September 1, 2026

कैच हो तो ऐसा! रजत पाटीदार ने पीछे भागते हुए डाइव लगाकर पकड़ा वैभव सूर्यवंशी का हैरतअंगेज कैच, वीडियो देख आ जाएगा मजा

कैच हो तो ऐसा! रजत पाटीदार ने पीछे भागते हुए डाइव लगाकर पकड़ा वैभव सूर्यवंशी का हैरतअंगेज कैच, वीडियो देख आ जाएगा मजा

Duleep Trophy : रजत पाटीदार ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी का अद्भुत कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया है. आइए इस कैच का वीडियो देखते हैं.

Duleep Trophy : रजत पाटीदार ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी का अद्भुत कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया है. आइए इस कैच का वीडियो देखते हैं.

author-image

New Update

Duleep Trophy 2026

Duleep Trophy 2026 Photograph: (X/BCCI)

Duleep Trophy : दलीप ट्रॉफी 2026/27 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बेंगलुरु में सेंट्रल जोन बनाम ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले का आज का तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है. इस मैच में आज कुछ ऐसा मैदान पर देखने को मिला, जिस पर किसी का यकीन कर पाना मुश्किल हैं. दरअसल, सेंट्रेल जोने के कप्तान रजत पाटीदार ने मैदान पर आए दर्शकों को दंग करने का काम कर दिया है. उन्होंने एक ऐसा कैच पकड़ा है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

रजत पाटीदार ने ईस्ट जोन के 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और उपक्तान वैभव सूर्यवंशी का एक अद्भुत कैच लेकर मैदान पर सन्नाटा पसार दिया. पाटीदार के हैरतअंगेज कैच ने वैभव की विस्फोटक पारी का अंत कर दिया. आउट होने से पहले वैभव ने पाटीदार के बॉलर्स की पिटाई करके उनकी रेल बना रखी थी. वैभव के आउट होने से टीम को राहत मिली. लेकिन इस सबके बीच रजत पाटीदार के कैच की चर्चा चारों ओर हो रही हैं. 

रजत पाटीदार ने पकड़ा अद्भुत कैच

रजत पाटीदार का ये कैच इतना बेहतरीन था कि, इसके सभी का ध्यान खींच लिया है. इस कैच का वीडियो जिस-जिस क्रिकेट फैंस ने देखा है, उसको मजा आ गया. ये हैरतअंगेज कैच कब लिया गया और वैभव सूर्यवंशी को कैसे पवेलियन लौटना पड़ गया. आइए इस घटना के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बता दें कि, ईस्ट जोन की ओर से वैभव सूर्यवंशी दूसरी इनिंग्स में पारी की शुरुआत करने के लिए आए. वो 43 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 40 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. तभी सेंट्रल जोन की ओर से गेंदबाजी करने के लिए यश ठाकुर आए. उन्होंने पारी के 14वें ओवर की अंतिम यानी छठवी बॉल वैभव सूर्यवंशी को डाली. इस लेंथ बॉल पर वैभव ने लेग साइड में एक बड़ा शॉट लगाया. 

इस दौरान कप्तान रजत पाटीदार शॉर्ड मिडविकेट पर 30 गज के दायरे के अंदर फील्डिंग कर रहे थे. वहीं वैभव सूर्यवंशी का शॉट बाउंड्री लाइन से थोड़ा ही पहले मिडविकेट की और जा रहा था. ऐसे में पाटीदार ने अपनी पीछे की ओर तेजी से भागते हुए अंत में डाइव लगाकर एक अद्भुत कैच पकड़ा. इस कैच ने सभी का ध्या अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने इस कैच को लेने से पहले अपना कैप भागते समय ही उतार दिया था.

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 1, 2026

उलटी दिशा में भागते हुए पाटीदार ने पकड़ा कैच

इस कैच के बाद रजत पाटीदार की चारों ओर जमकर तारीफ हो रही है. क्योंकि 33 साल के इस खिलाड़ी ने उलटी दिशा में भागते हुए बॉल को जज किया और वैभव के शॉट के ज्यादा समय तक हवा में रहने का पूरा फायदा कैच पकड़कर उठाया. इसके साथ ही वैभव की पारी का अंत 40 रनों के निजी स्कोर पर हो गया.  

कैसा रहा अब तक मैच का हाल

इस मैच की बात करें तो, पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 80.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 266 रन बनाए. इसके जबाब में ईस्ट जोन अपनी पहली पारी में 57 ओवर में 10 विकेट खोकर 266 रन बना पाई. दूसरी पारी में सेट्रेल जोन ने 50.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 158 रन बनाए. अब तक ईस्ट जोन जीत के लिए मिले 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथी पारी में 5 विकेट पर 125 रन बना चुकी है. ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की टीम को जीत के लिए अब यहां से सिर्फ 34 रन जाहिए जबकि रजत पाटीदार की टीम को 5 विकेट चाहिए. 

ये भी पढ़ें :'पाकिस्तान की ऐसी दुर्दशा नहीं देखी...' दिग्गज ने याद दिलाया पाक टीम का 70 साल का इतिहास, बताया कैसे हुआ ऐसा हाल