रनों का आंकड़ा छुआ।

'अगर हम तीन दिन खेलते तो क्या पता…'

तिलक ने फाइनल के बाद कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो यह हमारे लिए निराशाजनक है लेकिन इस मैच से बहुत कुछ सीखने को मिला। उम्मीद है कि हम और मजबूत होकर वापस आएंगे। पहले दिन हम बेहतर कर सकते थे, लेकिन उन्होंने 700 प्लस रन बनाकर गेम अपने नाम कर लिया। सब जानते हैं कि 700 प्लस रन का पीछा करना थोड़ा मुश्किल है। उनके बल्लेबाजों को श्रेय जाता है। कुछ फेज ऐसे रहे, जिनमें हम बेहतर कर सकते थे। सच कहूं तो हमने उतनी अच्छी बॉलिंग नहीं की। विशाल स्कोर का पीछा करते हुए हम अगले तीन दिन बैटिंग करने के बारे में सोच रहे थे। हमने अपनी पूरी कोशिश की। अगर हम तीन दिन खेलते तो क्या पता 700 रन बना लेते वरना मैच ड्रॉ होना ही था। हालांकि, हमने अपनी पूरी कोशिश की। ईस्ट जोन को श्रेयस जाता है। उन्होंने हमें पूरी तरह से पछाड़ दिया।'' ईस्ट जोन ने 14 साल बाद दलीप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए तिलक वर्मा

तिलक वर्मा ने दलीप ट्रॉफी 2026 में शानदार बल्लेबाजी की और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता। उन्होंने तीन पारियों में 226 रन जुटाए। तिलक ने सेमीफाइनल में शतक और अर्धशतक लगाया था। वह टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे। उनसे आगे ईशान किशन हैं। ईशान ने पांच पारियों में 409 रन जुटाए। उन्हें फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। ईशान की कप्तानी भी शानदार रही। ईस्ट जोन के विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद टीम का लक्ष्य स्पष्ट था, साउथ जोन के सभी 10 विकेट हासिल करना और पहली पारी की बढ़त सुनिश्चित करना। ईशान ने कहा, ''मुझे लगता है कि जब आप टीम के कप्तान होते हैं तो सबसे पहली चीज परिस्थितियों को समझना होती है। हमने लगभग दो दिन बल्लेबाजी की। अब एक इकाई के तौर पर हम जानते थे कि यह मूल रूप से पहली पारी का मुकाबला है।''

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।

अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।

विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

See Less