September 1, 2026

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, हार्दिक पांड्या को हो सकती है जलन

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, हार्दिक पांड्या को हो सकती है जलन

Time Published: Tuesday, September 1, 2026, 19:00 [IST]

Rohit Sharma: आईपीएल के अगले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस अहम बदलावों के साथ नजर आ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस नए सीजन के लिए एक अलग कप्तान की तलाश में है। रोहित शर्मा इस खोज में टीम के साथ खड़े हैं और हार्दिक की कुर्सी जाने वाली है।

हार्दिक पांड्या के ट्रेड का मामला भी अटका हुआ है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार टीम में नया कप्तान बनता है, तो भी हार्दिक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते दिखाई दे सकते हैं। अगले कप्तान को लेकर टीम के साथ रोहित शर्मा चर्चा कर रहे हैं लेकिन खुद कप्तान बनने के मूड में नहीं हैं।

rohit sharma

मुंबई इंडियंस के नए कप्तान के लिए दो नाम सामने आ रहे हैं। इनमें तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह हैं। तिलक वर्मा को इस रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। मुंबई के साथ हार्दिक के भविष्य पर चर्चाओं के साथ ही कप्तानी को लेकर भी कवायद शुरू हो गई। हार्दिक पांड्या अब कप्तानी के बिना ही मुंबई इंडियंस में रह सकते हैं। वह पहले भी मुंबई में बिना कप्तानी खेलते थे, उस समय रोहित शर्मा लीडर थे लेकिन बाद में गुजरात से आकर उन्होंने रोहित को कप्तान के तौर पर रिप्लेस कर दिया।

केकेआर के साथ हार्दिक की डील का क्या हुआ?

केकेआर के साथ हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील को लेकर भी खबरें सामने आई थीं। केकेआर से कैमरन ग्रीन को लाकर हार्दिक पांड्या को रिप्लेस करने की खबरें थीं हालांकि ग्रीन के वर्कलोड को देखते हुए मुंबई इंडियंस इस डील को लेकर सहमत दिखाई नहीं दे रही है।

सूर्यकुमार यादव भी मुंबई इंडियंस के साथ ही रहने वाले हैं, टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ी काफी टाइम से मुंबई के साथ हैं और अगले सीजन भी ऐसा ही होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि सूर्या के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं गया था।

कोच में नहीं होगा बदलाव

महेला जयवर्धने टीम के कोच के कोच के रूप में काम करतेरह सकते हैं लेकिन कप्तान को लेकर नजरें सबसे ज्यादा रहेंगी। हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस के लिए कप्तानी कर टाइटल जीता था लेकिन मुंबई में आकर उन्होंने एक तरह से गलती की है। ट्रेड में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भी डील ठीक नहीं बैठी, तो बात आगे नहीं बढ़ पाई।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range