September 9, 2026

हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काटेंगे बवाल, कब और कहां होंगे मुकाबले?

हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काटेंगे बवाल, कब और कहां होंगे मुकाबले?

Time Updated: Wednesday, September 9, 2026, 15:45 [IST]

Indian Team: बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में पहले दो मल्टी-डे मुकाबले खेले जाएंगे और इसके बाद तीन वनडे मैच होंगे। पुडुचेरी को इन सभी मुकाबलों की मेजबानी मिली है। युवा खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज टीम इंडिया में जगह बनाने का रास्ता मानी जा रही है।

मल्टी-डे मुकाबलों में देवदत्त पडिक्कल को इंडिया ए की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि साई सुदर्शन उपकप्तान होंगे। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अमन मोक्हाड़े, आयुष पांडे, यश राठौड़ और शेख रशीद जैसे बल्लेबाजों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

Hardik Pandya

विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी के लिए कुमार कुशाग्र और एन जगदीशन को चुना गया है। वहीं गेंदबाजी में शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज और प्रफुल हिंगे जैसे नाम शामिल हैं। वी व्यस्क को भी टीम में जगह मिली है।

सबसे ज्यादा नजर वनडे टीम पर रहने वाली है, क्योंकि इसमें हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल है। हालांकि हार्दिक तभी खेल पाएंगे जब वह फिटनेस टेस्ट पास कर लेंगे। लंबे समय से उनकी फिटनेस भारतीय क्रिकेट में चर्चा का विषय रही है।

तीन वनडे मैचों में रुतुराज गायकवाड़ टीम की कप्तानी करेंगे और देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। साई सुदर्शन, रजत पाटीदार और प्रियांश आर्य के रूप में टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी ऑप्शन हैं। विकेटकीपिंग के लिए कुमार कुशाग्र और प्रभसिमरन सिंह को चुना गया है।

भारत ए मल्टी-डे टीम

अमन मोक्हाड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल हिंगे, एन जगदीशन (विकेटकीपर), नचिकेत भूटे, वी व्यस्क।

भारत ए वनडे टीम

प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अर्शद खान, नमन धीर, हार्दिक पांड्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर।

भारत ए vs ऑस्ट्रेलिया ए शेड्यूल

पहला मल्टी-डे मैच: 22 से 25 सितंबर
दूसरा मल्टी-डे मैच: 29 सितंबर से 2 अक्टूबर
पहला वनडे: 6 अक्टूबर
दूसरा वनडे: 9 अक्टूबर
तीसरा वनडे: 11 अक्टूबर

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range