July 14, 2026

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में उतरीं जीनत अमान, सरकार से की बड़ी मांग| Navbharat Live

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में उतरीं जीनत अमान, सरकार से की बड़ी मांग

  • Written By:

    यति सिंह

Updated On: Jul 14, 2026 | 03:29 PM IST

विज्ञापन

सार

Zeenat Aman Support Sonam Wangchuk Strike: दिल्ली में पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के 17वें दिन एक्ट्रेस जीनत अमान ने उनके गिरते स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए सरकार से की अपील है।

Zeenat Aman support Sonam Wangchuk

सोनम वांगचुक और जीनत अमान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Zeenat Aman Support Sonam Wangchuk: देश की राजधानी दिल्ली में इस समय एक ऐसा मूक आंदोलन चल रहा है जो पूरे देश के जागरूक नागरिकों को झकझोर रहा है। पर्यावरण संरक्षण और विभिन्न क्षेत्रीय मांगों को लेकर जाने-माने शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनके इस शांतिपूर्ण आंदोलन को अब फिल्म इंडस्ट्री से भी बड़ा सपोर्ट मिलने लगा है। बॉलीवुड की दिग्गज और बेहद सम्मानित एक्ट्रेस जीनत अमान ने इस गंभीर मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

जीनत अमान ने सोशल मीडिया के जरिए वांगचुक के प्रति अपनी एकजुटता दिखाते हुए देश के नीति निर्माताओं से एक बेहद खास और मानवीय अपील की है। जीनत अमान ने अपनी पोस्ट में उनके स्वास्थ्य को लेकर बेहद गहरी फिक्र जाहिर की है। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए बताया कि लंबे समय से अन्न का त्याग करने के कारण वांगचुक की मांसपेशियों में भीषण दर्द हो रहा है और उनका वजन भी तेजी से घट रहा है। यह स्थिति किसी भी संवेदनशील नागरिक को विचलित करने के लिए काफी है।

बातचीत का रास्ता न खोलने पर उठाए गंभीर सवाल

सोनम वांगचुक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की सबसे बड़ी त्रासदी यह है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी गतिरोध जस का तस बना हुआ है। जब शुभचिंतकों ने सोनम वांगचुक से उनके गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए अनशन खत्म करने का अनुरोध किया, तो उन्होंने जो जवाब दिया वह व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है।

सम्बंधित ख़बरें

सोनम वांगचुक ने साफ कहा कि लोग उनसे अनशन वापस लेने के लिए न कहें, बल्कि शासन से यह सवाल पूछें कि वे इस संवेदनशील विषय पर चर्चा करने के लिए आगे क्यों नहीं आ रहे हैं। जीनत अमान ने इसी बात को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत का इतिहास हमेशा से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों का रहा है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता पर बैठे लोगों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे ऐसे शांतिपूर्ण आंदोलनों का जवाब संवाद के जरिए दें।

जीनत अमान ने की सरकार से खास अपील

जीनत अमान ने देशवासियों को याद दिलाया कि सोनम वांगचुक कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं बल्कि वह लद्दाख में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति लाने वाले संस्थान सेकमोल के संस्थापक हैं। इसके साथ ही वह पानी की किल्लत से जूझते पहाड़ों के लिए आर्टिफिशियल बर्फ के स्तूप के अनोखे आविष्कारक भी हैं।

वह वही शख्सियत हैं जिनसे प्रेरित होकर बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म थ्री इडियट्स में आमिर खान ने फुंसुक वांगडू का कालजयी किरदार निभाया था। जीनत ने बेहद भावुक लहजे में कहा कि हमें एक ऐसा समाज बनने से बचना होगा जो अपने देश के सबसे बेहतरीन और दूरदर्शी दिमागों में से एक को इस तरह अपनी आंखों के सामने खत्म होते हुए देखता रहे।

फिल्म इंडस्ट्री के अन्य बड़े सितारों का भी मिला सपोर्ट

इस आंदोलन की गूंज अब सिर्फ जंतर-मंतर तक सीमित नहीं रही है बल्कि यह पूरे देश में फैल रही है। जीनत अमान के इस साहसी और मानवीय कदम के बाद बॉलीवुड के और भी कलाकार खुलकर सोनम वांगचुक के पक्ष में खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ‘मैं वर्जिन हूं…’ शिल्पा शिंदे के बयान से ‘लॉक अप 2’ में मची हलचल, शिवांगी जोशी की मिमिक्री करना पड़ा भारी

अभय देओल ने भी विरोध स्थल से वांगचुक की एक बेहद भावुक करने वाली तस्वीर शेयर की है और उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा फिल्म थ्री इडियट्स में चतुर का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य ने भी जनता से अपील की है कि वे लद्दाख की समस्याओं और वांगचुक के इस निस्वार्थ संघर्ष के पीछे के असल मुद्दों की गंभीरता को समझें।

Follow Navbharatlive whatsapp