September 2, 2026

इस दिन आ रहा रंग बदलने वाला फोन, डिस्प्ले 'मक्खन' जैसा स्मूद, दिखने में भी धांसू

इस दिन आ रहा रंग बदलने वाला फोन, डिस्प्ले 'मक्खन' जैसा स्मूद, दिखने में भी धांसू

Sep 02, 2026 08:07 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

इंफिनिक्स ने कंफर्म कर दिया है कि Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। फोन की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव है, जहां कंपनी ने फोन में मिलने वाले कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। फोन में कई दिलचस्प फीचर्स देखने को मिलेंगे। चलिए बताते हैं…

infinix hot 70 pro 5g

Infinix Hot 70 Pro 5G फोन थर्मो ऑरेंज, मिराज ग्रीन, सिल्क ग्लो पर्पल और डाइव ब्लू फिनिश में उपलब्ध होगा।

नया फोन खरीदने का प्लान है तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंफिनिक्स का नया फोन भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं Infinix Hot 70 Pro 5G की, जो पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है। यह भारतीय बाजार में 4 सितंबर को डेब्यू करने के लिए तैयार है। इस फोन में कई ऐसी खूबियां हैं, जो इस सेगमेंट के फोन्स में कम ही देखने को मिलती हैं। लॉन्च से पहले इस फोन के बारे में कई जानकारियां सामने आ गई है। इस फोन की एक खूबी यह भी है कि यह 'गिरगिट' की तरह रंग बदल सकता है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...

infinix hot 70 pro 5g

Hot 70 Pro 5G थर्मो ऑरेंज, मिराज ग्रीन, सिल्क ग्लो पर्पल और डाइव ब्लू फिनिश में उपलब्ध होगा। थर्मो ऑरेंज तापमान के साथ अपना रूप बदलता है, जबकि मिराज ग्रीन UV लाइट में चमक सकता है।

infinix hot 70 pro 5g

फोन की मोटाई 7.85 मिमी जितनी कम है और इसमें एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब भी है, जो एक इंटरैक्टिव रियर डिस्प्ले है जो कॉल, मैसेज, चार्जिंग डिटेल, मौसम, कैमरा अलर्ट और उलटी गिनती दिखा सकता है। यह पर्सनलाइज्ड पैटर्न और इमोजी भी दिखा सकता है, जबकि इसका लाइटिंग इफेक्ट म्यूजिक और गेम के साथ सिंक हो सकता है।

infinix hot 70 pro 5g

इस फोन में 6.76-इंच का FHD+ पंच-होल डिस्प्ले है, जिसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 950 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोटोग्राफी के लिए, इसमें फ्लैगशिप-ग्रेड का 50-मेगापिक्सेल सोनी IMX882 मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें 'लाइव फोटो मोड' और अनचाही चीजों को हटाने के लिए 'AI इरेजर' फीचर भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है।

infinix hot 70 pro 5g

अपकमिंग इंफिनिक्स हॉट 70 प्रो में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 5G चिपसेट और UFS 2.2 स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है। Infinix का कहना है कि सपोर्टेड गेम्स 90fps तक की स्पीड पर चल सकते हैं। इसकी 6000mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है; इंफिनिक्स का दावा है कि यह लगभग 25 मिनट में 50 फीसदी और करीब 63 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। फोन में IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग, स्पीकर सेल्फ-क्लीनिंग टेक्नोलॉजी, एंड्रॉयड 16, तीन बड़े ओएस अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी पैच भी मिलते हैं।