
आसिम रियाज, हिमांशी खुराना और भव्या सिंह
बिग बॉस 13′ के रनर-अप और एक्टर आसिम रियाज अपनी छवि को लेकर उड़ रही अफवाहों से काफी नाराज हैं. अपनी पर्सनल लाइफ पर गलत बातें फैलाए जाने पर इस बार उन्होंने सख्त रुख अपना लिया है. एक यूट्यूब पॉडकास्ट के दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भव्या सिंह की तरफ से लगाए गए गंभीर और आपत्तिजनक आरोपों के खिलाफ आसिम ने कानूनी एक्शन लिया है. आसिम ने अपनी लीगल टीम ‘फाल्कन लीगल’ के एडवोकेट सुहैल शरीफ के जरिए भव्या सिंह, एक यूट्यूब चैनल और ‘यूट्यूब’ को एक सीज एंड डेसिस्ट (Cease and Desist) लीगल नोटिस भेजा है.
इस नोटिस में आसिम रियाज ने साफ कर दिया है कि बिना किसी सबूत या पुख्ता जानकारी के केवल ‘गॉसिप’ के आधार पर उनकी छवि को तार-तार करने की कोशिशों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
पॉडकास्ट में लगाए आरोप क्या थे?
मामला 26 अगस्त 2026 को एक यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हुए पॉडकास्ट का है. नोटिस के अनुसार, इंटरव्यू के दौरान भव्या सिंह ने आसिम रियाज और उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाले दावे किए.
कथित मारपीट और लिफ्ट का सीसीटीवी
भव्या ने दावा किया कि उन्हें किसी से पता चला कि आसिम ‘पागल’ आदमी है और मारपीट करता है. इतना ही नहीं, इंटरव्यूअर द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने यहां तक कह दिया कि शायद किसी होटल की ऐसी कोई सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें आसिम लिफ्ट के अंदर हिमांशी को खींचते, धक्का देते और थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं.
दुबई में रहने का दावा
इसके अलावा भव्या ने ये भी आरोप लगाया कि उन्होंने किसी से सुना है कि आसिम दुबई के अंदर किसी लड़की के पैसों पर पल रहे हैं.
आसिम ने आरोपों से किया इनकार
नोटिस में आसिम रियाज ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है. आसिम की तरफ से स्पष्ट कहा गया कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी भी हिमांशी खुराना पर न तो हाथ उठाया, न उन्हें थप्पड़ मारा और न ही कभी कोई धक्का-मुक्की की. ऐसे किसी भी सीसीटीवी फुटेज का कोई वजूद ही नहीं है. नोटिस में ये भी हाइलाइट किया गया कि खुद भव्या सिंह ने इंटरव्यू के दौरान “मुझे लगता है” और “अफवाह” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जो ये साबित करता है कि उनके पास कोई प्रत्यक्ष प्रमाण या व्यक्तिगत जानकारी नहीं थी. इसके बावजूद एक महिला पर शारीरिक हमले का झूठा लांछन लगाकर और किसी अज्ञात महिला पर आर्थिक रूप से निर्भर बताकर आसिम की मेहनत से कमाई गई इज्जत, साख और करियर को गहरा नुकसान पहुंचाया गया है.
72 घंटे का अल्टीमेटम
आसिम रियाज ने अपने कानूनी नोटिस में तीनों पक्षों को कड़े निर्देश दिए हैं-
- विवादित पॉडकास्ट वीडियो, उससे जुड़ी तमाम रील्स, शॉर्ट्स, क्लिप्स और थंबनेल्स को तुरंत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटाया जाए.
- भव्या सिंह सोशल मीडिया पर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगें.
- यूट्यूब और पब्लिशर इस पूरे मामले के रॉ फुटेज और अपलोड रिकॉर्ड्स को सुरक्षित रखें.
नोटिस में साफ तौर पर 72 घंटे (3 दिन) की मोहलत दी गई है. आसिम के वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में वीडियो नहीं हटाया गया और माफी नहीं मांगी गई, तो भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 356 (मानहानि) के तहत आपराधिक मुकदमा और दीवानी अदालत में भारी हर्जाने का केस दायर किया जाएगा. अब देखना होगा कि इस कानूनी घेराबंदी के बाद भव्या सिंह और संबंधित यूट्बूय चैनल क्या कदम उठाते हैं.

फरीद अली
साल 2006 से पत्रकारिता में हैं. TV9 भारतवर्ष की डिजिटल टीम में बतौर चीफ प्रोड्यूसर काम करते हैं. साथ ही एंकरिंग भी करते हैं, अलग-अलग विषयों पर लिखते हैं, खास तौर से अंतर्राष्ट्रीय मामलों, रक्षा विश्लेषण और भू राजनीति पर.. इसके अलावा अच्छे निशानेबाज़, शूटिंग कोच और खेल प्रशासक भी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं...दिल्ली स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में ओलंपियन शूटर जसपाल राणा को हराकर 25 मीटर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता तो काफी चर्चा में रहे। पत्रकारिता का सफर - Current Role: 2020 से TV9 हिंदी डिजिटल टीम के साथ जुड़े फरीद अली अंतरराष्ट्रीय संबंधों, रक्षा, भू-राजनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे जटिल विषयों पर गहन विश्लेषण और विशेष सामग्री तैयार करते हैं. उनकी लेखनी जटिल वैश्विक मुद्दों को व्यापक दर्शकों के लिए सरल बनाती है. Dictator, Rahasya, Ansuni Kahani, Serial Killers, Mumbai Underworld, Baba Lok, चंबल के डाकू, माफिया Don और हथियारों पर कई वीडियो Series के अलावा Duniya Ki Khabar और Clear Cut जैसे Daily Show और Explainers भी किये हैं. साथ ही हिंदी वेबसाइट के लिए Tokyo Olympic-2021 के दौरान Achook Nishana सीरीज़ भी की, जिसमें कई ओलंपियन निशानेबाज़ों के इंटरव्यू के अलावा शूटिंग की अलग अलग स्पर्धाओं के बारे में जानकारी दी... Prior Experience : 2006 में जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से PG Diploma in Mass Media (Journalism) और MA Sociology की डिग्री हासिल करने के बाद, 2007 से 2020 तक आजतक और दिल्ली आजतक के साथ काम किया, इस दौरान MBA भी किया. उन्होंने अपराध, राजनीति, शिक्षा, नगर निगम, मनोरंजन और संस्कृति जैसे विविध बीट्स पर Field Reporting की और कई प्रभावशाली Special Stories और Exclusive Content तैयार किए. शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज से जुड़े कई मुद्दों को अपनी रिपोर्ट्स के ज़रिये हाइलाइट करने के अलावा खेल से जुड़े मुद्दों पर भी रिपोर्टिंग की, खास तौर से जब Shooting और Sports Goods के Import पर GST लगा तो इस मुद्दे को अपनी रिपोर्ट्स के ज़रिये प्रमुखता से उठाया था, फिर ये मुद्दा संसद में भी उठा और बाद में राष्ट्रिय स्तर के खिलाड़ियों के लिए खेल सामग्री के आयात से जीएसटी हटा... Sports Achievements - Excellence in Shooting: पत्रकारिता के साथ-साथ फरीद एक कुशल निशानेबाज हैं, जिनका इस खेल के प्रति बचपन से जुनून रहा है. राष्ट्रीय, जोनल और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बहुत से पदक जीते हैं. विशेष रूप से, 40वीं दिल्ली स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में उन्होंने 25 मीटर पिस्टल इवेंट में पद्म श्री पुरस्कार विजेता और देश के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया... Sports Administration : फरीद दिल्ली स्टेट राइफल एसोसिएशन (DSRA) की गवर्निंग बॉडी के सदस्य हैं. इससे पहले वह DSRA में संयुक्त सचिव रह चुके हैं और 2023 में गवर्निंग बोर्ड के लिए चुने गए. दिल्ली में शूटिंग मुकाबले आयोजित करने के अलावा निशानेबाज़ी से जुड़ी कई ज़िम्मेदारी निभाते हैं, और पिस्टल शूटिंग कोच भी रहे हैं... Awards and Honors - पत्रकारिता और निशानेबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए फरीद को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड, शिखर सम्मान, दिल्ली गौरव अवार्ड, गाजियाबाद गौरव अवार्ड, पर्यावरण जागरूकता सम्मान और सोशल अवार्ड जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है.
Read More