September 1, 2026

जीरकपुर में वीआईपी रोड पर चली गोली: केसरी प्लाजा में आधी रात फायरिंग से हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस - Mohali News

जीरकपुर के व्यस्त VIP रोड पर फायरिंग का मामाल सामने आया है। हालांकि किसी जानी नुकसान नही हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किसने चलाई और किन परिस्थितियों में फायरिंग हुई।

.

इलाके के में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। जीरकपुर के SHO जसबीर सिंह तूर ने कहा कि गोली चलने की शिकायत आई है। हम मामले को वेरिफाई कर रहे है। अभी तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

मार्केट में युवक रात को आपस में भिड़ते हुए।

मार्केट में युवक रात को आपस में भिड़ते हुए।

कुर्सियों और सामान से एक दूसरे पर हमला करते हुए।

कुर्सियों और सामान से एक दूसरे पर हमला करते हुए।

विवाद के दौरान भिड़ते युवक।

विवाद के दौरान भिड़ते युवक।

वीडियो में जिसके हाथ में जो सामान आ रहा था, उससे अटैक कर रहे थे।

वीडियो में जिसके हाथ में जो सामान आ रहा था, उससे अटैक कर रहे थे।

दोनों गुटों ने एक दूसरे के कपडे़ तक फाड दिए। महिलाएं उन्हें बचाने आई।

दोनों गुटों ने एक दूसरे के कपडे़ तक फाड दिए। महिलाएं उन्हें बचाने आई।

मार्केट में लोग डर गए। वह किनारे पर जाकर खड़े हो गए।

मार्केट में लोग डर गए। वह किनारे पर जाकर खड़े हो गए।

अब तीन पॉइंट में जानिए पूरा मामला

1. खाने-पीने के स्टॉल पर विवाद, फिर चली गोली

यह घटना सोमवार रात करीब 12:45 बजे की है। केसरी प्लाजा में खाने-पीने के स्टॉल लगे हुए थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान लोगों ने हाथ में जो सामान आया, उसी से एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया। इसी बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर वहां स्टॉल लगाने वाले लोगों में दहशत फैल गई। इसके बाद विवाद में शामिल लोग मौके से फरार हो गए।

2. आरोपी की पहचान नहीं, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। फिलहाल फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस केसरी प्लाजा और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

फुटेज के जरिए विवाद में शामिल लोगों और फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के दुकानदारों और लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

3. घायल हुआ या नहीं, अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग की घटना में कोई व्यक्ति घायल हुआ है या नहीं। पुलिस इस संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और गोली किसने चलाई, इसकी जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

जीरकपुर का VIP रोड व्यस्त इलाका है और यहां केसरी प्लाजा में खाने-पीने के स्टॉल होने के कारण देर रात तक लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सोमवार रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।