September 4, 2026

'पीएम की तेरहवीं' मनाने वाली नीशू ने अब मां सरस्वती को बनाया निशाना! ऐसा क्या कह दिया कि मच गया बवाल?

'पीएम की तेरहवीं' मनाने वाली नीशू ने अब मां सरस्वती को बनाया निशाना! ऐसा क्या कह दिया कि मच गया बवाल?

Time Published: Friday, September 4, 2026, 17:05 [IST]

Nishu Azad Triggers Fresh Controversy: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशु आजाद एक बार फिर अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद निशु आजाद सुर्खियों में आई थीं। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह विद्या की देवी मानी जाने वाली मां सरस्वती को लेकर सवाल करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में कही गई बातों को लेकर हिंदू धर्म को मानने वाले कई सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े विषय पर इस तरह की टिप्पणी से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। इसी बीच वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी सवाल किया है।

Nishu Azad Triggers Fresh Controversy
File Photo

मां सरस्वती पर क्या बोलीं निशु?

वायरल हो रहे वीडियो में निशु आजाद मनुस्मृति और महिलाओं की शिक्षा के अधिकार का जिक्र करती हैं। इसी दौरान वह मां सरस्वती की शिक्षा को लेकर सवाल उठाती हैं। निशु वीडियो में कहती हैं, "जब मनुस्मृति के समय नारी को शिक्षा का अधिकार ही नहीं था, तो फिर सरस्वती ने कौन से कॉलेज से PhD की डिग्री हासिल की?"

ये भी पढ़ें: फिर सुर्खियों में आई 'PM मोदी की तेहरवीं' वाली नीशू, इस बार हुआ कौन सा कांड? लगा रही मदद की गुहार!

उनका यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। खास तौर पर हिंदू देवी-देवताओं से जुड़ी टिप्पणी को लेकर कई यूजर्स ने आपत्ति जताई है। हालांकि ये वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था इससे जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यूजर ने राहुल गांधी से पूछा सवाल

निशु आजाद के इस वीडियो को एक सोशल मीडिया यूजर ने भी शेयर किया है। यह यूजर अपने अकाउंट पर खुद को "Loyal to Bharat & Sanatan Dharma" बताता है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा, "राहुल गांधी तुम इस लड़की को सपोर्ट कर रहे हो? जो मां सरस्वती पर गलत टिप्पणी कर रही है?"

पहले भी विवादों में रही हैं निशु

निशु आजाद इससे पहले भी अपने वीडियो को लेकर विवादों में आ चुकी हैं। जून में CJP के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बनाए गए उनके एक वीडियो पर काफी विवाद हुआ था। उस दौरान भी उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस देखने को मिली थी।

अब मां सरस्वती को लेकर वायरल हो रहे नए वीडियो ने एक बार फिर निशु आजाद को चर्चा में ला दिया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनके बयान का विरोध कर रहे हैं, जबकि इस पूरे मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: पॉडकास्ट में बुलाकर CJP के पूर्व मेंबर विजेता दहिया की हुई कुटाई, हिंदू धर्म पर टिप्पणी के कारण पड़े थप्पड़!