September 8, 2026

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को दी सुप्रीम कोर्ट ने राहत, नहीं जाना पड़ेगा जेल? जानिए पूरा मामला

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को दी सुप्रीम कोर्ट ने राहत, नहीं जाना पड़ेगा जेल? जानिए पूरा मामला

Rajpal Yadav Check Bounce Case: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने कहा कि अगर वो चेक बाउंस के 5 करोड़ रुपये जमा कर देते हैं तो उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा. आइए पूरा मामला समझते हैं.

Rajpal Yadav Check Bounce Case: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने कहा कि अगर वो चेक बाउंस के 5 करोड़ रुपये जमा कर देते हैं तो उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा. आइए पूरा मामला समझते हैं.

author-image

New Update

Rajpal Yadav (1)

Rajpal Yadav Check Bounce Case: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) काफी लंबे समय से 5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस को लेकर परेशानियों में चल रहे थे. दो महीने पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें चेक बाउंस केस में तीन महीने की सजा सुनाई थी. कोर्ट से बड़ा झटका मिलने के बाद एक्टर ने सीधे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उन्होंने हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ एससी में याचिका दायर की थी. अब इस मामले में कोर्ट से उन्हें बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने बेक बाउंस केस की सुनवाई करने के दौरान कहा कि अगर राजपाल यादव कल यानी बुधवार तक 5 करोड़ रुपये जमा करा देते हैं तो उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा. आइए पूरा मामला समझते हैं.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, राजपाल यादव दिल्ली हाईकोर्ट के जुलाई 10 के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे, दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने फैसले के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए दो महीने का समय दिया था और तब तक सजा पर रोक लगाई थी. अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि उन्हें तभी राहत मिलेगी, जब वह पैसे जमा करेंगे, वरना उन्हें जेल जाना होगा. ऐसे में समझा जा सकता है कि अगर वह टाइम से पहले कोर्ट की रजिस्ट्री में पैसे जमा कर देते हैं तो उनके सरेंडर पर रोक लग जाएगी और उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा.                

गौरतलब है कि यह मालमा मामला फिल्म प्रोड्यूसर-फाइनेंसर मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है. राजपाल यादव उनकी पत्नी राधा राजपाल यादव पर सात मामलों में धारा 138 के तहत मुकदमा चला था. ये चेक फिल्म ‘अटा पाटा लपाटा' के लिए दिए गए थे.

कंडीशनल नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट ने यादव की याचिका पर कंडीशनल नोटिस जारी किया है, इस मामलो में कोर्ट अगली सुनवाई 15 सितंबर करेगा. अदालत ने कहा है कि अगर राजपाल यादव बुधवार तक 5 करोड़ रुपये रजिस्ट्री में जमा कर देते हैं, तो उन्हें फिलहाल सरेंडर नहीं करना पड़ेगा. राजपाल यादव की तरफ से तर्क दिया गया है कि समझौते के बाद पुरानी शिकायतें जारी नहीं रह सकतीं.

चेक बाउंस केस को लेकर क्या बोले थे राजपाल

हाल ही में राजपाल यादव से एक इंटरव्यू में चेक बाउंस केस को लेकर पूछा गया था कि इतनी फिल्मों के बाद भी वह 5 करोड़ का मामूली कर्ज कैसे नहीं चुका पाए, इस पर राजपाल सफाई दी, 'यही असली सवाल है, जिस दिन लोग इस बात को समझ लेंगे, वो मेरा पूरा केस भी समझ जाएंगे. ये पैसे का मुद्दा नहीं है. ये सिद्धांतों की लड़ाई है.' यादव ने बातचीत के दौरान कहा कि अगर ये पैसों का मामला होता तो 2012 में ही सुलझ गया होता. राजपाल ने दावा किया कि इस विवाद के चलते उन्हें 17 से 22 करोड़ रुपये तक का भारी नुकसान उठाना पड़ा है.  उन्होंने कहा था, 'इस 5 करोड़ ने 17 करोड़ डुबाने का काम किया है.'

राजपाल यादव का वर्कफ्रंट

राजपाल यादव इन दिनों फिल्मों में काफी एक्टिंग नजर आ रहे हैं. हाल ही में वे अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आए थे. इसके बाद मल्टीस्टारर एडवेंचर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों का जीतेत दिखे थे. अब वह अपकमिंग सस्पेंस फिल्म 'हैवान' में अगल अंदाज में दिखाई देंगे. इतना ही नहीं वो सलमान खान और नयनतारा के साथ बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'SVC63'का भी हिस्सा हैं. जिसकी शूटिंग फिलहाल चल रही है. वहीं, बताया जा रहा है कि वह कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'मालामाल वीकली 2' की तैयारियों में भी बिजी हैं.

ये भी पढ़ें: 'नीचे टॉर्च मारकर देखते थे... 27 बार मेरे कपड़े उतारे', इस एक्ट्रेस ने सुनाया अपने तिहाड़ जेल के दिनों का दर्दनाक किस्सा

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें