July 14, 2026

आमिर खान के खिलाफ फतवा जारी, दारुल इफ्ता के मौलाना ने कहा-'गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना शरीयत में गुनाह'

आमिर खान के खिलाफ फतवा जारी, दारुल इफ्ता के मौलाना ने कहा-'गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना शरीयत में गुनाह'

Maulana Issued Fatwa Against Aamir Khan: आमिर खान के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना ईफराहिम हुसैन ने एक फतवा जारी किया है. उनका कहना है कि शरीयत के मुताबिक, गैर-मुस्लिम महिला से शादी करने वाला शख्स गुनहगार होता है.

Maulana Issued Fatwa Against Aamir Khan: आमिर खान के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना ईफराहिम हुसैन ने एक फतवा जारी किया है. उनका कहना है कि शरीयत के मुताबिक, गैर-मुस्लिम महिला से शादी करने वाला शख्स गुनहगार होता है.

author-image

New Update

Aamir Khan With Gauri Spratt (3)

Maulana Issued Fatwa Against Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) संग हाल ही में तीसरी शादी की थी. उनकी शादी को लेकर लगातार विरोध हो रहा है. कुछ दिन पहले बजरंग दल के सदस्यों ने आमिर की तीसरी शादी का विरोध करते हुए उनका पुतला फूंका था. वहीं, महाराष्ट्र के एक मंत्री ने उनकी शादी को लव जिहाद बताया था. अब इसी बीच मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना ईफराहिम हुसैन ने एक फतवा जारी किया है. उन्होंने आमिर खान की तीसरी शादी को इस्लाम के मुताबिक, नाजायज बताया है. उन्होंने कहा कि इस्लाम में गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना जायज नहीं माना जाता है. उन्होंने कहा कि अगर कोई ईमान वाला यानी मुस्लिम मर्द ऐसा करता है तो वह शरीयत के अनुसार गुनहगार होगा. 

फतवे में क्या कहा मौलाना ने

मौलाना ईफ़राहिम हुसैन ने एक फतवे में कहा कि इस्लाम में गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना जायज नहीं माना जाता. अगर कोई मुसलमान ऐसा करता है तो वह शरीयत के अनुसार गुनहगार होगा. इस तरह के फैसले शरीयत और इस्लाम के नाम को नुकसान पहुंचाते हैं. इसके अलावा उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वे अपनी धार्मिक शिक्षाओं का सम्मान करें और ऐसी गलतियों से बचें, जो समाज में गलतफहमी और नकारात्मक असर पैदा कर सकती हैं. मौलाना इब्राहिम हुसैन के शब्दों में, 'गैर-इस्लाम वाली महिला से शादी करना शरीयत के खिलाफ है और इससे इस्लाम का नाम खराब होता है.'

मौलाना ने कहा- 'गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना जायज नहीं'

मौलाना ने कहा, 'फिल्म अभिनेता आमिर खान साहब ने तीसरी शादी की है. उसका विरोध भी हो रहा है. गैर-मुस्लिम भाई भी उनका विरोध कर रहे हैं. अभी कल मेरे से गैर-मुस्लिम भाई ने सवाल किया कि क्या इस्लाम और शरीयत में ऐसी शादी जायज है या नाजायज है. क्या मुस्लिम मर्द या ईमान वाला मर्द गैर-मुस्लिम औरत या गैर ईमान वाली औरत से शादी कर सकता है या नहीं कर सकता है. इस पर मैंने अल्लाह ने जो कुरान में कहा है, उसकी रोशनी में एक फतवा जारी किया.'

उन्होंने आगे कहा,  'मैंने बताया अल्लाह ने कुरान ने हुक्म दिया है कि ऐसे मुस्लिम मर्द के लिए ईमान वाली औरतों से शादी करना जायज है. अगर मुस्लिम मर्द गैर-मुस्लिम महिला से शादी करते हैं तो वो जायज नहीं है. जब तक की वह ईमान न ले आए. ऐसा शख्स जानबूझकर करता है तो वो नाजायज और हाराम काम है. ऐसे शख्स को अल्लाह से तौबा करनी चाहिए. ऐसे गुनाह से वापस होना चाहिए. मैंने कल एक फतवा जारी कर इसका खुलासा किया था. आज दुनिया में जो इस्लाम और मुसलमानों की जो छबि मानी जाती है, वो मुसलमानों के अमल से माना जाती है. अगर कोई गलत अमल करता है या उसका गलत संदेश जाता है तो इससे सीधा-सीधा इस्लाम और शरीयत टार्गेट होती है. ऐसे में इस्लाम,शरीयत अल्लाह और रसूल के तरीके की सच्चाई पूरी दुनिया के सामने पेश करना जरूरी है. हमने ये सच्चाई और संदेश फतवा जारी करके पेश की है.' 

 ये भी पढ़ें: नितेश राणे ने आमिर खान की तीसरी शादी को बताया लव जिहाद, वारिस पठान ने किया एक्टर का बचाव

आमिर खान ने की है तीन शादियां

गौरतलब है कि आमिर खान की पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से शादी हुई थी. इस शादी से दोनों के दो बच्चे हैं. जुनैद खान और ईरा. शादी के 18 साल बाद 2002 में दोनों का तलाक हो गया था, इसके बाद आमिर ने दूसरी शादी 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से की. इससे दोनों का एक बेटा आजाद है, हालांकि आमिर की ये शादी पर ज्यादा नहीं चल सकी और उनका साल 2021 में तलाक हो गया. वहीं, अब आमिर ने गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है. गौरी स्प्रैट को पहली शादी से एक बेटा भी है. 

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें