यूपी टीजीटी भर्ती का कॉलेज अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डाउनलोड लिंक
Sep 10, 2026 04:02 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने TGT भर्ती के तहत 13 विषयों के 2,373 चयनित अभ्यर्थियों का कॉलेज अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर लिस्ट देख सकते हैं।

यूपी टीजीटी भर्ती का कॉलेज अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित
UP TGT College Allotment Result 2026 Download: उत्तर प्रदेश में माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने TGT भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों के लिए कॉलेज अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है।आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर एक नोटिस जारी कर इसके बारे में जानकारी दी।
13 विषयों के 2,373 अभ्यर्थियों को मिला अलॉटमेंट
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इस चरण में कुल 13 विषयों के लिए कॉलेज अलॉटमेंट का रिजल्ट घोषित किया गया है। इन 13 विषयों के अंतर्गत कुल 2,425 पदों के सापेक्ष में 2,373 सफल अभ्यर्थियों को उनके आवंटित कॉलेज और स्कूल दे दिए गए हैं।हालांकि शेष 52 अभ्यर्थियों का अलॉटमेंट फिलहाल रोक कर रखा गया है, जो आवश्यक डॉक्यूमेंट जमा करने या अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा।
कैसे पूरी हुई चयन और अलॉटमेंट की प्रक्रिया?
लिखित परीक्षा: इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 3 और 4 जून को आयोजित की गई थी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV): परीक्षा के बाद 30 जून को कुल विज्ञापित पदों के सापेक्ष 1.5 गुना अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सफल घोषित किया गया था।
रिवाइज्ड सिलेक्शन रिजल्ट: वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने 23 अगस्त को रिवाइज्ड सिलेक्शन रिजल्ट जारी किया।
कॉलेज अलॉटमेंट: इसी रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट के आधार पर अब 9 सितंबर को 13 विषयों का विषयवार और बालक-बालिका वर्ग के अनुसार कॉलेज अलॉटमेंट पैनल जारी कर दिया गया है।
अपना अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें?
चयनित अभ्यर्थी अपना अलॉटमेंट पैनल देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर "Notice" या "Result" सेक्शन में जाएं।
3. वहां "विज्ञा० सं० 01/2022 TGT संस्था आवंटित कर विषयवार जारी पैनल की विज्ञप्ति" लिंक पर क्लिक करें।
4. अपने विषय और वर्ग (बालक/बालिका) के अनुसार संबंधित PDF फाइल डाउनलोड करें।
5. PDF में अपने रोल नंबर या नाम की मदद से आवंटित कॉलेज का नाम चेक कर लें।
जिन अभ्यर्थियों का नाम इस अलॉटमेंट लिस्ट में शामिल है, वे अब आवंटित कॉलेजों में जाकर अपनी ज्वॉइनिंग प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। यह रिजल्ट उन हजारों युवाओं के धैर्य और लगन की जीत है जो वर्षों से शिक्षक बनकर समाज को दिशा देने का सपना देख रहे थे।
लेखक के बारे में
Prachi
शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स