नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज़) : केंद्र सरकार ने सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन सचिव सौरभ गर्ग का कार्यकाल एक साल के लिए और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है, साथ ही दो आईपीएस अधिकारियों को सीबीआई में संयुक्त निवेदश के तौर पर पदोन्नति दी है।
ओडिशा कैडर के 1991 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी गर्ग, 31 जुलाई 2027 तक कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर काम करते रहेंगे। उनका मौजूदा कार्यकाल इस महीने के आखिर में खत्म हो रहा है।
कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के प्रमुख होने के साथ-साथ गर्ग राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के सचिव के तौर पर भी काम करते रहेंगे।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) के फैसले को लागू करने के लिए जारी आदेश में अग्रवाल का सीडीबीटी चेयरमैन के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर कार्यकाल भी छह महीने बढ़ाकर इस साल 31 दिसंबर तक कर दिया गया है। वह 1988 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं।
सरकार ने सीबीआई के दो डीआईजी को संयुक्त निवेदश के पद पर पदोन्नति दी है। सीबीआई में अभी डीआईजी के तौर पर काम कर रहे अतुल कुमार ठाकुर, आईपीएस को सीबीआई में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 24 नवंबर, 2028 तक या अगले आदेश तक के लिए मंजूर किया गया है। उसी बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार सिंह, जो अभी सीबीआई में डीआईजी हैं, उन्हें भी सीबीआई में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 5 दिसंबर, 2028 तक या अगले आदेश तक के लिए मंजूर किया गया है।
इसके अलावा भी सरकार ने कई नियुक्ति की हैं। इसमें आईआरएस राहुल कुमार को ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री कमलेश पासवान के लिए ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति डिप्टी सेक्रेटरी लेवल पर की गई है।
भारत निर्वाचन आयोग के डायरेक्टर कृष्णा कुमार तिवारी (आईएसएस) को सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत उनके सेंट्रल डेप्युटेशन के कार्यकाल को 30 सितंबर, 2026 के बाद दो साल और बढ़ाने के लिए एसीसी की मंजूरी मिल गई है।
You Might Be Interested In
- डेटा सेंटर इंडस्ट्री देगी रोजगार को नई रफ्तार, 2030 तक 1 लाख इंजीनियरों की होगी आवश्यकता
- इथेनॉल ब्लेंडिंग की वैश्विक दौड़, भारत ही नहीं कई देश बढ़ा रहे ई20 और ई100 का इस्तेमाल
- ट्रेनों से तौलिया-कंबल चुराने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ला रहा है तगड़ा सिस्टम; रेल मंत्री ने किए 8 बड़े ऐलान
- फाइनेंशियल सेक्टर में बड़ी तेजी, बीएफएसआई डील्स की वैल्यू में दर्ज हुई 58 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी
- स्वच्छ ईंधन की दौड़ में भारत अकेला नहीं, दुनिया के कई देश अपना चुके हैं ई20; कुछ ई100 की ओर बढ़ा रहे कदम
- भारत का पहला सरकारी एआई यूनिवर्सिटी कर्नाटक में, युवाओं को मिलेगी नई तकनीकी राह