August 30, 2026

इस जनरेशन में इतिहास रचने से चूक गए वाराणसी फिल्म के एक्टर महेश बाबू, ये फिल्म ना छोड़ते तो हो जाता कमाल

इस जनरेशन में इतिहास रचने से चूक गए वाराणसी फिल्म के एक्टर महेश बाबू, ये फिल्म ना छोड़ते तो हो जाता कमाल

किस रिकॉर्ड से चूके महेश बाबू?

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के नामी एक्टर महेश बाबू अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी की शूटिंग में बिजी हैं. ये फिल्म साल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म का निर्देशन एस एस राजामौली कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है और ऐसा माना जा रहा है कि अक्टूबर 2026 तक इस फिल्म के बचे हुए सीन्स भी शूट हो जाएंगे. वहीं अब म्यूजिक कंपोजर जीवी प्रकाश कुमार ने एक और फिल्म पर बात की है जिसे महेश बाबू ने करते-करते छोड़ दिया था. इस वजह से ही एक्टर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने से वंछित रह गए.

दअसल यश की फिल्म टॉक्सिक इस समय चर्चा में है. इस 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म का निर्देशन एक महिला फिल्म निर्देशक ने किया है. वहीं महेश बाबू भी एक फिमेल डायरेक्टर संग काम करने वाले थे लेकिन नहीं कर सके थे. अब म्यूजिक डायरेक्टर जीवी प्रकाश कुमार ने इसपर रिएक्ट किया है.

जीवी प्रकाश कुमार की बात करें तो एक्टर विजय को सुधा कोंगारा ने एक स्क्रिप्ट सुनाई थी जो उन्हें पसंद भी आई थी. लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते वो इस स्क्रिप्ट पर काम कर नहीं सके थे. उन्हें इस फिल्म के लिए एक साल का समय मांगा गया था जो वे नहीं दे सकते थे. बाद में सुधा ने इस फिल्म के लिए महेश बाबू को भी अप्रोच किया था. लेकिन महेश बाबू भी फिल्म में काम नहीं कर सके थे. ये बात 2021 की है. लेकिन ये तेलुगू फिल्म बनते-बनते रह गई थी और अभी तक इसपर काम नहीं हो सका. अभी की जनरेशन की बात करें तो प्रभास, जूनियर एनटीआर और पवन कल्याण जैसे कलाकार भी कभी फिमेल फिल्ममेकर्स संग काम नहीं कर सके हैं.

ये भी पढ़ें- Rasha Thadani Upcoming Movie: 2026 नहीं 2027 में आएगी राशा थडानी-अभय वर्मा की लिइके लइका, वजह आई सामने

किन फिल्मों का हिस्सा हैं महेश बाबू?

महेश बाबू की बात करें तो वे पिछली बार साल 2024 में गुंटुर कारम नाम की फिल्म में नजर आए थे. 200 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. इसके बाद अब 3 साल के इंतजार के बाद साल 2027 में उनकी फिल्म वाराणसी रिलीज होगी. फिल्म में एक्टर के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी. वहीं फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य विलेन की भूमिका में होंगे. ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

google button