वैभव सूर्यवंशी को दिलीप ट्रॉफी फाइनल में कितनी मिलती है सैलरी? क्यों शमी और ईशान किशन से कम है अमाउंट
Published: Sunday, September 6, 2026, 19:00 [IST]
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने आईपीएल से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक अपनी पहचान बना ली है। अब वह दिलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन की तरफ से खेल रहे हैं और उन्हें टीम का उप-कप्तान भी बनाया गया है।
दिलीप ट्रॉफी में वैभव को कोई अलग से मासिक सैलरी नहीं मिलती। घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों को BCCI के मैच फीस स्ट्रक्चर के अनुसार भुगतान किया जाता है। BCCI के मौजूदा घोषित नियम के मुताबिक सीनियर पुरुष क्रिकेट में 21 फर्स्ट-क्लास मैच तक के अनुभव वाले प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी को 50000 रुपये प्रतिदिन मैच फीस मिलती है। 40 से ज्यादा मैच वाले प्लेइंग इलेवन प्लेयर को 60000 प्रतिदिन फीस मिलती है। इसके बाद 40000 प्रतिदिन होता है।
कितना मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को अमाउंट?
वैभव के मामले में यही स्लैब लागू होता है। दिलीप ट्रॉफी फाइनल से पहले उनके नाम 10 फर्स्ट-क्लास मैच थे, इसलिए वह 4,000 रुपये प्रतिदिन वाले वर्ग में आते हैं। इसका मतलब है कि 5 दिन के पूरे मैच में प्लेइंग का हिस्सा रहने पर उन्हें 2 लाख रुपये मैच फीस के तौर पर मिलने वाले हैं।
बेंच वाले प्लेयर्स को कम मैच फीस
यहां एक और अहम बात है कि बेंच पर रहने वाले खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन वाले प्लेयर से कम राशि मिलती है। तीनों कैटेगरी में यह क्रमशः 30, 25 और 20 हजार रुपये होती है। वैभव सूर्यवंशी साउथ जोन के खिलाफ मैच में ईस्ट जोन की प्लेइंग इलेवन में हैं, इस वजह से उनको 40000 प्रतिदिन मिलेंगे। फाइनल मुकाबला पांच दिन का है।
क्या सभी प्लेयर्स पर लागू है नियम?
वैभव आईपीएल में करोड़ों रुपये के कॉन्ट्रैक्ट के साथ खेल चुके हैं लेकिन घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनकी कमाई का आधार मैच फीस है। यह नियम सिर्फ वैभव पर ही लागू नहीं होता है, बल्कि अन्य प्लेयर्स पर भी लागू है। मोहम्मद शमी, ईशान किशन जैसे प्लेयर्स भी फाइनल मैच खेल रहे हैं। हालांकि उनके फर्स्ट क्लास मैच ज्यादा हैं, इस वजह से उनको प्रतिदिन मैच फीस टॉप स्लैब के हिसाब से मिलेगी।
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range