Akanksha Chamola Reveal Asexual: टीवी के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों लॉक अप 2 (Lock Upp 2) में नजर आ रही हैं. शो में आकांक्षा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासा किए. गौरव संग तलाक लेने से लेकर अपनी सेक्सुअलिटी को भी लेकर आकांक्षा ने खुलासा किया था. पहले उन्होंने कहा था कि वो बाइसेक्सुअल हैं. लेकिन अब वो कह रही हैं कि वो एसेक्सुअल हैं. तो चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा.
शादी से डरने लगी हैं आकांक्षा
लॉक अप के लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा और वरुण यानी लैला को बात करते देखा गया. इस दौरान लैला ने उनसे पूछा कि तलाक के बाद क्या वो फिर से शादी करेंगी या सिंगल रहेंगी? इसपर एक्ट्रेस ने कहा- 'सच में, मेरे अंदर डर बैठ गया है.' लैला ने आगे आकांक्षा से उनकी सेक्सुअलिटी के बारे में पूछा. वो जानना चाह रहे थे कि आकांक्षा शुरुआत से बाइसेक्सुअल हैं या तलाक के दौरान उन्हें ऐसी फीलिंग पैदा हुई है? इस पर आकांक्षा ने कहा कि सेक्सुअलिटी बदलती रहती है.
आकांक्षा ने खुद को बताया 'एसेक्सुअल'
आकांक्षा ने लैला से कहा- 'आपकी सेक्सुअलिटी बदलती रहती है, ये आपकी जिंदगी के फेज पर डिपेंड करता है. अब जैसे मेरा तलाक हो रहा है, तो मुझे किसी के साथ इंटीमेट नहीं होना. न ही लड़का और न लड़की के साथ. ये मेरा एकदम अलग फेज चल रहा है, जिसे एसेक्सुअल कहते हैं.' बता दें, एसेक्सुअल वो लोग होते हैं जिन्हें किसी के भी साथ संबंध बनाने में दिलचस्पी नहीं होती, चाहे वो लड़का हो या लड़की.
Chamola - I am asexual right now
Varun - Since I am not getting any sex right now, am I asexual as well?
😭😭😭 pic.twitter.com/LKBidRI3Fu
— adiyaa (@epiphaanyyx) July 13, 2026
ये भी पढ़ें- 'मेरे कई लड़कियों के साथ रिलेशन रहे हैं', 'बाइसेक्सुअल' होने पर Akanksha Chamola ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मुझे लड़कियां पसंद है'
मैं इंटीमेसी नहीं चाहती-आकांक्षा
वरुण ने आगे आकांक्षा से ये भी सवाल किया कि लॉक अप में वो किसी के साथ इंटीमेट नहीं हो रहे हैं तो क्या वो भी 'एसेक्सुअल' हैं. इस बार एक्ट्रेस ने कहा- 'नहीं, क्योकि तुम लड़कियों की तरफ अट्रैक्ट होते हो.' फिर आकांक्षा चमोला ने कहा- 'मुझे मौका भी मिल रहा है, लेकिन मैं किसी के साथ इंटीमेसी करना ही नहीं चाहती.' वहीं, अब आकांक्षा चमोला के इस नए खुलासे ने इंटरनेट पर एक बार फिर से उनकी सेक्सुअलिटी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
24 साल की उम्र में हुई थी शादी
बता दें, इससे पहले 'लॉक अप सीजन 2' में अकांक्षा कई बार बता चुकी हैं कि उन्हें 24 साल की उम्र में शादी कर ली थी. अकांक्षा ने बताया था कि वो 35 साल की हैं और उन्होंने जल्द ही शादी कर ली थी. फिर से प्यार में पड़ने को लेकर आकांक्षा ने कहा था- 'मैं इतनी जल्दी प्यार में नहीं पड़ना चाहती, मैं थोड़ा समय लेना चाहती हूं. मेरी शादी बहुत कम उम्र में, 24 साल की उम्र में हो गई थी. मैंने असल में जिंदगी को उतना एक्सप्लोर नहीं किया. अब 10 साल के अच्छे रिश्ते के बाद मेरे पास एक्सप्लोर करने के लिए अपना आजाद समय है, मैं किसी और चीज में नहीं पड़ना चाहती.'
क्यों हो रहा आकांक्षा-गौरव का तलाक?
'लॉक अप सीजन 2' में आकांक्षा ने गौरव संग तलाक की वजह भी बताई थी. उन्होंने कहा था कि- 'अब, वो बच्चे चाहता और मैं उसे वो नहीं दे सकती. मेरे अंदर मां बनने की फिलिंग नहीं है, वो मैंने बहुत पहले बोल दिया था. जब मुझे एहसास हुआ कि मैं बनी ही नहीं इस चीज के लिए तो मैंने तब ही बोल दिया था कि मैं नहीं करने वाली हूं. इसलिए हमारी चर्चा हुई, जहां मैंने उससे कहा कि अगर तुम मुझे छोड़ना चाहते हो तो छोड़ दो.' बता दें, इससे पहले भी आकांक्षा कई बार कह चुकी हैं कि वो बच्चा नहीं चाहती, वहीं, गौरव ने बिग बॉस में पिता बनने की इच्छा जताई थी.
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: मंडे टेस्ट में भी पास हुई 'Dhamaal 4', करोड़ों में की कमाई, जानें अब बजट से कितनी दूर?