पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल के बीच बाबर आजम हुए बीमार, क्या बर्मिंघम टेस्ट से कटेगा कप्तान का पत्ता?
Sep 02, 2026 01:15 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

England vs Pakistan: इंग्लैंड वर्सेस पाकिस्तान टेस्ट सीरीज जारी है। पाकिस्तान टीम सीरीज में 0-2 से पीछे है। कप्तान बाबर आजम तीसरे मैच से पहले बीमार हो गए हैं। क्या बर्मिंघम टेस्ट से कप्तान का पत्ता कटेगा?

बाबर आजम (फाइल फोटो)
पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल के बीच बाबर आजम बीमार हो गए हैं। वह फिलहाल तेज बुखार से जूझ रहे हैं। पाकिस्तान को इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम में आयोजित होगा। हालांकि, 31 वर्षीय बाबर के बर्मिंघम टेस्ट से बाहर होने की संभावना नहीं है। वह हेडिंग्ले में हाथ में चोट के कारण नहीं खेले थे, जिसमें पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हार मिली। बाबर लॉर्ड्स टेस्ट में उतरे लेकिन छाप नहीं छोड़ सके। उन्होंने यहां पहली पारी में 8 और दूसरी पारी में 6 रन बनाए। पाकिस्तान को दूसरे मैच में 194 रनों से शिकस्त मिली थी।
पाकिस्तान टीम को ये उम्मीद
जियो न्यूज के मुताबिक, टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा ने बाबर की बीमारी के बारे में अपडेट दिया और कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। मैनेजर ने बताया कि कप्तान के जल्दी ठीक हो जाएंगे और टीम को उम्मीद है कि वह आने वाले टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि बाबर वेस्टइंडीज दौरे (दो टेस्ट में 193 रन) पर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे लेकिन इंग्लैंड ने लय बरकार नहीं रख सके। उन्हें लगभग चार साल टेस्ट सेंचुरी का इंतजार है। बाबर ने दिसंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161 रन बनाने के बाद से टेस्ट फर्मेट में तीन अंकों की पारी नहीं खेली है।
सात पाकिस्तानी खिलाड़ी लौटे
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंग्लैंड में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बर्मिंघम टेस्ट से पहले अपनी टीम के सात खिलाड़ियों को स्वदेश वापस बुला लिया। मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर, खुर्रम शहजाद और सलमान अली आगा को टीम से रिलीज किया गया। बाबर की गैर मौजूदगी में सलमान ने हेडिंग्ल टेस्ट में पाकिस्तान की कमान संभाली थी। टीम में शामिल किए गए सात नए खिलाड़ी- साइम अयूब, अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, साद बेग, मुहम्मद रंधावा, रजाउल्लाह और मुहम्मद इमरान जूनियर हैं। बोर्ड ने मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी पद से हटा दिया। उनकी जगह क्रमश: माइक हेसन और एश्ले नॉफ्के को नियुक्त किया गया।
इमाम की चोट की जांच होगी
पीसीबी चयन समिति के सदस्य आकिब जावेद ने इमाम उल हक की पिंडली की चोट की गंभीरता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसकी जांच की जाएगी। सलामी बल्लेबाज ईमान लॉर्ड्स में बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतरे थे। जियो टीवी से आकिब ने कहा, ''इस मामले की जांच की जाएगी। मांसपेशियों में खिंचाव आने के बावजूद आपने दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं की। ऐसा कैसे हो सकता है।'' उन्होंने कहा, ''चोट लगना आम बात है और हमने अतीत में ऐसे उदाहरण देखे हैं जहां खिलाड़ी प्लास्टर लगे होने के बावजूद मैदान पर उतरे। यह मामला अलग है। यह बेहद चिंता का विषय है और इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।''
लेखक के बारे में
Md.Akram
मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय