रोहतक में पिकअप की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत: घर से स्कूटी पर ड्यूटी के निकला, नारनौल-अंबाला हाईवे पर हुआ हादसा - Rohtak News
रोहतक में पिकअप की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत:घर से स्कूटी पर ड्यूटी के निकला, नारनौल-अंबाला हाईवे पर हुआ हादसा
रोहतक21 घंटे पहले
कॉपी लिंक
रोहतक पीजीआई का ट्रामा सेंटर ।
रोहतक में नारनौल-अंबाला 152D हाइवे पर स्कूटी और पिकअप की टक्कर में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के डेड हाउस भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
मृतक की पहचान गांव बोहर पाना भोपाना निवासी कृष्ण के रूप में हुई। कृष्ण सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। सुबह स्कूटी लेकर ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। जब कृष्ण नारनौल-अंबाला हाईवे 152D पर पहुंचा तो तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसके कारण कृष्ण की मौत हो गई।
पीजीआई के डेड हाउस में मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया।
सुबह 4 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकला
मृतक के बेटे राकेश ने बताया कि उसके पिता कृष्ण रोजाना की तरह सुबह 4 बजे घर से ड्यूटी करने के लिए घर से निकले थे। लेकिन किसे पता था कि वह वापस नहीं लौटेंगे। उसे पुलिस ने सूचना दी थी कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और देखा कि उसके पिता की मौत हो चुकी है।
पुलिस मामले में कर रही जांच
कलानौर थाना इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि 152D पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मृतक के बेटे की शिकायत पर पिकअप ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
.
खबरें और भी हैं...
रोहतक में सीएम आवास का घेराव करने का अल्टीमेटम: सफाई कर्मियों ने सरकारी आदेशों की प्रतियां जलाई, 13 को कुरुक्षेत्र में होगी पंचायत
कॉपी लिंक
शेयर
रोहतक बार चुनाव में कांग्रेस-BJP समर्थित उम्मीदवार आमने-सामने: पूर्व प्रधान अरविंद श्योराण और दीपक हुड्डा ने भरा नामांकन; 11 को वोटिंग
कॉपी लिंक
शेयर
शिक्षक दिवस पर रोहतक के मॉडल स्कूल में धरना: लेडी टीचर्स ने गेट पर किया प्रदर्शन; DC से भत्तों में की कटौती वापस लेने की मांग
0:29
कॉपी लिंक
शेयर
रोहतक में सरकार के नोटिस पर भड़के सफाई कर्मचारी: 31वें दिन भी हड़ताल जारी; बोले- समझौता लागू होने तक काम पर नहीं लौटेंगे